दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत एक की मौत दो घायल रिपोर्टर हरिओम फतेहपुर चौरासी उन्नाव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान जाजामऊ नया गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल पुत्र सुधीर के रूप में हुई है। वह एक अन्य युवक मुकुल को बाइक पर लेकर तोरना गांव की ओर जा रहा था।दूसरी बाइक पर सवार 35 वर्षीय मोनू पुत्र रजोल, निवासी गोसा थाना शिवली (कानपुर देहात), तोरना गांव से जाजामऊ की तरफ आ रहा था। यह दुर्घटना ग्राम मन्ना नगरी के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मोनू और मुकुल बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।वहां चिकित्सकों ने मोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विशाल के पिता की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत एक की मौत दो घायल रिपोर्टर हरिओम फतेहपुर चौरासी उन्नाव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान जाजामऊ नया गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल पुत्र सुधीर के रूप में हुई है। वह एक अन्य युवक मुकुल को बाइक पर लेकर तोरना गांव की
ओर जा रहा था।दूसरी बाइक पर सवार 35 वर्षीय मोनू पुत्र रजोल, निवासी गोसा थाना शिवली (कानपुर देहात), तोरना गांव से जाजामऊ की तरफ आ रहा था। यह दुर्घटना ग्राम मन्ना नगरी के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मोनू और मुकुल बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।वहां चिकित्सकों ने मोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विशाल के पिता की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहा गड़ा चौकी अंतर्गत जुगनू पुरवा तिघरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जुगनू पुरवा निवासी लवकुश यादव हड़हा से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से खड़े कुछ युवकों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगने से लवकुश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह घायल अवस्था में लवकुश लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल लवकुश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।2
- ये शुक्लागंज के आजाद नगर का तालाब इतनी गंदगी सारे गांव का कचरा फेंकते हे लोग ओर सब चुप ग्राम प्रधान की आंखे बंद सब के सब बेईमान बाह बीजेपी सरकार1
- कानपुर में चेन स्नैचिंग के आरोपी पर पुलिस का बड़ा एक्शन। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगते ही आरोपी अमित कुमार धर दबोचा गया, जबकि उसका साथी आदित्य सोनकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और 9,200 रुपये बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी – पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी Co-Editor: Shyam Ji Gupta 📞 8738946333 / 94529307001
- *उन्नाव के भगवतपुर-गुलाब खेड़ा सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लाखो रुपये से बनी इस सड़क का निर्माण महज एक महीने पहले हुआ था, लेकिन अब यह सड़क उखड़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिससे सड़क की गुणवत्ता खराब हो गई है* *लोक निर्माण विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि यदि निर्माण में अनियमितताएं पाई गईं, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी1
- आगरा एक्सप्रेसवे पर 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 264.600 पर एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वह रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में आ गया, जिससे चार वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (नंबर DD01 AJ 9336) आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। चालक को नींद आने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा वाली लेन पर आ गया। वहां उसने लखनऊ से आगरा जा रहे 18 चक्का ट्राला (नंबर UP 17 AT 1918) को टक्कर मार दी, जिससे ट्राला का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद, लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक वोल्वो डबल डेकर बस (नंबर AR 20 B 0958), जिसमें 49 यात्री सवार थे, वह भी पहले ट्रेलर से टकरा गई। बस के ठीक पीछे चल रहा एक पिकअप वाहन (नंबर UP 30 AT 8988) भी वोल्वो बस से पीछे से जा टकराया। सूचना पर थाना प्रभारी औरास संजीव कुमार कुशवाहा सहित यूपीडा कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस से निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास भेजवाया वही पुलिस स्टाफ और यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से रोड साफ करवाया जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे दुर्घटना में बस में सवार 6 लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) औरास में इलाज किया गया। बाद में कुल 10 घायलों को CHC ले जाया गया, जिनमें से 4 मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया जा रहा है और आवागमन सामान्य रूप से चालू है। (1)ट्रेलर dd01 aj9336 का चालक नारायण पुत्र मैग्ना जी, राजस्थान से बिहार जा रही थी फॉर्च्यून तेल लदा था (2) 18 चक्का ट्राला यूपी 17 ए टी 1918 गोरखपुर से गाजियाबाद जा रही थी, कच्चा लोहा लदा था, चालक का नाम सदानंद पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बहादुरपुर थाना बिशूनगढ़ जनपद कन्नौज। (3) वोल्वो डबल डेकर बस नंबर ए आर 20 बी 0958, (49) सवारी थी यह पटना से दिल्ली जा रही थी इसके चालक का नाम अजीत सिंह इसका मोबाइल नंबर 637594 4053। (4) पिकप यूपी 30 ए टी 8988 का चालक मंजेश कुमार पुत्र बृजेंद्र सिंह ग्राम उमरखेडा थाना f84 उन्नाव मोबाइल नंबर 96210 28087, लखनऊ से बांगरमऊ जा रहा था मधुमक्खी लदी है, घायलों के नाम पता (1)अक्षय कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली उम्र 23 साल पीठ में हल्की चोट (2)आदित्य सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी चांद पाली बक्सर उम्र 21 साल पीठ में हल्की चोट (3)सरवन पुत्र बटेश्वर सिंह मुनेर पटना उम्र 30 साल दाहिने पैर में हल्की चोट (4)पिंटू पुत्र इंदू निवासी सहरसा बिहार उमर 20 साल चेहरे पर हल्की खरोंच (5) ऐश्वर्य पांडे पुत्र मनोज निवासी उत्तम नगर दिल्ली उम्र 25 वर्ष दाहिने पैर के घुटने के नीचे हल्की चोट। (6) आदित्य सिंह पुत्र अमरेंद्र निवासी चांद पाली बक्सर उम्र 25 वर्ष दाहिने पैर में हल्की चोट।8
- ग्राम भूलेमऊ पोस्ट चमियानी जिला उन्नाव में एक प्राचीन मंदिर जिसका नाम छीनी वीर है वहां पर हर साल मेला होता है1
- Hasanganj उन्नाव चंदौली बुजुर्ग गाँव में महात्मा गाँधी स्वराज गार योजना के अंतर्गत प्रधान द्वारा काम किया गया जिसमें मानव दिवस 592 दिखाया गया है जबकि उसमें कुल 100 मानव दिवस लगे हैं इसमें गलत रूप से सरकार से पैसा वसूला जा रहा है सरकार से निवेदन है की इन पर सख्त कार्रवाई की जाए🙏1
- कोई भी 14 साल की लड़की को वैक्सीन नहीं लगने देना नहीं तो वो मां नहीं बन पाए जी पर बहुत परेशानी चेलानी पड़ी ही1