जनवरी से अब तक जिले में मिले 14 मलेरिया मरीज, सभी का सफल उपचार; पोठिया में 12 और कोचाधामन में 2 मामले किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 15 सितंबर 2026 बारिश का मौसम जहां खेतों और जलस्रोतों के लिए राहत लेकर आता है, वहीं जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बनकर कई वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इस मौसम में मलेरिया से बचाव के लिए केवल मच्छरों से बचना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि बुखार के लक्षणों को गंभीरता से लेना और समय पर जांच कराना भी जरूरी है। मलेरिया का समय पर पता चलने पर इसका प्रभावी उपचार संभव है, जबकि जांच और इलाज में देरी बीमारी को गंभीर रूप दे सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किशनगंज में स्वास्थ्य विभाग बारिश के मौसम के दौरान मलेरिया की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर लगातार सक्रिय है।जिले में जनवरी 2026 से अब तक मलेरिया के कुल 14 मरीज पाए गए हैं। इनमें 12 मरीज पोठिया और 2 मरीज कोचाधामन प्रखंड के हैं। सभी मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के साथ लोगों को मच्छरों से बचाव और बीमारी के लक्षणों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बुखार को सामान्य न समझें, समय पर कराएं जांच जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरों से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। घर और आसपास पानी जमा न होने दें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर उसे सामान्य बुखार मानकर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि मलेरिया की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार, समुदाय और स्थानीय स्तर पर मिलकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना और लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सदर अस्पताल में जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने बताया कि जिले में मलेरिया के मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ने के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनवरी से अब तक मिले 14 मरीजों में 12 पोठिया और 2 कोचाधामन से संबंधित हैं तथा सभी का सफल उपचार किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच एवं उपचार के लिए जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध है। सदर अस्पताल में भी मलेरिया की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा पीएचसी, एपीएचसी, रेफरल अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भी लोगों को जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।जिला वेक्टर जनित सलाहकार अविनाश रॉय ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया की जांच नि:शुल्क की जाती है और पर्याप्त मात्रा में जांच किट उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मलेरिया से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर निजी स्तर पर इलाज कराने या स्वयं दवा लेने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। जमा पानी को रोकना मलेरिया से बचाव का सबसे अहम उपाय सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि बारिश के दौरान घरों के आसपास गड्ढों, पुराने टायर, टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, पानी की टंकियों या अन्य स्थानों पर पानी जमा हो सकता है। ऐसे स्थान मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल होते हैं। इसलिए घर और आसपास जमा पानी को नियमित रूप से हटाना, नालियों की सफाई रखना और पानी के स्रोतों को ढककर रखना जरूरी है।मलेरिया से बचाव के लिए रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा आवश्यकतानुसार मच्छररोधी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। विशेषकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के आसपास मच्छरों से बचाव के उपायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ठंड लगकर बुखार आए तो तुरंत कराएं जांच मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में ठंड लगकर बुखार आना, कंपकंपी, तेज बुखार, बुखार उतरने के बाद पसीना आना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी तथा अन्य शारीरिक परेशानी शामिल हो सकती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ मंजर आलम ने स्पष्ट किया है कि बारिश के मौसम में बुखार को सामान्य समझकर कई दिनों तक इंतजार करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। समय पर जांच होने से मलेरिया की पहचान जल्दी हो जाती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।जिले में अब तक सामने आए सभी 14 मरीजों के सफल उपचार से यह भी स्पष्ट है कि बीमारी की समय पर पहचान और इलाज से मलेरिया को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में बारिश के मौसम में सतर्कता, स्वच्छता, मच्छरों से बचाव और समय पर जांच ही मलेरिया के खिलाफ सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

