logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोटेगांव की सड़क समस्या को लेकर बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल गोटेगांव के बच्चों ने नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर महोदय को मुरदई रोड एवं गोटेगांव-बेलखेड़ी मार्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने मार्ग की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। 📱 9329446506

9 hrs ago
user_Kailash gupta tv 24
Kailash gupta tv 24
Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

गोटेगांव की सड़क समस्या को लेकर बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल गोटेगांव के बच्चों ने नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर महोदय को मुरदई रोड एवं गोटेगांव-बेलखेड़ी मार्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने मार्ग की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। 📱 9329446506

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात झोतेश्वर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने गुरु स्थान झोतेश्वर प्रवास के दौरान सनातन धर्म, युवाओं और समसामयिक मुद्दों को लेकर बयान दिया। उन्होंने सनातन धर्म के दोनों शंकराचार्यों के सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सनातन धर्म को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सनातन के गुरुओं की अवहेलना हो रही है। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की बात करने वालों को पहले सनातन परंपरा के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नेताओं एवं अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को किस प्रकार बढ़ावा देंगे। युवाओं के मुद्दे पर भी जताई चिंता जैन समाज और युवाओं से जुड़े सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि जिस देश के युवाओं के हाथों में भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी युवा वर्ग को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। शंकराचार्य ने ये बातें नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित अपने गुरु स्थान पर प्रवास के दौरान कहीं।
    3
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात
झोतेश्वर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने गुरु स्थान झोतेश्वर प्रवास के दौरान सनातन धर्म, युवाओं और समसामयिक मुद्दों को लेकर बयान दिया। उन्होंने सनातन धर्म के दोनों शंकराचार्यों के सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सनातन धर्म को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सनातन के गुरुओं की अवहेलना हो रही है।
शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की बात करने वालों को पहले सनातन परंपरा के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नेताओं एवं अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को किस प्रकार बढ़ावा देंगे।
युवाओं के मुद्दे पर भी जताई चिंता
जैन समाज और युवाओं से जुड़े सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि जिस देश के युवाओं के हाथों में भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी युवा वर्ग को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।
शंकराचार्य ने ये बातें नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित अपने गुरु स्थान पर प्रवास के दौरान कहीं।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोटेगांव में श्रीधाम रेलवे स्टेशन से लेकर परमहंसी गंगा आश्रम तक जगह जगह शंकराचार्य जी महाराज का भव्य स्वागत ।
    1
    गोटेगांव में श्रीधाम रेलवे स्टेशन से लेकर परमहंसी गंगा आश्रम तक जगह जगह शंकराचार्य जी महाराज का भव्य स्वागत ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बरमान में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा क्या है पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर
    1
    बरमान में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
क्या है पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विश्व हृदय दिवस विशेष: "दिल की धड़कन न चूके", अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली - डॉ. आर.आर. कुर्रे ​नरसिंहपुर / जबलपुर: आज 29 सितंबर 2026 को 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर पश्चिम रेलवे जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं। ​डॉ. कुर्रे ने धूम्रपान और नशे से दूर रहने, तनावमुक्त जीवन जीने, ताजे फल, हरी सब्जियां व फाइबर युक्त आहार लेने तथा नियमित योग-व्यायाम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लहसुन, हल्दी, दालचीनी और पत्तेदार सब्जियां दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने और जीवन बचाने के लिए 'सीपीआर' (CPR) तकनीक सीखने की विशेष अपील की है।
    1
    विश्व हृदय दिवस विशेष: "दिल की धड़कन न चूके", अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली - डॉ. आर.आर. कुर्रे
​नरसिंहपुर / जबलपुर:
आज 29 सितंबर 2026 को 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर पश्चिम रेलवे जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं।
​डॉ. कुर्रे ने धूम्रपान और नशे से दूर रहने, तनावमुक्त जीवन जीने, ताजे फल, हरी सब्जियां व फाइबर युक्त आहार लेने तथा नियमित योग-व्यायाम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लहसुन, हल्दी, दालचीनी और पत्तेदार सब्जियां दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने और जीवन बचाने के लिए 'सीपीआर' (CPR) तकनीक सीखने की विशेष अपील की है।
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चारामा- चारामा में गणपति विसर्जन पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    चारामा- चारामा में गणपति विसर्जन पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल - सूखा घोषित कर कर्चमाफी की मांग उठी
    1
    दुर्गूकोंदल - सूखा घोषित कर कर्चमाफी की मांग उठी
    user_NP ashish dubey
    NP ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव। गोटेगांव के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गोटेगांव से मुरदई तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल को भी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। साइकिल और दोपहिया वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। छात्रों ने सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। साथ ही समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर पालकों के साथ धरना देने की बात कही।
    1
    गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
गोटेगांव। गोटेगांव के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गोटेगांव से मुरदई तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल को भी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
विद्यार्थियों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। साइकिल और दोपहिया वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। छात्रों ने सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। साथ ही समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर पालकों के साथ धरना देने की बात कही।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, जिम्मेदारों की नींद कब खुलेगी? ​ करेली जनपद क्षेत्र में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खोला मोर्चा ​नरसिंहपुर:नरसिहपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी किस तरह आम जनता के लिए अभिशाप बन चुकी है, इसकी एक बानगी करेली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली सुरगी बसेड़ी पंचायत में साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सड़क जैसी मूलभूत और बेहद जरूरी सुविधा से सालों से वंचित ग्रामीणों ने अब अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए खुला मोर्चा खोल दिया है। ​
    1
    सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, जिम्मेदारों की नींद कब खुलेगी?
​
करेली जनपद क्षेत्र में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खोला मोर्चा
​नरसिंहपुर:नरसिहपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी किस तरह आम जनता के लिए अभिशाप बन चुकी है, इसकी एक बानगी करेली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली सुरगी बसेड़ी पंचायत में साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सड़क जैसी मूलभूत और बेहद जरूरी सुविधा से सालों से वंचित ग्रामीणों ने अब अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए खुला मोर्चा खोल दिया है।
​
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल - सूखा घोषित कर कर्चमाफी की मांग उठी
    1
    दुर्गूकोंदल - सूखा घोषित कर कर्चमाफी की मांग उठी
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.