आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र लाभार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सभी BPL परिवारों के घरों में प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएँ, ताकि उन्हें सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसे उपभोक्ता, जिनका मासिक बिजली उपभोग 125 यूनिट से अधिक है, उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान का लाभ दिलाते हुए रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना न केवल आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कम से कम 15,000 आवेदन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में चिन्हित “मॉडल सोलर ग्राम” में अधिक से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सर्वाधिक रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे, उसे पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि अन्य गांव भी इससे प्रेरित होकर इस योजना से अधिकाधिक जुड़ सकें। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, नगर आयुक्त (नगर निगम), विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक (एनईपी), अधीक्षण अभियंता (विद्युत), एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक, सहायक निदेशक दिव्यांगजन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र लाभार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सभी BPL परिवारों के घरों में
प्राथमिकता के आधार पर निःशुल्क रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएँ, ताकि उन्हें सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसे उपभोक्ता, जिनका मासिक बिजली उपभोग 125 यूनिट से अधिक है, उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान का लाभ दिलाते हुए रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक
से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह योजना न केवल आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कम से कम 15,000 आवेदन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित
किया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में चिन्हित “मॉडल सोलर ग्राम” में अधिक से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सर्वाधिक रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे, उसे पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि अन्य गांव भी इससे प्रेरित होकर इस योजना से अधिकाधिक जुड़ सकें। इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, नगर आयुक्त (नगर निगम), विशेष कार्य पदाधिकारी, निदेशक (एनईपी), अधीक्षण अभियंता (विद्युत), एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक, सहायक निदेशक दिव्यांगजन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Divya Jyoti Secondary school, Dhobahan Bazar ....................................... बड़े हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय का सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिया गया। इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिश्रम का फल स्वरूप रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ यादगार पल के रूप में ग्रुप फोटो भी लिया गया। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करते रहेंगे। सभी अभिभावकों का भी सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद। — धन्यवाद प्रधानाचार्य Ranjeet sir1
- आरा शहर के एसबी पब्लिक स्कूल में वर्षिक परीक्षाफल में सम्मानित की गई छात्राये, प्रिंसिपल शिला पांडे ने दिया मोमेंटो मेडल1
- फिल्म का नाम मोहब्बत मेरी जान1
- animeson video editing for 💥❤️🤨 apko kon se topic par animeson cahiye1
- आरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त भोजपुर जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजद आपदा प्रकोष्ठ, भोजपुर के जिला अध्यक्ष सोहैल खान एवं आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जीशान अली ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। नेताओं ने आशा व्यक्त की कि श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में जिले में महागठबंधन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज होगा। सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुभ यादव (मीडिया प्रभारी, राजद) आदिल खान, लालबाबू सोनी कार्यक्रम में जिले के कई अन्य गणमान्य साथी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।4
- बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर काम की रफ्तार पर नाराज़गी और सख्ती दोनों दिखाई। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से सीधे प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के अंदर काम पूरा हो और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो।1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- सरस्वती शिशु पब्लिक स्कूल छोटकी सनदियाँ ....................................... बड़े हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय का सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित कर दिया गया। इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिश्रम का फल स्वरूप रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ यादगार पल के रूप में ग्रुप फोटो भी लिया गया। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करते रहेंगे। सभी अभिभावकों का भी सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद। — धन्यवाद प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार1