logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ: 26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन जशपुर। जशपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का आज गरिमामय समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से पहुंचे प्रतिभाशाली बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विधायक गोमती साय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ-साथ समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। श्रीमती गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जशपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल हुए उभरते खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता ने जशपुर की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिला।

19 hrs ago
user_ANURAG
ANURAG
Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago
a0e4590f-f932-4147-90b0-e74b85fc2db1

जशपुर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ: 26वीं राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन जशपुर। जशपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का आज गरिमामय समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से पहुंचे प्रतिभाशाली बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विधायक गोमती साय ने

8e8eedd6-e274-4240-bb5e-3eb5b040f349

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ-साथ

72c5a58e-fe5f-46e2-b1d5-79993d21bdb1

समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। श्रीमती गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जशपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल हुए उभरते खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागी

cdad4cdf-9ea6-4316-9840-84b2f8f00f95

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता ने जशपुर की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिला।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित
    1
    गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।
    4
    क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण*
रामप्रवेश गुप्ता 
*संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न*  
महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ तलाईपाली कोल माईनस पोर्जेक्ट पचपटेल का काम चल रहा है N P C ka hai
    1
    छत्तीसगढ़ तलाईपाली कोल माईनस पोर्जेक्ट पचपटेल का काम चल रहा है 
N P C ka hai
    user_Sanjay ram bhagat
    Sanjay ram bhagat
    Farmer फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सिसई के बंटी कॉम्प्लेक्स में 'M K शू सेंटर' का भव्य उद्घाटन, एक जोड़ी जूते के साथ मोजा मुफ्त सिसई मेन स्थित बंटी कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर नए प्रतिष्ठान 'M K शू सेंटर' का शुभारंभ हो गया है। दुकान का विधिवत उद्घाटन जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती राशिद कलाम के द्वारा विशेष दुआ कराकर किया गया। उद्घाटन समारोह के मौके पर परिसर में भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक एम डी हाशिम ने बताया कि ग्राहकों के लिए कैंपस, एशियन, स्पार्क, नाइकी और लखानी जैसी सभी नामी व ब्रांडेड कंपनियों के जूता, चप्पल और सैंडल का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों के लिए एक विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुकान से किसी भी कंपनी का एक जोड़ी जूता खरीदने पर ग्राहकों को एक सेट मोजा बिल्कुल मुफ्त (फ्री) दिया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सदर सलमान अली, संजय वर्मा, मकीन अंसारी, कासिम, शाहनवाज, राजा, रब्बानी, अशरद, अफरोज अंसारी सहित कई स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने संचालक को नई दुकान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    2
    सिसई के बंटी कॉम्प्लेक्स में 'M K शू सेंटर' का भव्य उद्घाटन, एक जोड़ी जूते के साथ मोजा मुफ्त

सिसई मेन स्थित बंटी कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर नए प्रतिष्ठान 'M K शू सेंटर' का शुभारंभ हो गया है। दुकान का विधिवत उद्घाटन जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती राशिद कलाम के द्वारा विशेष दुआ कराकर किया गया। उद्घाटन समारोह के मौके पर परिसर में भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रतिष्ठान के संचालक एम डी हाशिम ने बताया कि  ग्राहकों के लिए कैंपस, एशियन, स्पार्क, नाइकी और लखानी जैसी सभी नामी व ब्रांडेड कंपनियों के जूता, चप्पल और सैंडल का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों के लिए एक विशेष उद्घाटन ऑफर की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुकान से किसी भी कंपनी का एक जोड़ी जूता खरीदने पर ग्राहकों को एक सेट मोजा बिल्कुल मुफ्त (फ्री) दिया जाएगा।
इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में सदर सलमान अली, संजय वर्मा, मकीन अंसारी, कासिम, शाहनवाज, राजा, रब्बानी, अशरद, अफरोज अंसारी सहित कई स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने संचालक को नई दुकान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
    1
    पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ का रायसेनिक खाद कहते है हमलोंग का गाँव मे इसी को इयूज करते है डेच्छा है
    1
    छत्तीसगढ़ का रायसेनिक खाद कहते है हमलोंग का गाँव मे इसी को इयूज करते है 
डेच्छा है
    user_Sanjay ram bhagat
    Sanjay ram bhagat
    Farmer फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • 🚨 *दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* 🚨 *आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी* 🚨 *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त* *30 जुलाई, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है। *पहला मामला* सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। *दूसरा मामला* भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है । पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी रायगढ़ पुलिस समान रूप से कठोर कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है, ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"* *गिरफ्तार आरोपी* - 1. विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़ 2. संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ 3. एक विधि से संघर्षरत बालक ।
    4
    🚨 *दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला* 
🚨 *आरोपियों ने सुभाष नगर के सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में किये थे चोरी*
🚨 *आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त*
*30 जुलाई, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।
*पहला मामला* सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
*दूसरा मामला* भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान का है, जहां 15 जुलाई को लगभग 90 हजार रुपये कीमत के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड एवं अन्य बिजली सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही विवेक सारथी अपने नाबालिग साथी के साथ टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13 M-6010 से कोतरारोड ओवरब्रिज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुभाष नगर के सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर दो गैस सिलेंडर, चांदी का पायल और किराना सामान चोरी किया था। चोरी किया गया किराना सामान स्वयं उपयोग कर लिया गया, जबकि गैस सिलेंडर को श्याम टॉकीज रोड स्थित अल्का स्टील में बेच दिया गया। वहीं निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर लगभग चार किलोग्राम तांबा निकालकर उसी दुकान संचालक को 2,400 रुपये में बेच दिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल तथा विवेक सारथी से चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में अल्का स्टील के संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का गैस सिलेंडर एवं तांबा तार खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 317(2),3(5) BNS बढ़ाया गया, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
पूरे मामले की सफल विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दो लंबित चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी सख्त संदेश गया है।
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
*"चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी रायगढ़ पुलिस समान रूप से कठोर कार्रवाई कर रही है। चोरी के माल की खरीद-फरोख्त अपराध को बढ़ावा देती है, ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"*
*गिरफ्तार आरोपी* -
1.	विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़
2.	संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
3.	एक विधि से संघर्षरत बालक ।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.