logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

1 hr ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका चैनपुर:पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।श्रद्धालुओं ने पहले चैनपुर मस्जिद में इबादत की और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से गाजे-बाजे और इस्लामी परचम के साथ भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यह जुलूस ब्लॉक चौक, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरा, जिसके बाद पुन: मस्जिद के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में शामिल छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे व युवा हाथों में झंडे लिए "पता-पता फूल-फूल, या रसूल-या रसूल" और "नारा-ए-तकबीर,

अल्लाहू अकबर" के गगनभेदी नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी और खुशनुमा हो गया।इस मौके पर अंजुमन के सदर शकील खान ने सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में मुख्य रूप से सदर शकील खान, नसरुद्दीन खान, फरीद खान, जावेद खान, अख्तर खान, तनवीर खान, राजा खान समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार संभाल रहे थे। मौके पर एसआई मुकेश सुमन, विजय उरांव, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, नंदू कुमार और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे। जुलूस पूरे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम*
गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    1
    नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।


नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    1
    न्यूज़ हेडलाइन

गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन!


गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए। आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    3
    बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर अल्पसंख्यक आयोग की पहल
रांची, 27 अगस्त। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने गुरुवार को रांची परिसदन में बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से बौद्ध समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रतिनिधियों ने इटखोरी में बौद्ध सर्किट का निर्माण, राज्य के सभी जिलों में बौद्ध विहार की स्थापना, बौद्ध समाज के लिए राज्यस्तरीय संगठन का गठन, बौद्ध विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा छात्रावास निर्माण, सभी विश्वविद्यालयों में पाली भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बौद्ध संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और बौद्ध विहारों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन समेत कई मुद्दे उठाए गए।
आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि बौद्ध समाज की जायज मांगों के समाधान के लिए आयोग की ओर से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके निवारण की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
बैठक के बाद बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने आयोग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और समाधान के लिए पहल का आश्वासन मिला है। प्रतिनिधियों ने आयोग के उपाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बौद्ध समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार । गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।
    1
    खान खनिज विधेयक 2026 काला कानून है केंद्र सरकार का: अजीत पाल कुजूर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार ।
गुरुवार की दोपहर 12:00 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष लातेहार अजीत पाल कुजूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि खान एवं खनिज विधायक 2026 काला कानून केंद्र सरकार ने बनाया है । इस बिल के माध्यम से राज्य की खनिज संपदा पर झारखंड राज्य सरकार का अधिकार केंद्र सरकार छीलना चाहती है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी संपर्क नंबर 9304206830
    1
    लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी 
लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी 
संपर्क नंबर 9304206830
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    11 hrs ago
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में बरवाडीह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में किया विरोध प्रदर्शन , गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे .आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व बरवाडीह प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 को रद्द करने की मांग करते हुए हमारे जमीन पर हमारा अधिकार नारा लगाया।
    1
    झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में बरवाडीह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में किया विरोध प्रदर्शन ,
गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे .आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व बरवाडीह प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 को रद्द करने की मांग करते हुए हमारे जमीन पर हमारा अधिकार नारा लगाया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    1
    लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।।
लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    22 hrs ago
  • बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही किसानों की फसल को हुए वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, यह बांध कृषि विभाग का था और इसका निर्माण जल ग्रहण मिशन के तहत कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरार आ गई थी। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बांध की दरार की समय पर मरम्मत करा दी जाती तो संभवतः बांध टूटने की घटना को रोका जा सकता था। बांध टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की ओर बहा, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन घटना के बाद प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। खेतों में हुए जलभराव और फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने किसानों की कितनी फसल प्रभावित हुई है और नुकसान की वास्तविक मात्रा कितनी है।
    1
    बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान
बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान
रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही किसानों की फसल को हुए वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
जानकारी के अनुसार, यह बांध कृषि विभाग का था और इसका निर्माण जल ग्रहण मिशन के तहत कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरार आ गई थी। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बांध की दरार की समय पर मरम्मत करा दी जाती तो संभवतः बांध टूटने की घटना को रोका जा सकता था। बांध टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की ओर बहा, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।
नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन
घटना के बाद प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। खेतों में हुए जलभराव और फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने किसानों की कितनी फसल प्रभावित हुई है और नुकसान की वास्तविक मात्रा कितनी है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.