जतारा छात्रावास में मारपीट और घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई जतारा छात्रावास में मारपीट और घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग जतारा रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास में मारपीट व घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग तीन दिन में जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी टीकमगढ़/जतारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जतारा इकाई ने रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास में छात्राओं के साथ कथित मारपीट एवं निम्न गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराए जाने की शिकायत को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। एबीवीपी के नगर मंत्री विनीत तिवारी द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि छात्रावास में निवासरत छात्राओं के साथ लगातार मारपीट की घटनाएं हो रही हैं तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में छात्रावासउच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में छात्रावास अधीक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल दोषियों के विरुद्ध भी कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मामले का निराकरण कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन छात्र-छात्राओं के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जतारा छात्रावास में मारपीट और घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई जतारा छात्रावास में मारपीट और घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग जतारा रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास में मारपीट व घटिया भोजन का आरोप, एबीवीपी ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग तीन दिन में जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी टीकमगढ़/जतारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जतारा इकाई ने रानी दुर्गावती अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास में छात्राओं के साथ कथित मारपीट एवं निम्न गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराए जाने की शिकायत को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। एबीवीपी के नगर मंत्री विनीत तिवारी द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि छात्रावास में निवासरत छात्राओं के साथ लगातार मारपीट
की घटनाएं हो रही हैं तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में छात्रावासउच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में छात्रावास अधीक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही पूर्व में हुई घटनाओं में शामिल दोषियों के विरुद्ध भी कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर मामले का निराकरण कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन छात्र-छात्राओं के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
- टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद स्थानीय लोगों ने बिना सरिया के ढलाई का लगाया आरोप, पूर्व में अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदार को दोबारा काम मिलने पर भी सवाल टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सरिया (लोहे के तार) केवल दिखावे के लिए रखा गया है, जबकि नाली की ढलाई बिना सरिया लगाए ही की जा रही है। रहवासियों का आरोप है कि यदि यह दावा सही है तो इस तरह का निर्माण कार्य अधिक समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा और पहली ही बारिश या सामान्य दबाव में नाली क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता होने पर सरकारी धन का दुरुपयोग होता है और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। विवाद का एक और पहलू यह भी है कि जिस ठेकेदार पर पहले निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के आरोप लगे थे, उसी को दोबारा यह कार्य दिए जाने की चर्चा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठेके आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध की गई जपती की प्रभावी कार्रवाई की गई नवागत वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध की गई जपती की प्रभावी कार्रवाई की गई1
- आईटीआई कॉलेज के पास बिना टीपी के सेमल की लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की कार्रवाई, 1.016 घनमीटर लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त पलेरा। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को आईटीआई कॉलेज पलेरा के पास वाहन जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) के सेमल की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वन विभाग के अनुसार ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो-50 से छह नग सेमल की लकड़ी, कुल 1.016 घनमीटर, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। चालक द्वारा परिवहन संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 तथा मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 (संशोधित 2022) के तहत वाहन एवं लकड़ी को जब्त कर लिया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 262/06, दिनांक 1 अगस्त 2026 दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार अहिरवार के नेतृत्व में जालम प्रजापति, धीरज सोनी, विकास बाबू वर्मा, ललित राय, संजय दीक्षित, अशोक महान, जयराम अहिरवार, जय प्रकाश यादव, राजकुमार अहिरवार एवं अनिल द्विवेदी सहित वन विभाग के अमले ने की। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनोपज का परिवहन केवल वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई कॉलेज के पास बिना टीपी के सेमल की लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की कार्रवाई, 1.016 घनमीटर लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त पलेरा। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को आईटीआई कॉलेज पलेरा के पास वाहन जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) के सेमल की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वन विभाग के अनुसार ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो-50 से छह नग सेमल की लकड़ी, कुल 1.016 घनमीटर, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। चालक द्वारा परिवहन संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 तथा मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 (संशोधित 2022) के तहत वाहन एवं लकड़ी को जब्त कर लिया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 262/06, दिनांक 1 अगस्त 2026 दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार अहिरवार के नेतृत्व में जालम प्रजापति, धीरज सोनी, विकास बाबू वर्मा, ललित राय, संजय दीक्षित, अशोक महान, जयराम अहिरवार, जय प्रकाश यादव, राजकुमार अहिरवार एवं अनिल द्विवेदी सहित वन विभाग के अमले ने की। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनोपज का परिवहन केवल वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार रुपया के साथ पकड़ा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार रुपया के साथ पकड़ा आवेदक अरविंद राजपूत - नरेंद्र राजपूत नगर परिषद द्वारा जिला छतरपुर,निवासी ग्राम ढूंढा जिला टीकमगढ़ आरोपी देशराज घोष एमपीडब्ल्यू सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ ₹10000 की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के एवज में1
- टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं3
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल1
- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के विकास खंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत धनेरा का बताया जा रहा है जहां पर कई दिनों से आंगनबाड़ी नहीं खुली है देखिय खास रिपोर्ट1
- , बिदाई समारोह में आंखें हुई नम कहने को तो बिदाई तीन अक्षर है लेकिन बिदाई बो शब्द है कि अच्छे अच्छे की रूह कांप जाती है देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के विकास खंड पलेरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला टीला नरैनी का है1