Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन पिनाहट,, मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियों से ऊंचे दामों में बेची जा रही मिट्टी मिट्टी का परिवहन करने में लगे कई ट्रैक्टर ट्रॉली, सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मिली भगत से चल रही मिट्टी 4-5 दिन पूर्व भी अबैध मिट्टी खनन परिवहन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वाहन थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के टोडा का मामला।
विद्याराम वर्मा पत्रकार
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन पिनाहट,, मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियों से ऊंचे दामों में बेची जा रही मिट्टी मिट्टी का परिवहन करने में लगे कई ट्रैक्टर ट्रॉली, सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मिली भगत से चल रही मिट्टी 4-5 दिन पूर्व भी अबैध मिट्टी खनन परिवहन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वाहन थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के टोडा का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 36 घंटे में खत्म हुआ इंतजार! लापता दो मासूम इटावा स्टेशन से सकुशल बरामद1
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 114 जोड़ों ने लिए सात फेरे, चार मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह; जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर दिया आशीर्वाद फतेहाबाद : वैदिक मंत्रों की गूंज, अग्नि के फेरे, निकाह के कलमे और अपनों के आशीर्वाद के बीच मंगलवार को फतेहाबाद का गोपाल गार्डन 118 जोड़ों के नए जीवन का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगरा रोड स्थित गोपाल गार्डन में आयोजित समारोह में 114 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लाम धर्म के नियमानुसार कबूलनामे के साथ संपन्न कराया गया। समारोह की शुरुआत गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। सजे मंडपों में वर-वधू के फेरे हुए तो दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों के निकाह की रस्म पूरी कराई गई। एक ही परिसर में अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न होने से समारोह में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी नजर आया। विवाह के दौरान परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जैसे ही वर-वधू ने विवाह की रस्में पूरी कीं, समारोह स्थल तालियों और बधाइयों से गूंज उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और भाजपा नेता नितिन वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति प्रशांत कुमार, एसडीएम स्वाति शर्मा, एसीपी इमरान अहमद, बीडीओ फतेहाबाद अरुण कुमार, बीडीओ शमसाबाद प्रेमपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, सुमल्लिका सक्सेना, जिला विकास अधिकारी भावना, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह और एडीओ ग्राम्य विकास एमपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एक साथ 118 शादियां, खुशियों से रोशन हुआ गोपाल गार्डन सामूहिक विवाह समारोह में एक ही दिन 118 जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने से गोपाल गार्डन उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। विवाह की रस्मों के साथ परिजनों और अतिथियों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।1
- 36 घंटे में इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद हुए दो नाबालिग बच्चे ऑपरेशन मुस्कान के तहत दक्षिण पुलिस और मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम सुराग फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और 5 वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को इटावा रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों बच्चों के ट्रेन में सवार होकर इटावा की ओर जाने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, महिला आरक्षी दीक्षा और महिला आरक्षी दीपा शामिल रहीं।1
- छत के रास्ते घर में घुसे चोर, मोबाइल, जेवर और नकदी चोरी जसवंतनगर। नगला इच्छा गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर मोबाइल फोन, सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे, जबकि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। पीड़ित के मुताबिक चोरी में करीब एक लाख रुपये का सामान पार हुआ है। गांव निवासी दिलीप कुमार पशुपालन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात में चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते नीचे कमरे में पहुंच गए। कमरे में चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन, अलमारी में रखी सोने की चेन, सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का मकान गांव से बाहर खेतों में बना हुआ है। दिलीप कुमार के अनुसार चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- भिंड में गणेश उत्सव की धूम: 7वें दिन पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाटरवर्क्स पर सजी आकर्षक झांकी भिंड। जिलेभर में इन दिनों गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही पूरा जिला धर्ममय हो गया है। जगह-जगह स्थापित किए गए आकर्षक पूजा पंडालों और सजे-धजे गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उत्सव के सातवें दिन जिले के विभिन्न पंडालों में आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक भक्त अपने आराध्य के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते रहे, जिससे पूरा माहौल 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव को भव्य बनाने के लिए शहर के सभी प्रमुख गणेश मंदिरों में विशेष विद्युत और पुष्प सज्जा की गई है। वाटरवर्क्स पर सजी विशेष झांकी शहर के वाटरवर्क्स स्थित गणेश समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की अत्यंत आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी भरमार है। विभिन्न स्थानों पर विशेष भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के रंग को और भी खास बना दिया है।4
- फतेहाबाद में गणेश उत्सव की धूम, लगाया छप्पन भोग ,गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नगर फतेहाबाद में गणेश उत्सव की धूम, लगाया छप्पन भोग ,गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नगर फतेहाबाद (आगरा):कस्बा फतेहाबाद में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। कस्बे के मोहल्ला राजपूत में सोमवार रात 56 भोग की झांकी सजाई गई। गणेश पंडालों को फूलों, लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। सुबह-शाम गणपति बप्पा की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। मोहल्ला राजपूत स्थित मुख्य गणेश पंडाल में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, महा आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वहीं सोमवार रात छप्पन भोग लगाया गया जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान नगर में शांति और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र गुप्ता, निशू गुप्ता अंकित गुप्ता, सुलभ झा, मयंक गुप्ता, आलोक गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अमन, आदर्श, यान्त्री झा, तान्या गुप्ता, युक्ति गुप्ता और प्रीति समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट4
- फिरोजाबाद की ग्लास फैक्ट्री में भट्टी लीक, पिघला गर्म कांच निकलने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा।1
- जनसुनवाई के आदेश पर लेपा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार जगहों से हटाया कब्जा मुरैना,कलेक्टर लोकेश जांगिड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को अंबाह में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत लेपा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अंबाह प्रतिज्ञा शर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार पोरसा विश्राम बघेल के नेतृत्व में राजस्व दल गठित कर उसी दिन ग्राम लेपा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व अमले ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हरपुरा की भूमि, बाबूलाल बाल्मीकि एवं मंगल सिंह जाटव के घर तक जाने वाले रास्ते, छिद्दी के घर से मुन्ना के घर होते हुए मोहन तक जाने वाले रास्ते तथा नवीन पंचायत भवन से ऊदल बघेल के खेत तक जाने वाले रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के बाद संबंधित शासकीय भूमियों एवं रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान जनपद पंचायत अंबाह के सीईओ उमेश अवस्थी, सिहौनिया थाना प्रभारी अतुल सिंह परिहार सहित राजस्व अमला मौजूद रहा। दल में नायब तहसीलदार श्यामसुंदर सिंह, राजस्व निरीक्षक रमन सेंगर, पटवारी शैलेंद्र सिंह तोमर, अरविंद तोमर, बृजमोहन शर्मा, सकल पाठक, भानू पाराशर, आशाराम जाटव, लाखन गौड़ और मनमोहन सिंह शामिल रहे। खास बात यह रही कि जनसुनवाई में शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने उसी दिन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और ग्रामीणों से संबंधित रास्तों व शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।1
- आगरा,ब्रेकिंग!!! आगरा से बड़ी खबर,,, आगरा में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई। भीषण हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत। देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा। भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवकों की मौत से परिवार में मचा कोहराम। थाना डौकी के आगरा फतेहाबाद मार्ग टंकी चौराहे पर हुआ हादसा।1