टप्पल क्षेत्र के विद्यालय में फल वितरण को लेकर वीडियो वायरल, प्रधानाचार्य ने आरोपों को बताया निराधार अलीगढ़ जनपद के टप्पल विकासखंड अंतर्गत गांव घरवरा ग्राम पंचायत के माजरा महाराजगढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में फल वितरण को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय की एक छात्रा यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उन्हें विद्यालय में फल नहीं मिलते हैं। वीडियो में जब छात्रा से बातचीत की जाती है तो वह बताती है कि स्कूल में फल वितरण नहीं किया जाता। वहीं, छात्रा के अनुसार जब उसने इस बारे में शिक्षिका (मैडम) से पूछा तो जवाब मिला कि “टप्पल से यहां तक केला लाने में मेरे हाथ दुख जाते हैं।” इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि फल वितरण से संबंधित लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और विद्यालय में नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

- संदिग्ध मौत के बाद शव के दाह संस्कार को लेकर शमशान स्थल की बदहाली बनी चर्चा का विषय टप्पल (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र पिसावा के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जहां एक ओर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार के दौरान गांव में शमशान स्थल की अव्यवस्था ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका की शादी 16 जनवरी 2024 को थाना पिसावा क्षेत्र के गांव डाटा सैदपुर निवासी मोहित के साथ हुई थी। मृतका के भाई राहुल पुत्र ओमवीर सिंह निवासी दरियापुर (थाना टप्पल) का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रियंका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद समझौते के जरिए उसे वापस भेजा जाता रहा। परिजनों के अनुसार, घटना की रात ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि प्रियंका की तबीयत खराब है और वह ठीक से बात नहीं कर पा रही है। अगले दिन अस्पताल ले जाने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसकी मौत की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही और इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके पक्ष गांव दरियापुर ले आया। बरसात में पॉलिथीन के सहारे हुआ अंतिम संस्कार इस घटना के बाद गांव में शमशान स्थल की दुर्दशा उजागर हो गई। गुरुवार को बारिश के चलते शमशान स्थल पर छाया या शेड की कोई व्यवस्था नहीं थी। मजबूरी में परिजनों को पॉलिथीन टांगकर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा शमशान स्थल और पार्कों के विकास के लिए लाखों रुपये का बजट दिया जाता है, लेकिन दरियापुर गांव में अब तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। न तो शमशान स्थल पर छाया की व्यवस्था है और न ही अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। ग्रामीणों में रोष, उठी जांच और विकास की मांग घटना के बाद जहां एक ओर विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं शमशान स्थल की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ गांव में शमशान स्थल के विकास के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।1
- Post by Sher e Hindustan1
- प्रार्थी समाज,अपनी,वैधता, प्रशासनिक अधिकारियों करताहै निवेदनचौकीईशनपुर केएस,आइहमप्रारथी गणों,से, बकवास करतेरहतेह है हमारे प्रार्थनापत्र डेजिगनेटेड अधिकारियों अलीगढ़ देके स्वयं प्रार्थी श्यामवीर पुत्र रामजीलाल निवासी केशोपुर गडराना रावरी स्थित सम्पत्ति विरासत ज़मीन के सम्बंध में आख्या रिपोर्ट सौतेले भाई अमितलाल के पक्ष में करके भेजती पुलिस ऐसा अन्याय प्रार्थी श्यामवीर पुत्र रामजीलाल निवासी अलीपुर हाल निवासी केशोपुर गडराना रावरी स्थित सम्पत्ति विरासत को अधिकार प्राप्त होने बादभी, अन्याय प्रार्थी के साथ हो रहा है4
- 🌿 75 कोल विधानसभा की जनता से एक दिल से अपील 🌿 आपका एक वोट सिर्फ एक बटन नहीं, बल्कि आपके भविष्य की आवाज़ है। Mohammad Ali (People’s Justice Party) आपके बीच से, आपके लिए, आपकी आवाज़ बनकर खड़े हैं। ✨ ईमानदारी ✨ विकास की सोच ✨ हर वर्ग के लिए न्याय आइए, मिलकर एक नई शुरुआत करें… जहाँ शिक्षा, रोजगार और इंसाफ हर घर तक पहुँचे। 👉 इस बार अपना कीमती वोट दें – Mohammad Ali को 📢 आपका वोट, आपका अधिकार – सही उम्मीदवार का चुनाव करें #75Kol #VoteForChange #PeoplesJusticeParty1
- ek traf Dr pesent se ladai kar rha he jach lao jach dene wale leb wale mujse bol rhe he me kiya kro piraybet me jaao1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- Post by Sher e Hindustan1
- बुलंदशहर : खुर्जा में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में हुआ ढेर जीतू सैनी के एनकाउंटर पर मृतक अमरदीप की बहन ने सीएम योगी और बुलंदशहर पुलिस का आभार जताया मृतक अमरदीप की पत्नी ने योगी आदित्य नाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए आरोपियों के अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की है बर्थडे पार्टी में जीतू ने अमरदीप समेत 2 लोगों की जान ले ली थी जीतू सैनी को एनकाउंटर में मारे जाने से पीड़ित परिवार न्याय मान रहा है 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड स्थित जिम में आयोजित जन्मदिन पार्टी में 3 हत्याएं हुई थीं1
- Post by Mukesh Agrawal पत्रकार1