logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली: खेत में सो रहे किसान की हत्या, पुलिस जांच में जुटी खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की संदिग्ध हालात में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस का है, जहां 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल रात में अपने खेत की झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

6 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
6 hrs ago

बरेली: खेत में सो रहे किसान की हत्या, पुलिस जांच में जुटी खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की संदिग्ध हालात में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस का है, जहां 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल रात में अपने खेत की झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from मीरगंज and nearby areas
  • बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को ग्राम जोगीठेर में शराब के नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी ने अपने पिता के साथ मिलकर हरिओम भटवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धारा में परिवर्तित किया गया। पुलिस ने 1 मई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 👉 ऐसे ही क्राइम न्यूज़ अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like 👍 और Share जरूर करें
    1
    बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को ग्राम जोगीठेर में शराब के नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी ने अपने पिता के साथ मिलकर हरिओम भटवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में हत्या की धारा में परिवर्तित किया गया।
पुलिस ने 1 मई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसे ही क्राइम न्यूज़ अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें
👉 वीडियो को Like 👍 और Share जरूर करें
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    22 hrs ago
  • बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
    1
    बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव तजुआ निवासी अधिवक्ता मुरारी लाल के नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को बड़ी संख्या में वकील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
मुरारी लाल ने शिकायत में बताया कि उनका नाबालिग पुत्र आलोक विराट 7 अप्रैल  की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। आरोप है कि रंजिशन उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत के बाद शाम करीब 6:50 बजे बेटे का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी परिस्थितियां संदिग्ध थीं।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस और विवेचक ने अब तक पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे न्याय मिलने में देरी हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया जाए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित , एडवोकेट अमर सिंह , कपिल , ऋषिपाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बरेली। गर्मी का पारा चढ़ते ही आम लोगों को राहत देने के लिए अरुणा फाउंडेशन आगे आया है। संस्था ने शहर के अलग-अलग इलाकों में निःशुल्क ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है, जिससे अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य बेहद जरूरी हैं और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने बताया कि संस्था हर साल गर्मियों में यह अभियान चलाती है। इस बार भी गंगाशील पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कर्मचारी नगर, रेलवे जंक्शन और गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि समेत शहर के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर मटकों के जरिए प्याऊ लगाए गए हैं। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि “जल ही जीवन है” के संदेश के साथ संस्था लगातार लोगों की सेवा में जुटी है, ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। इस मौके पर पार्षद सोनिया अतुल कपूर, मीतू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रवि छाबड़ा, अमित कपूर, रीना गर्ग, मीनू उपाध्याय, शिवी खंडेलवाल, विरेंद्र अरोड़ा, डॉ. के.एम. अरोड़ा, डॉ. विनोद पागरानी, नरेंद्र लूथरा, धीरज सेठी, डॉ. आर.पी. कक्कड़, विलास चड्डा, धरमपाल अरोड़ा, हरीश सेठी, शिवम कपूर, ओम कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बरेली। गर्मी का पारा चढ़ते ही आम लोगों को राहत देने के लिए अरुणा फाउंडेशन आगे आया है। संस्था ने शहर के अलग-अलग इलाकों में निःशुल्क ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है, जिससे अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इस पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य बेहद जरूरी हैं और समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने बताया कि संस्था हर साल गर्मियों में यह अभियान चलाती है। इस बार भी गंगाशील पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कर्मचारी नगर, रेलवे जंक्शन और गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि समेत शहर के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर मटकों के जरिए प्याऊ लगाए गए हैं।
व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि “जल ही जीवन है” के संदेश के साथ संस्था लगातार लोगों की सेवा में जुटी है, ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।
इस मौके पर पार्षद सोनिया अतुल कपूर, मीतू अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रवि छाबड़ा, अमित कपूर, रीना गर्ग, मीनू उपाध्याय, शिवी खंडेलवाल, विरेंद्र अरोड़ा, डॉ. के.एम. अरोड़ा, डॉ. विनोद पागरानी, नरेंद्र लूथरा, धीरज सेठी, डॉ. आर.पी. कक्कड़, विलास चड्डा, धरमपाल अरोड़ा, हरीश सेठी, शिवम कपूर, ओम कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत को लेकर मामला गरमा गया है। परिजनों और मुस्लिम समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।
    1
    बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी की संदिग्ध मौत को लेकर मामला गरमा गया है। परिजनों और मुस्लिम समुदाय ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सच्चाई क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। सभी की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के थाना शीशगढ़ का मामला धोखाधड़ी करके ठगे लाखों रुपए युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना शीशगढ़ का मामला धोखाधड़ी करके ठगे लाखों रुपए युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना किला और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 किलो अफीम व 275 ग्राम हेरोइन बरामद* _अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹75 लाख, झारखंड और बदायूं के रहने वाले तस्कर पकड़े गए_ *किला (बरेली):* थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने 1-2 मई 2026 की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग *₹75 लाख* आंकी गई है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर ग्राम दौली रघुवरदयाल जाने वाली सड़क पर गंगा मंदिर के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना पर रात करीब 11:10 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 4 किलो अफीम, 275 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन और ₹2,140 नगद बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.महेन्द्र कुमार पुत्र रूपन यादव, निवासी ग्राम कास डबर, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड, उम्र 30 वर्ष 2. लोकपाल सिंह पुत्र हकुम सिंह, निवासी ग्राम गोठा, थाना वजीरगंज, दोनों के खिलाफ थाना किला पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    *थाना किला और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 किलो अफीम व 275 ग्राम हेरोइन बरामद*  
_अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹75 लाख, झारखंड और बदायूं के रहने वाले तस्कर पकड़े गए_
*किला (बरेली):* थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने 1-2 मई 2026 की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग *₹75 लाख* आंकी गई है।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर ग्राम दौली रघुवरदयाल जाने वाली सड़क पर गंगा मंदिर के पास से गुजरने वाले हैं। सूचना पर रात करीब 11:10 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 4 किलो अफीम, 275 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाइल फोन और ₹2,140 नगद बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.महेन्द्र कुमार पुत्र रूपन यादव, निवासी ग्राम कास डबर, थाना हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड, उम्र 30 वर्ष  
2. लोकपाल सिंह पुत्र हकुम सिंह, निवासी ग्राम गोठा, थाना वजीरगंज, दोनों के खिलाफ थाना किला पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ध्वनि प्रदूषण को लेकर बरेली पुलिस सख्त नजर आई। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार सुबह जिलेभर में लाउडस्पीकर को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में खास तौर पर कार्रवाई हुई। सुबह 5 से 7 बजे तक चले अभियान में 109 स्थानों पर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 13 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि 496 जगहों पर चेकिंग के दौरान 119 की आवाज मानक के अनुसार कराई गई। पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल तय मानकों के अनुसार ही करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण न बढ़े।
    1
    ध्वनि प्रदूषण को लेकर बरेली पुलिस सख्त नजर आई। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार सुबह जिलेभर में लाउडस्पीकर को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में खास तौर पर कार्रवाई हुई।
सुबह 5 से 7 बजे तक चले अभियान में 109 स्थानों पर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 13 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि 496 जगहों पर चेकिंग के दौरान 119 की आवाज मानक के अनुसार कराई गई।
पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल तय मानकों के अनुसार ही करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण न बढ़े।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली। ट्रेन में कथित मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की हत्या के विरोध में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04314 से बरेली जंक्शन से सीवान की ओर यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गई। घटना के बाद उनका शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। एआईएमआईएम नेताओं ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और बढ़ती भीड़ हिंसा की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर व उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तंत्र विकसित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। बाइट नदीम कुरैशी बाइट असलम
    1
    बरेली। ट्रेन में कथित मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी की हत्या के विरोध में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर रेल मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने किया।
ज्ञापन में बताया गया कि बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मजाहरी 26 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04314 से बरेली जंक्शन से सीवान की ओर यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गई। घटना के बाद उनका शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
एआईएमआईएम नेताओं ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और बढ़ती भीड़ हिंसा की प्रवृत्ति पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय व समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर व उदाहरणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रेनों में आरपीएफ की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तंत्र विकसित करने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
बाइट नदीम कुरैशी 
बाइट असलम
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *सावधान! बिथरी चैनपुर में बैंक फ्रॉड 🚨* *85 हजार की मेहनत की कमाई खाते से गायब* बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी नबी यार खान के साथ बड़ा धोखा। *क्या हुआ?* उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भिंडौलिया शाखा में जमा 85 हजार रुपये अचानक किसी और खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित को पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। *पुलिस एक्शन:* शिकायत पर बिथरी चैनपुर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में 66,350 रुपये होल्ड कर दिए गए हैं। पीड़ित की अपील - "ये मेरी खून-पसीने की कमाई है, बाकी पैसे भी जल्द वापस दिलाए जाएं।" *आप भी रहें अलर्ट:* ❌ OTP/पासवर्ड किसी को न बताएं ❌ अनजान लिंक पर क्लिक न करें ✅ बैंक SMS अलर्ट ऑन रखें
    1
    *सावधान! बिथरी चैनपुर में बैंक फ्रॉड 🚨*
*85 हजार की मेहनत की कमाई खाते से गायब*
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी नबी यार खान के साथ बड़ा धोखा।
*क्या हुआ?*
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भिंडौलिया शाखा में जमा 85 हजार रुपये अचानक किसी और खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित को पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
*पुलिस एक्शन:*
शिकायत पर बिथरी चैनपुर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में 66,350 रुपये होल्ड कर दिए गए हैं।
पीड़ित की अपील - "ये मेरी खून-पसीने की कमाई है, बाकी पैसे भी जल्द वापस दिलाए जाएं।"
*आप भी रहें अलर्ट:*
❌ OTP/पासवर्ड किसी को न बताएं 
❌ अनजान लिंक पर क्लिक न करें
✅ बैंक SMS अलर्ट ऑन रखें
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.