शतरंज में जीरापुर के तीन खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) ब्लॉक स्तर पर सांदीपनी स्कूल में आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शतरंज स्पर्धा में रामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय जीरापुर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। विद्यालय के महावीर पंवार, घनश्याम चौहान पिता और श्रीओम सोंधिया ने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय संचालक संजय सिंह पंवार एवं प्राचार्या श्रीमती कलावती भिलाला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा विद्यालय की पहचान है। रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। तीनों विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
शतरंज में जीरापुर के तीन खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) ब्लॉक स्तर पर सांदीपनी स्कूल में आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शतरंज स्पर्धा में रामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय जीरापुर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। विद्यालय के महावीर पंवार, घनश्याम चौहान पिता और श्रीओम सोंधिया ने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय संचालक संजय सिंह पंवार एवं प्राचार्या श्रीमती कलावती भिलाला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा विद्यालय की पहचान है। रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। तीनों विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
- परसूलियां कलां में बिजली कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश, घेराव करने किसान संघ ने बैठक में बनाई रणनीति ग्राम परसूलियां कलां में बिजली विभाग की मनमानी और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण किसानों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वैध कनेक्शन होने के बावजूद पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले किसानों को भी हर महीने भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण वर्ग भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। किसानों ने त्वरित निराकरण और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी दिनों में बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए एक ठोस रणनीति बेठक में तैयार की गई है।1
- सारंगपुर अस्पताल में जमीन पर नवजात के साथ सोई मां SDM ने लगाई फटकार राजगढ़ में अस्पताल की संवेदनहीनता: इंफेक्शन से जूझते नवजात के साथ जमीन पर सोई मां, SDM ने लगाई फटकार सिविल अस्पताल सारंगपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया डिलीवरी के महज 72 घंटे बाद ही एक प्रसूता को बीमार नवजात के साथ प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। पलंग नहीं मिलने पर मां को अपने इंफेक्शन से जूझ रहे नवजात के साथ अस्पताल में जमीन पर सोने को मजबूर होना पड़ा। परिजनों की शिकायत पर एसडीएम जय सोलंकी अस्पताल पहुंचे तो प्रसूता को जमीन पर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे और पलंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 21 अगस्त को हुई थी डिलीवरी, 25 को कर दिया बाहर ग्राम किशनपुरा निवासी शिवानी पति दुर्गा प्रसाद की 21 अगस्त को डिलीवरी हुई थी। नवजात को इंफेक्शन होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार का आरोप है कि 25 अगस्त को मां और बच्चे को प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पलंग नहीं मिलने पर प्रसूता को जमीन पर लेटना पड़ा।जिसकी शिकायत पति ने एसडीएम से की। एसडीएम जय सोलंकी तहसीलदार शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रसूता की स्थिति देखकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे की व्यवस्था की गई। मिठाई और ईनाम के नाम पर पैसे लेने का आरोप परिजनों ने डिलीवरी के बाद कथित तौर पर मिठाई और ईनाम के नाम पर 500 से 2 हजार रुपए तक लेने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद इसकी जांच की आवश्यकता है। गंदगी, पानी और फटी चादरें देख भी नाराज हुए SDM निरीक्षण में अस्पताल परिसर में पानी जमा मिला। बेड पर मटमैली और फटी चादरें भी मिलीं। इस पर एसडीएम ने सीबीएमओ केएल भिलवारे को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ओपीडी समय में कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। SDM जय सोलंकी ने कहा: “प्रसूता के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया था। फिलहाल जच्चा-बच्चा को सेफ रूम दे दिया है। चिकित्सालय में गंदगी मिली है और कुछ डॉक्टर ओपीडी समय में नदारद मिले। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।”4
- बिहार में छात्र आंदोलन, भारी बवाल! देखीये पुरी विडियो, पटना में BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। छात्रों के मार्च को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस और CRPF की तैनाती की गई। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है1
- *नगर में हर चौराह पर पसर रहा अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारी मौन* जबतक कोई बड़ी जन हानि नहीं होती तब तक नहीं जागता प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है लोगों के द्वारा अपने अपने मकान दुकान के सामने कई समान रखे हुआ है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है आये दिन गौ वंश से टकराने रोड जाम होने जैसे स्थिति कई बार बनती रहती है जबकि यह मार्ग से कई जनप्रतिनिधि नेता नगर प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु आला अधिकारी अभी मौन रहते है जबतक कोई बड़ी जन हानि या दुर्घटना ना हो प्रशासन अधिकारी नहीं जागते हैं जब की मेन अतिक्रमण मण्डी गेट चौराहा से डाक बंगला चौराहा, मोडी चौराहा ,पांच पुलिया चौराहा , हाथी दरवाजा चौराहा रहता है शाम के समय तो चौराहा पर बिल्कुल रोड पर ही फल, सब्जी ,पानी पूरी , जैसे का कब्जा रहता है परन्तु कोई भी इनको हटाया नहीं है आखिर कार कब तक ऐसे ही सोता रहेगा प्रशासन डाक बंगला चौराहा पर तो कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है *इनका कहना* में एक टीम बनाकर भेजता हु और राजस्व विभाग को भी लिखित सूचिना कर बहुत जल्द अतिक्रमण को हटवाने की कोशिश करवाता हूं सीएमओ हरिओम शर्मा मुख्य नगर परिषद अधिकारी सुसनेर नगर से में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- राजगढ़ में प्रजापति समाज ओर पुलिस के बीच ज्ञापनके दौरान बहस राजगढ़ में ज्ञापन देने गए प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष थाना प्रभारी के बीच बहस का वीडियो आया सामने ,कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े।ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।जहां एसडीएम ने कहा आप मुझे ही ज्ञापन दे दीजिए कलेक्टर साहब नहीं आयेंगे।1
- सालासर बालाजी मंगला आरती के दिव्य दर्शन देखे आरती दर्शन राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी धाम देशभर में भगवान हनुमान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यहां बालाजी महाराज के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप भी बालाजी महाराज के भक्त हैं, तो कमेंट में लिखें—जय श्री बालाजी महाराज!1
- उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत; 3 गंभीर घायल आगर मालवा मध्यप्रदेश -उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला वाहन में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1