- कंटेनर से 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार जोकीहाट/अररिया शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस ने सोमवार को काकन टोल टैक्स के पास एक छह चक्का कंटेनर से 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल ने काकन टोल टैक्स के पास संदिग्ध छह चक्का कंटेनर WB41F4271 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 5916 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक रमेश कुमार राय (करीब 34 वर्ष), पिता बाबूलाल राय, निवासी अमृतपुर वार्ड संख्या-03, थाना व जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि इस संबंध में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 383/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कंटेनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी में शामिल अन्य आरोपितों तथा इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के संबंध में जांच की जा रही है।छापेमारी टीम में जोकीहाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक बालकृष्ण महतो सहित गृह रक्षक जवान शामिल थे।1
- अररिया बिहार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमिटी अररिया का जीबी बैठक यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेश पासवान का अध्यक्षता में पेंशनर भवन प्रांगण अररिया में युनियन का बिहार राज्य अध्यक्ष कामरेड देवेन्द्र चौरसिया के मार्ग दर्शन में संपन्न हुई। बैठक में कामरेड लछु शर्मा खगरिया यूनियन के साथी नेपाल से आईं बाढ़ से दिल्ली में मकान गिरने के कारन निधन हुए लोगों के प्रति एवं दिवंगत साथीयों को सर्व प्रथम एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने विगत दिनों हुए अररिया जिला में यूनियन का कार्य पर अपना कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यूनियन द्वारा संचालित कार्यक्रम पर उपस्थित साथीयों अपने अपने कामों पर भी चर्चा किया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला प्रभारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से जानकारी दिए। बैठक में यूनियन का सदस्यता अभियान का समिक्षा किया गया और निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 तक पुरा कर लिया जाएगा। दिनांक 30 सितंबर 2026 को दरभंगा में प्रस्तावित भूमि अधिकार सम्मेलन में अररिया से साथीयों को भाग लेने का निर्णय लिया गया। दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को बिहार यूनियन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव का तैयारी हेतु दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को बेगुसराय में कन्वेंशन में अररिया से साथीयों को भाग लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय ने कहा कि अररिया जिला में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एक मजबूत और शसक्त संगठन बन कर उभरा है। यूनियन के साथी अपने मांगों एवं अधिकार के लिए संगठित हो रहे हैं। यह मजदूर आंदोलन के लिए शुभ संकेत है। बैठक में नकुल पासवान, सलीम खान, ज्ञानदेव पासवान,जिवछ रिषि देव, सावन कुमार,इला देवी, मंगली देवी,अंमजद अंसारी,राजु रिषि देव, चंद्रशेखर पासवान, प्रमोद सिंह यादव,बीबी रुखसार,नाहीदा खातुन, सलीमा खातुन, बिंदु राम,बिरंची पासवान,मुरशिद बेचनी देवी आदि साथीयों ने भाग लिया। अररिया बिहार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन जिला कमिटी अररिया का जीबी बैठक यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेश पासवान का अध्यक्षता में पेंशनर भवन प्रांगण अररिया में युनियन का बिहार राज्य अध्यक्ष कामरेड देवेन्द्र चौरसिया के मार्ग दर्शन में संपन्न हुई। बैठक में कामरेड लछु शर्मा खगरिया यूनियन के साथी नेपाल से आईं बाढ़ से दिल्ली में मकान गिरने के कारन निधन हुए लोगों के प्रति एवं दिवंगत साथीयों को सर्व प्रथम एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने विगत दिनों हुए अररिया जिला में यूनियन का कार्य पर अपना कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में यूनियन द्वारा संचालित कार्यक्रम पर उपस्थित साथीयों अपने अपने कामों पर भी चर्चा किया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में यूनियन के जिला प्रभारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से जानकारी दिए। बैठक में यूनियन का सदस्यता अभियान का समिक्षा किया गया और निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 तक पुरा कर लिया जाएगा। दिनांक 30 सितंबर 2026 को दरभंगा में प्रस्तावित भूमि अधिकार सम्मेलन में अररिया से साथीयों को भाग लेने का निर्णय लिया गया। दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को बिहार यूनियन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री घेराव का तैयारी हेतु दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को बेगुसराय में कन्वेंशन में अररिया से साथीयों को भाग लेना है। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय ने कहा कि अररिया जिला में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एक मजबूत और शसक्त संगठन बन कर उभरा है। यूनियन के साथी अपने मांगों एवं अधिकार के लिए संगठित हो रहे हैं। यह मजदूर आंदोलन के लिए शुभ संकेत है। बैठक में नकुल पासवान, सलीम खान, ज्ञानदेव पासवान,जिवछ रिषि देव, सावन कुमार,इला देवी, मंगली देवी,अंमजद अंसारी,राजु रिषि देव, चंद्रशेखर पासवान, प्रमोद सिंह यादव,बीबी रुखसार,नाहीदा खातुन, सलीमा खातुन, बिंदु राम,बिरंची पासवान,मुरशिद बेचनी देवी आदि साथीयों ने भाग लिया।1
