logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*महोबा में जल जीवन मिशन की पोल: पाइपलाइन बिछी, टोटी और पानी नहीं* महोबा के नरेड़ी गांव में जल जीवन मिशन की जांच करने पहुंचे विधायक गुड्डू भईया को ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा। पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन टोटी और पानी नहीं आया, जिससे लोग आक्रोशित हैं। विधायक जी ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

9 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*महोबा में जल जीवन मिशन की पोल: पाइपलाइन बिछी, टोटी और पानी नहीं* महोबा के नरेड़ी गांव में जल जीवन मिशन की जांच करने पहुंचे विधायक गुड्डू भईया को ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा। पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन टोटी और पानी नहीं आया, जिससे लोग आक्रोशित हैं। विधायक जी ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे उन्हें पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
    1
    मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, बेल्टों से बेरहमी से पीटा
मैनपुरी। जनपद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल नगरिया चौराहा पर एक युवक को कथित अवैध संबंधों के शक में दर्जन भर दबंगों ने तालिबानी सजा देते हुए बेरहमी से पीट दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पकड़कर बेल्टों से जमकर मारपीट की। युवक अचेत होने तक उसे लगातार पीटा जाता रहा। इस दौरान पीड़ित युवक लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा।
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ की जा रही बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अचेत हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पवित्र माह रमजान के अलविदा जुमा पर कस्बा पनवाड़ी
    1
    पवित्र माह रमजान के अलविदा जुमा पर कस्बा पनवाड़ी
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
    1
    जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: 
मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद!
रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, 
ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल
उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। 
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं।
पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे के नेतृत्व में संस्था ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था ने निर्धन कन्याओं के विवाह में निशुल्क मेकअप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब संस्था ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस नई पहल की शुरुआत की है, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है। संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह के अवसर पर निशुल्क मेकअप और आवश्यक सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने जीवन के इस खास दिन पर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। अब विवाह जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में सहयोग देकर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। संस्था की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। जरूरतमंद परिवार संस्था से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। शहर के समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में समानता, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं। लखनऊ से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे के नेतृत्व में संस्था ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था ने निर्धन कन्याओं के विवाह में निशुल्क मेकअप सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब संस्था ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस नई पहल की शुरुआत की है, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है।
संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी में बुनियादी व्यवस्थाएं भी ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में संस्था ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद कन्याओं को उनके विवाह के अवसर पर निशुल्क मेकअप और आवश्यक सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने जीवन के इस खास दिन पर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ नई शुरुआत कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। अब विवाह जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में सहयोग देकर संस्था सामाजिक जिम्मेदारी का एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
संस्था की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। जरूरतमंद परिवार संस्था से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
शहर के समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में समानता, सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं।
लखनऊ से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने की चप्पलों की बरसात
    1
    अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने की चप्पलों की बरसात
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.