फाइनल रिपोर्ट के नाम पर 75 हजार की मांग, इंस्पेक्टर रंगे हाथ दबोचा गया प्रयागराज। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को थाने के अंदर उनके कार्यालय से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें धूमनगंज थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में इंस्पेक्टर ने 75 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसे जबरन एक मामले में नामजद किया गया था। नाम हटाने के लिए पहले भी उससे रुपये लिए गए थे और अब दोबारा 75 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर उसने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर जाल बिछाया गया। तय योजना के तहत बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे शिकायतकर्ता रुपये लेकर थाने पहुंचा। फोन पर बातचीत के बाद इंस्पेक्टर ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 75 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े जाने पर पहले इंस्पेक्टर ने रौब जमाने की कोशिश की, लेकिन जब टीम उन्हें अपने साथ ले जाने लगी तो वह गिड़गिड़ाने लगा और रहम की गुहार लगाने लगा। मामला भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। नवंबर माह में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा कि उसने गलतफहमी में मुकदमा लिखवाया था और अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए इंस्पेक्टर ने रिश्वत की मांग की। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh

- बदायूं में एक हरियाणा नंबर की बाइक का चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटा तो वह उसे व्यक्ति रिश्वत देने लगा ट्रैफिक पुलिस ने रिश्वत नहीं ली ज्यादा रुपए का चालान काटा1
- शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहजहांपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से जुड़े सभी प्रश्नों का उत्तर हाई कोर्ट में तथ्यों और सच्चाई के साथ दिया जाएगा। राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा, “मुझे बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों के आशीर्वाद ने पाला है। जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायालय में सच्चाई सामने आएगी और कानून के अनुसार स्थिति स्पष्ट होगी। अभिनेता के इस बयान के बाद उनके समर्थकों में सकारात्मक संदेश गया है। वहीं, यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।1
- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मथुरा बरेली सिक्सलेन हाइवे पर ग्रामीण अंचलों के सम्पर्क मार्ग के आवागमन के लिए अंडरपास बनबाने को लेकर ग्रामीणों की पंचायत ग्राम बहेड़ी में बुधवार को आयोजित की। इस अवसर पर भाकियू नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय और यूपी की सरकारों को हाइवे के विकास के साथ ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता अंडरपास के जरिए देकर उनकी कीमती जान की भी रक्षा करनी चाहिए। इस दौरान भाकियू की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री के नाम ज्ञापन निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर को सौंपा। पंचायत को भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सड़क बनना जनता के हित के कार्य हैं परंतु जनता को जो सैकड़ो वर्षों से अपने गांव और गलियारों के लिए इस मार्ग से निकलते थे उस मार्ग को मिट्टी डाल कर ऊंचा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बन रहे सिक्सलेन हाइवे पर बदायूं जिले के करुऊ, बहेड़ी लिंक रोड से कई गांव जुड़ते हैं परंतु यहां पर अंडर पास नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों की जान की सुरक्षा हेतु अंडरपास बनाए जाते हैं परंतु इसमें कोताही बरती जा रही है। केन्द्रीय मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बहेड़ी, गुनौरा वाजिदपुर, जिरौली, बुटला बोडर्, फूलपुर, समेत अन्य जरूरत के हिसाब के अंडरपास बनबाने की मांग की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर हाइवे पर अंडरपास न बने तो आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना क्यों जरूरी है, क्योंकि यहां कुछ ही साल में आपका पैसा आपका करोड़पति बना देता है. ये पावर केवल म्यूचुअल फंड में ही है,1
- बरेली-: विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और ज्ञानवृद्धि के उद्देश्य से एस०एम०खान पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।1
- Post by अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर1
- 🚨 दरगाह के पास दुकानों में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप 🔥 दरगाह के पास स्थित दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1