- छात्रों की आवाज़ अब दबने वाली नहीं है 🔥📢 जिस मुद्दे पर छात्र एकजुट हों, उस आवाज़ को सुनना ही पड़ेगा। ✊ आवाज़ उठाओ • सच के साथ खड़े रहो ❤️ Like | 🔄 Share | ➕ Follow1
- विश्वकर्मा पूजा केअवसर पर फुलकाहा में प्रकाश बजाज की ओर से सभी ग्राहकों को हार्दिक शुभकामनाएं:” संचालक श्रवण कुमार दास विश्वकर्मा पूजा पर प्रकाश बजाज का विशेष ऑफर, बाइक बुकिंग पर मिलेगा ₹4500 का स्टैंड फैन। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर फुलकाहा बाजार स्थित प्रकाश बजाज शोरूम में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। शोरूम संचालक श्रवण कुमार दास ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर बजाज की बाइक बुक करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। संचालक श्रवण कुमार दास ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर सभी बजाज बाइक की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ₹4500 मूल्य का स्टैंड फैन विशेष उपहार के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को कंपनी की ओर से मिलने वाले निश्चित उपहार के रूप में हेलमेट के साथ एक अतिरिक्त गिफ्ट भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, तकनीकी कौशल और कारीगरी के प्रतीक माने जाते हैं। उनके पावन पर्व पर ग्राहकों के लिए यह विशेष ऑफर लाया गया है, ताकि लोग अपनी पसंद की नई बजाज बाइक के साथ इस पर्व को और खास बना सकें। फुलकाहा बाजार स्थित प्रकाश बजाज शोरूम में Pulsar, N-Series सहित बजाज के विभिन्न आधुनिक और दमदार बाइक मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। रोजमर्रा की जरूरत से लेकर बेहतर प्रदर्शन और आकर्षक डिजाइन तक, ग्राहकों की पसंद के अनुरूप विभिन्न विकल्प यहां उपलब्ध हैं। श्रवण कुमार दास ने कहा कि प्रकाश बजाज अपने ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को हमेशा प्राथमिकता देता है। विश्वकर्मा पूजा के इस शुभ अवसर पर ग्राहकों को विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए शोरूम में बाइक बुकिंग कराने की अपील की गई है। प्रकाश बजाज, फुलकाहा बाजार — बजाज, हर सफर का भरोसा। प्रकाश बजाज परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं सभी ग्राहकों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- कसबा में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, मंत्री लेसी सिंह व विधायक नितेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन कसबा में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, मंत्री लेसी सिंह व विधायक नितेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन कसबा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कसबा में आयोजित गणेश महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह एवं कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति से सभी के जीवन से बाधाएं दूर करने तथा सुख-समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप जगनी में सहयोग शिविर, 378 आवेदन केनगर प्रखंड की जगनी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, बीडीओ मनीष कुमार और मुखिया मंगल ऋषि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के 15 काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से कुल 378 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। मंत्री लेशी सिंह ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ अजीत कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, सीडीपीओ अमृता वर्मा, बीईओ मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- 🚨 BREAKING NEWS | बिहार की सियासत में हलचल 🔥 “डबल इंजन की सरकार में लगी आग!” 🚨 BREAKING NEWS | बिहार की सियासत में हलचल 🔥 “डबल इंजन की सरकार में लगी आग!” तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बिहार की राजनीति में मचा सियासी घमासान। सरकार की नीतियों और कामकाज पर उठे सवाल। 🎙️ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान — जानिए क्या कहा? 🟢 Bihari Live खबर 427 📺 बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले #BreakingNews #TejashwiYadav #BiharPolitics #DoubleEngineSarkar #BiharNews #TejashwiKaBayan #RJD #राजनीति #बिहार #BihariLiveKhabar4271