Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली संसद भवन परिसर में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। ढोंगी साधु के वेश में पहुँचकर उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकार से जवाब माँगा। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के अन्य नेता भी संसद परिसर में मौजूद रहे। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी जाँच और जवाबदेही की माँग की। #RahulGandhi #PappuYadav #PurniaMP #LokSabha #Parliament #OppositionProtest #Ayodhya #RamMandir #Delhi #PoliticalNews
पुष्पा सहनी
दिल्ली संसद भवन परिसर में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। ढोंगी साधु के वेश में पहुँचकर उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकार से जवाब माँगा। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के अन्य नेता भी संसद परिसर में मौजूद रहे। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पारदर्शी जाँच और जवाबदेही की माँग की। #RahulGandhi #PappuYadav #PurniaMP #LokSabha #Parliament #OppositionProtest #Ayodhya #RamMandir #Delhi #PoliticalNews
More news from बिहार and nearby areas
- सीएचसी मोहिउद्दीन नगर का विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, प्रसव कक्ष, मरीजों को मिलने वाले भोजन, दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलें। सरकार की सभी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। मरीजों के भोजन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधायक ने भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ के कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता या व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल भवन में हो रहे जल रिसाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की सुविधा को देखते हुए एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की भी बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में मनचलों एवं बिचौलियों की सक्रियता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति मरीजों को गुमराह करते या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं एवं अन्य मरीजों ने विधायक से अल्ट्रासाउंड तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में इन आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शीघ्र पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल रही। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए।1
- रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील1
- नर्स ट्रेनिंग सेंटर में सांपों का अड्डा, क्लासरूम और बाथरूम में निकल रहे विषैले सांप, 7 दिनों के लिए हॉस्टल बंद पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत चोंदी मोहल्ला स्थित नर्स ट्रेनिंग स्कूल में इन दिनों छात्राओं को सांप का डर के कारण सात दिनों की छुट्टी दी गई है। 50 से अधिक छात्राएं यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ अंदर बने हॉस्टल में रहती हैं। हॉस्टल की इमारत पहले से ही जर्जर है, जहाँ छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर रह रही है। लेकिन हाल के दिनों में एक नई और भयावह समस्या ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी है। पूरा हॉस्टल परिसर अब जहरीले सांपों का बसेरा बन चुका है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि छात्राओं को हॉस्टल के कमरों, शौचालयों और यहाँ तक कि क्लासरूम में भी आए दिन विषैले सांप मिल रहा हैं, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का कहना है कि वे हर पल किसी बड़ी अनहोनी के डर से सहमी रहती हैं। रात के अंधेरे में तो डर और भी बढ़ जाता है क्योंकि पता नहीं कब सांप कहाँ से निकल आए। इस खौफनाक माहौल के बीच गुरुवार को हॉस्टल परिसर में अचानक एक जहरीला सांप निकल आया, जिसे देखते ही छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए भागने के क्रम में एक छात्रा गिर गई, जिससे उसका हाथ टूट गया। घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से गुहार लगाई और हॉस्टल की जर्जर हालत के साथ-साथ सांपों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता और छात्राओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी छात्राओं को एक सप्ताह की छुट्टी दे दी है और उन्हें घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में लौट सकें।1
- महिलाओं को धमकी देने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा बवाल, बीजेपी पर उठे बड़े सवाल?" #BiharPolitics #BJP #BreakingNews #MahilaSuraksha #ViralNews #PoliticalNews #BiharNews #Trending #NewsUpdate #IndiaNews महिलाओं को धमकी देने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा बवाल, बीजेपी पर उठे बड़े सवाल?" #BiharPolitics #BJP #BreakingNews #MahilaSuraksha #ViralNews #PoliticalNews #BiharNews #Trending #NewsUpdate #IndiaNews1
- नया कार्यक्रम: सवाल जनता का, जवाब सरकार का | पहला सवाल NEET छात्रा मामले पर निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार अब शुरू कर रहा है नया कार्यक्रम—“सवाल जनता का, जवाब सरकार का।” इसकी पहली कड़ी में NEET छात्रा मामले से जुड़े गंभीर सवाल CBI, बिहार पुलिस और संबंधित विभागों को ईमेल के जरिए भेजे गए हैं। अब जवाब आएगा तो वह भी जनता के सामने रखा जाएगा। सवाल हमारा नहीं, जनता का है। जवाब सरकार और संबंधित विभागों को देना है। #सवाल_जनता_का_जवाब_सरकार_का #NEETछात्रामामला #निष्पक्ष_खबरें_अब_तक_बिहार #AnkeshThakur #CBIInvestigation #बिहार_से_सवाल #सरकार_से_जवाब #जनता_की_आवाज #जवाबदेही #निष्पक्ष_रिपोर्टिंग #BiharNews #Justice #Accountability1
- समस्तीपुर के मुसरी घरारी मे भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पुलिस ने पकड़ा! समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- मुसरीघरारी थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के क्रम में ग्राम-रूपौली वनघरा टोल से एक ट्रक पर लदे 1575 लीटर विदेशी शराब को किया गया जप्त। जिसके संबध में कांड सं0-122/26 धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है, तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही हैं। बरामदः - 01 ट्रक एवं 1575 लीटर विदेशी शराब ।1
- प्रभु श्रीराम का चंदा चोर है अमित शाह मोदी | पपु यादव ने लगाया गंभीर आरोप # breaking news trending news viral news Hajipur Bihar amosh Soni1