खोदने के बाद नहीं भरे गए सड़क के गड्ढे, आम राहगीर और वाहनचालक हो रहे परेशान जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जाने से राहगीरों एवं वाहनचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय पर नमामि गंगे योजना के तहत हर घर जल के लिये कई स्थानों पर पक्की सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया लेकिन आलम यह कि सड़क खोदने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क के गड्ढों की मरम्मत करना भूल गई और गड्ढे सड़क हादसों का सबब बने हुये हैं। तहसील मुख्यालय पर भी महरौनी मदनपुर राज्यमार्ग को लगभग आधा दर्जन जगहों से अधिक बीच से खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई जिसमें ललितपुर रोड पर पहला सीवी रमन स्कूल के सामने, दूसरा पुरानी हीरो होंडा एजेंसी के सामने, तीसरा गिरार तिराहे पर, चौथा बेरियर चौराहे पर, पांचवा स्टेट बैंक चौराहे पर, पांचवा रोहिणी बांध तिराहे पर सड़क के गड्ढे ठीक तरीके से नहीं भरे गए। कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेवार जलनिगम द्वारा सिर्फ नाम के लिये गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया।
खोदने के बाद नहीं भरे गए सड़क के गड्ढे, आम राहगीर और वाहनचालक हो रहे परेशान जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जाने से राहगीरों एवं वाहनचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय पर नमामि गंगे योजना के तहत हर घर जल के लिये कई स्थानों पर पक्की सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया लेकिन आलम यह कि सड़क खोदने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क के गड्ढों की मरम्मत करना भूल गई और गड्ढे सड़क हादसों का सबब बने हुये हैं। तहसील मुख्यालय पर भी महरौनी मदनपुर राज्यमार्ग को लगभग आधा दर्जन जगहों से अधिक बीच से खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई जिसमें ललितपुर रोड पर पहला सीवी रमन स्कूल के सामने, दूसरा पुरानी हीरो होंडा एजेंसी के सामने, तीसरा गिरार तिराहे पर, चौथा बेरियर चौराहे पर, पांचवा स्टेट बैंक चौराहे पर, पांचवा रोहिणी बांध तिराहे पर सड़क के गड्ढे ठीक तरीके से नहीं भरे गए। कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेवार जलनिगम द्वारा सिर्फ नाम के लिये गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया।
- प्रेम प्रसंग में दुस्साहस : होमगार्ड के घर दिनदहाड़े फायरिंग,चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे,चार कारतूस, 12 बोर की अवैध अदिया व कारतूस बरामद; युवती की दोस्ती को लेकर वारदात को दिया था अंजाम प्रेम प्रसंग में दुस्साहस : होमगार्ड के घर दिनदहाड़े फायरिंग,चार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे,चार कारतूस, 12 बोर की अवैध अदिया व कारतूस बरामद; युवती की दोस्ती को लेकर वारदात को दिया था अंजाम इन्द्रपाल सिंह ‘प्रिइन्द्र’ ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में बीते 12 सितंबर को होमगार्ड के घर पर कार सवार बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ और प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग एवं युवती की दोस्ती को लेकर उपजा विवाद सामने आया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। कार सवार होकर पहुंचे थे बदमाश बताया जाता है कि 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया में होमगार्ड के घर को निशाना बनाकर कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। दिनदहाड़े गोलियां चलने से गांव में हड़कंप मच गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना बार पुलिस एवं अन्य पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और अंततः चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेम प्रसंग में दोस्ती बनी विवाद की वजह पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार थाना बार क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी नानी के घर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान गांव में रहने वाली एक युवती से उसकी जान-पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला भी चलने लगा। इसी दौरान आरोपी को जानकारी हुई कि उक्त युवती की होमगार्ड के पुत्र सोनू से दोस्ती हो गई है। युवती की सोनू से बढ़ती नजदीकी की जानकारी मिलने के बाद यशप्रताप नाराज हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश पैदा हुई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू एवं उसके परिवार पर दबाव बनाने तथा भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से होमगार्ड के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी थी। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन तमंचे और 12 बोर की अदिया बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। बरामद असलहों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। चारों आरोपी मध्यप्रदेश से जुड़े गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार उम्र 19 वर्ष निवासी चिराई, जिला दतिया (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। इसके अलावा शिवम रावत उम्र 19 वर्ष, अजमेर रावत उर्फ नन्ना उम्र 20 वर्ष तथा सुरेन्द्र रावत उम्र 22 वर्ष, तीनों निवासी ग्राम सड़, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) बताए गए हैं। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने घटना के पीछे छिपे विवाद का खुलासा करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त असलहों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिनदहाड़े फायरिंग जैसी गंभीर वारदात का खुलासा होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।2
- ललितपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 30 वारंटियों को किया गिरफ्तार ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर जिले में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 30 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, न्यायालय से जारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। मड़ावरा, मदनपुर, महरौनी, तालबेहट, जखौरा और ललितपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। एक साथ बड़ी संख्या में वारंटियों की गिरफ्तारी से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की सख्ती के चलते कई फरार आरोपी अब न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो रहे हैं।2
- बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में 12 सितंबर को हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गढ़िया गांव निवासी तोरण सिंह के बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू की बातचीत बस्तगुवां गांव की एक युवती से होती थी। इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी यशप्रताप परमार नाराज था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोनू को पहले भी युवती से बातचीत बंद करने की धमकी दी थी। 12 सितंबर की शाम करीब चार बजे यशप्रताप अपने 5-6 साथियों के साथ गढ़िया गांव पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने तोरण सिंह के पैतृक मकान पर सोनू को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। सोनू किसी तरह मौके से बचकर निकल गया। इसके बाद हमलावरों ने खाली और सूने मकान पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी जिगना, दतिया, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासीगण शिवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की अदिया और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂 राजापुर में धूमधाम से मनाया गया बालक का जन्मदिन समाजसेवी वृंदावन राजपूत हुए शामिल, शुभकामनाएं दी राजापुर/बड़ामलहरा।* राजापुर गांव में वृंदावन राजपूत जी के बालक का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृंदावन राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर बालक को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृंदावन राजपूत ने कहा कि _"बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हमें उन्हें अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए।"_ इस दौरान आए हुए सभी मेहमानों ने बालक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। कार्यक्रम में भोजन, गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल रहा। पूरे गांव में खुशी की लहर देखी गई। --- 🎂1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। पटवारी संघ ने कहा है कि पटवारी को निष्पादक (विक्रेता) ना बनाया जाए। कोई भी पटवारी मध्यप्रदेश का यह कार्य नहीं करेगा। जिस मकान का मालिक पहले से मकान मालिक है और उसका नाम खसरा में लिखा हुआ है। पटवारी उसको उसी की भूमि की कैसे रजिस्ट्री करेगा। क्योंकि अगर भूमि पटवारी के नाम होती तो पटवारी विक्रय कर सकता था। जब वह पहले से वह मकान उसी व्यक्ति के नाम पहले से है तो कैसे विक्रय होगा।1
- टीकमगढ़ में आज पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर स्वामित्व योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में निष्पादक बनाए जाने के विरोध में पटवारी संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। @drmohanyadav51 #CMMadhya Pradesh #Cabinet Decisions #Cabinet Decisions MP1
- घर पर फायरिंग के मामले में चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार तीन तमंचे, पांच कारतूस और एक अदिया बरामद ललितपुर बार। थाना बार पुलिस ने घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित यशप्रताप परमार (19) निवासी ग्राम चिराई, थाना जिगना, जिला दतिया मध्य प्रदेश, शिवम रावत (19), अजमेर रावत उर्फ नन्ना (20) और सुरेन्द्र रावत (22), निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यशप्रताप के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, सुरेन्द्र रावत से एक तमंचा व एक कारतूस, शिवम रावत से एक तमंचा व एक कारतूस तथा अजमेर रावत उर्फ नन्ना से एक 12 बोर की अवैध अदिया व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी 15 सितंबर 2026 को की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र भदौरिया, कांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।2