logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में डीएसपी- थानेदार समेत 12 पुलिस वालों को गिरफ्तार करने का आदेश. एनडीपीएस एक्ट केस की गवाही से जुड़ा है मामला.. * बिहार में डीएसपी- थानेदार समेत 12 पुलिस वालों को गिरफ्तार करने का आदेश. एनडीपीएस एक्ट केस की गवाही से जुड़ा है मामला.. *बिहार खबर :मुजफ्फरपुर। करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व कुढ़नी थाना के गरहुआ चौक इलाके से लोडेड कट्टा व 1.920 मिलीग्राम स्मैक जब्ती मामले में केस के सूचक व IO (जांच अधिकारी) समेत एक भी गवाहों ने गवाही नहीं दी है। मामले में विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो के न्यायाधीश ने नरेंद्र पाल सिंह ने डीएसपी, केस के सूचक व IO समेत छह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इसमें केस के सूचक तत्कालीन कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एएसआइ प्रकाश कुमार, गृहरक्षक कुमोद कुमार व दिनेश चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) पुलिस केंद्र विपिन नारायण शर्मा व केस के आईओ एसआइ विवेकानंद सिंह शामिल हैं। IO ने इस केस के आरोपित कुढ़नी थाना के जगन्नाथपुर निवासी रोशन कुमार के विरुद्ध 10 नवंबर 2021 को आरोप पत्र दाखिल किया था। IO ने अन्य बिंदुओ पर पूरक जांच जारी रखा। इस मामले में समय-समय पर सुनवाई हो रही है। मामले में सुनवाई 9 मार्च को होगी। गवाही देने नहीं आए 10 सितंबर 2021 को कुढ़नी थाने की पुलिस ने गरहुआ चौक के झिटकी रोड के ईट भट्ठा के पास छापेमारी कर जेल से बाहर आए रोशन कुमार को लोडेड कट्टा व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके विरूद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेजा था। वहीं, सदर थाना के खबरा भेल कॉलोनी के एक किराए के मकान में रहकर एटीएम फ्रॉड करने वाले छह बदमाशों के पास से साढ़े 5वर्ष पूर्व एक किलो चरस जब्ती के मामले में भी केस के सूचक व आई समेत छह पुलिसकर्मी गवाही देने नहीं आए। इस मामले में भी विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो के न्यायाधीश नरेंद्र पाल सिंह ने छह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इसमें केस के सूचक रघुवीर सिंह, सिपाही छोटेलाल सिंह व संजीव कुमार, गृहरक्षक अरविंद कुमार व धनिक कुमार राणा व केस के आईओ राजेश कुमार यादव शामिल हैं। 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई इस केस में 28 सितंबर 2020 को मीनापुर के रेपुरा निवासी गुड्डू कुमार, पारू थाना के जगन्नाथपुर नगवा के अभिषेक कुमार, कुढ़नी थाना के मोहनपुर के अभिषेक कुमार, सरैया राजारामपुर के रौशन कुमार, वैशाली जिले के मौजा पकड़ी बेलसर के विक्की कुमार व सरैया के छितरी निवासी सौरभ कुमार पर आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले में नौ मार्च को सुनवाई होगी। विदित हो कि तीन अगस्त 2020 को सदर थाने की पुलिस ने खबरा भेल कालोनी के पीछे एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उपरोक्त छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। सभी ने स्वीकार किया कि वी एटीएम फ्राड गिरोह के सदस्य है।

3 hrs ago
user_Munnu Singh
Munnu Singh
Voice of people Patna, Bihar•
3 hrs ago
a07640ee-cfe1-433a-988b-99a6ba33d0d5

More news from Patna and nearby areas
  • तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पुराने नेशनल हाईवे पर खेड़ा चर्च के पास एक कार ने सड़क पर चल रही नाबालिग लड़की को टक्कर मार दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार लड़की को टक्कर मार रही है। घटना में नाबालिग लड़की को गंभीर चोटें आईं। इटारसी के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया है। घायल नाबालिग इटारसी खेड़ा निवासी 11 वर्षीय शिवन्या रावत है और कक्षा 5 की छात्रा है। परिजनों ने घटना की सूचना इटारसी थाने में दी है। अस्पताल में नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।
    1
    तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पुराने नेशनल हाईवे पर खेड़ा चर्च के पास एक कार ने सड़क पर चल रही नाबालिग लड़की को टक्कर मार दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार लड़की को टक्कर मार रही है। घटना में नाबालिग लड़की को गंभीर चोटें आईं। इटारसी के सरकारी अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया है। घायल नाबालिग इटारसी खेड़ा निवासी 11 वर्षीय शिवन्या रावत है और कक्षा 5 की छात्रा है। परिजनों ने घटना की सूचना इटारसी थाने में दी है। अस्पताल में नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।
    user_Shakshi rathore
    Shakshi rathore
    Patna•
    17 min ago
  • पटना जंक्शन चलते हुए ट्रेन में चैन कॉलिंग करता है बच्चा 15 साल का
    1
    पटना जंक्शन चलते हुए ट्रेन में चैन कॉलिंग करता है बच्चा 15 साल का
    user_Amarjit Kumar vishwkrma
    Amarjit Kumar vishwkrma
    Media and information sciences faculty पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपने 65 साल के ससुर पर शादी के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। मार्च 2024 में पति की बीमारी से मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़कर कहा कि “तुम भी अकेली हो और मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।” महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी ससुर का समर्थन करने लगे। जेठ ने भी उसे ससुर की बात मानने के लिए कहा। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है।
    1
    पटना से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपने 65 साल के ससुर पर शादी के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। मार्च 2024 में पति की बीमारी से मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़कर कहा कि “तुम भी अकेली हो और मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।” महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी ससुर का समर्थन करने लगे। जेठ ने भी उसे ससुर की बात मानने के लिए कहा। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है।
    user_श्री प्रताप सिंह
    श्री प्रताप सिंह
    अल्पसंख्यक अध्यक्ष Patna Rural, Bihar•
    5 hrs ago
  • 🗣️*इससे बड़ा अपराध कोई नहीं है...??* *प्रेमानंद जी के अनमोल विचारों की लाइक शेयर जरूर करें* 👍❤️
    1
    🗣️*इससे बड़ा अपराध कोई नहीं है...??*
*प्रेमानंद जी के अनमोल विचारों की लाइक शेयर जरूर करें* 👍❤️
    user_Mani Bihar
    Mani Bihar
    Video Creator पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • Bihar will never get a Chief Minister like Nitish Kumar again, people will remember fo… more
    1
    Bihar will never get a Chief Minister like Nitish Kumar again, people will remember fo… more
    user_Manikant
    Manikant
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • दानापुर जंक्शन का यह वीडियो है भाई #shuruapps #funny #trending #madhepuranews #patnanews
    1
    दानापुर जंक्शन का यह वीडियो है भाई #shuruapps #funny #trending #madhepuranews #patnanews
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    8 hrs ago
  • *इतना मत देखो कि तुम्हें कोई कुचल दे* 👏 _राधे राधे राधे राधे_ ❤️👍 *Agree ?* *Yes ❤️* *No 👍*
    1
    *इतना मत देखो कि तुम्हें कोई कुचल दे* 👏 _राधे राधे राधे राधे_ ❤️👍
*Agree ?* 
*Yes ❤️*      *No  👍*
    user_Mani Bihar
    Mani Bihar
    Video Creator पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.