सादाबाद के कुकटई में खूनी संघर्ष: निजी भूमि पर स्लिप डालने को लेकर पथराव और फायरिंग, 10 लोग लहूलुहान हाथरस। जनपद के सादाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकटई में सोमवार की सुबह उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गई जब एक निजी भूमि पर बनी नाली पर पक्की स्लिप डालने के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुए इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और गोलियां चलने लगीं। इस भीषण हिंसक झड़प में प्रधान पक्ष और ग्रामीण पक्ष के कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पीड़ित पक्ष के ग्रामीणों, जिनमें बृजेश कुमार और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं, का आरोप है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, वह उनके दादा की निजी संपत्ति है और इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके पास इस विवादित स्थल को लेकर स्टे ऑर्डर भी है और आने-जाने के लिए पहले से ही एक वैकल्पिक मार्ग मौजूद है। इसके बावजूद सोमवार की सुबह जब जबरन नाली पर पक्की स्लिप डाली जाने लगी, तो विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लगभग 40 से 50 लोग लामबंद हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घरों की छतों पर चढ़कर भारी पथराव किया और लोगों को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई और महिलाएं व बच्चे जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिन्हें आता देख हमलावर और आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों, जिनमें बृजेश, वीरेंद्र, वंश, आशीष, मनोज, बंटी, अशोक, रविंद्र, रोहित, अरुण और प्रधान पुत्र अंकित शामिल हैं, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अन्य अस्पताल भेजा गया है। अपराध निरीक्षक नदीम अहमद ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की प्राथमिकता दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सादाबाद के कुकटई में खूनी संघर्ष: निजी भूमि पर स्लिप डालने को लेकर पथराव और फायरिंग, 10 लोग लहूलुहान हाथरस। जनपद के सादाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकटई में सोमवार की सुबह उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गई जब एक निजी भूमि पर बनी नाली पर पक्की स्लिप डालने के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुए इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और गोलियां चलने लगीं। इस भीषण हिंसक झड़प में प्रधान पक्ष और ग्रामीण पक्ष के कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें
से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पीड़ित पक्ष के ग्रामीणों, जिनमें बृजेश कुमार और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं, का आरोप है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, वह उनके दादा की निजी संपत्ति है और इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों का दावा है कि उनके पास इस विवादित स्थल को लेकर स्टे ऑर्डर भी है और आने-जाने के लिए पहले से ही एक वैकल्पिक मार्ग
मौजूद है। इसके बावजूद सोमवार की सुबह जब जबरन नाली पर पक्की स्लिप डाली जाने लगी, तो विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लगभग 40 से 50 लोग लामबंद हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घरों की छतों पर चढ़कर भारी पथराव किया और लोगों को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई और महिलाएं व बच्चे जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिन्हें आता देख हमलावर और आरोपी मौके से फरार होने में सफल
रहे। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों, जिनमें बृजेश, वीरेंद्र, वंश, आशीष, मनोज, बंटी, अशोक, रविंद्र, रोहित, अरुण और प्रधान पुत्र अंकित शामिल हैं, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अन्य अस्पताल भेजा गया है। अपराध निरीक्षक नदीम अहमद ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को समय पर उपचार दिलाने की प्राथमिकता दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- सासनी के ग्राम नगला मोहन, भोजगढ़ी में सोमवार की शमा 6 बजे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र "सम्राट अशोक अमर रहें" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा फैलाए गए शांति व अहिंसा के संदेशों को प्रदर्शित किया गया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, भाजपा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने समाज की एकता और शिक्षा पर जोर देते हुए सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त कुशवाहा समाज, नगला मोहन का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खन्ना ठाकुर,प्रशांत कुमार,रवि कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, आदि कुशवाहा समाज के लोगों मौजूद रहे।4
- सासनी के निकटवर्ती ग्राम नगला मोहन, भोजगढ़ी में सोमवार की शमा 6 बजे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा (रैली) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद पूरा क्षेत्र "सम्राट अशोक अमर रहें" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा फैलाए गए शांति व अहिंसा के संदेशों को प्रदर्शित किया गया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह कुशवाहा (जिलाध्यक्ष, भाजपा) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने समाज की एकता और शिक्षा पर जोर देते हुए सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त कुशवाहा समाज, नगला मोहन का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान खन्ना ठाकुर,प्रशांत कुमार,रवि कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, आदि कुशवाहा समाज के लोगों मौजूद रहे।3
- गोकुल में पंडित जी की 'आशिकी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिलाओं के तेवर देख जमुना में कूदकर बचाई इज्जत और जान ! वीडियो हुआ वायरल ! मामला क्या है वह जांच का विषय है1
- हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गंगा नगर में मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। दबंगों ने युवक को घर से बाहर निकालकर बेरहमी से मारपीट की, जिसकी पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- हाथरस। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा आज लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में जनपदों के अंदर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु स्मार्टफोन तथा ग्रोथ मॉनेटरिंग डिवाइस तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद में रिक्त 680 सहायिका के पदों के सापेक्ष पूर्ण हुए 478 सहायिका के पदों का सांकेतिक नियुक्ति पत्र का वितरण खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को किया किया गया।4
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा! मथुरा के पास आगरा से लौट रहे श्रीलंका के पर्यटकों से भरी एक बस आग गई1
- टीकाराम महाविद्यालय में सनसनी, पार्किंग ठेकेदार ने ₹1 लाख के विवाद में की हत्या, शव नाले में छिपाया अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम महाविद्यालय परिसर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है और कॉलेज के ही पार्किंग ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पैसे के लेनदेन में हुई हत्या आज दिनांक 29.03.2026 को करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महाविद्यालय परिसर में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो शक की सुई पार्किंग ठेकेदार की ओर घूमी। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म पूछताछ के दौरान आरोपी ठेकेदार ने बताया कि: उसने मृतक से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) उधार लिए थे। मृतक लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिससे परेशान होकर ठेकेदार ने उसकी हत्या की योजना बनाई। हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पार्किंग के पास स्थित नाले में छुपा दिया था। पुलिस की कार्रवाई और स्थिति क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, श्री सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है। मुख्य बिंदु: स्थान: टीकाराम महाविद्यालय, थाना क्वार्सी, अलीगढ़। कारण: ₹1 लाख का बकाया लेनदेन। गिरफ्तारी: कॉलेज का पार्किंग ठेकेदार हिरासत में। बरामदगी: नाले से बरामद हुआ शव।1
- सासनी के ग्राम पंचायत गोहाना नया नगला में सोमवार सुबह सेवा और साहस का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ सुबह करीब 9 बजे एक गौ माता पोखर में गिर गई। पोखर गहरा होने और कीचड़ की अधिकता के कारण गौ माता उसमें फंस गई और बाहर नहीं निकल पा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के साथ पूरी टीम तुरंत गांव पहुँची। सनी ठाकुर बजरंगी और अंकुर ठाकुर के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय भाइयों के सामूहिक सहयोग से गौ माता को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस सेवा कार्य में विष्णु, प्रशांत, रवि, सुनील, सोनू, अजय एवं बजरंग दल टीम के अन्य पदाधिकारियों सहित कई ग्रामीणों ने भी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गौ माता को सुरक्षित बचाने पर ग्रामीणों ने बजरंग दल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।2