महिला समूहों के बीच सोलर पंप वितरण, कार्यक्रम में सांसद और विधायक रहे उपस्थित चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच सोलर पंप का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, चतरा के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया के विधायक उज्जवल कुमार दास उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला समूहों को सोलर पंप प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 92 लाख रुपये की राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया गया है, उसका सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सोलर पंप वितरण से महिलाओं को खेती-किसानी में सुविधा होगी और आर्थिक सहायता से उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास और स्वाभिमान में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में सिमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
महिला समूहों के बीच सोलर पंप वितरण, कार्यक्रम में सांसद और विधायक रहे उपस्थित चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच सोलर पंप का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, चतरा के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया के विधायक उज्जवल कुमार दास उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला समूहों को सोलर पंप प्रदान किए गए, जिससे उन्हें कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 92 लाख रुपये की राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस
आर्थिक सहायता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया गया है, उसका सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सोलर पंप वितरण से महिलाओं को खेती-किसानी में सुविधा होगी और आर्थिक सहायता से उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास और स्वाभिमान में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में सिमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
- चतरा टंडवा में बाबासाहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन दास ने दी श्रद्धांजलि... टंडवा (चतरा): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती टंडवा प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। महापुरुषों ने किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक उज्ज्वल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक किशुन दास ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियां, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के कई पूर्व मुखिया और समाज के तमाम अगवा (बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि) मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को बुलंद किया।1
- इचाक पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जेवरात बरामद — एक आरोपी गिरफ्तार1
- हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा। पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।1
- हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे। जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।1
- जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया1
- हजारीबाग/कटकमसांडी: ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली विभाग ने RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत पेलावल क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को मैट्रिक्स स्मार्ट टेक्नोलॉजी एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन ट्रांसफार्मरों में से दो गदोखर रोड स्थित—एक चांद बैंक्विट हॉल के समीप और दूसरा आलम फर्नीचर के पास—स्थापित किया गया है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर पेलावल आजाद नगर नहर के पास लगाया गया है। इस जनहितकारी कार्य का उद्घाटन पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ-साथ मैट्रिक्स कंपनी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार यादव की मेहनत और समर्पण की भी जमकर सराहना हुई। उनके कुशल नेतृत्व में यह परियोजना समय पर पूरी हुई, जो विभाग और कंपनी के उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर व सुचारू बनेगी। लोगों ने विभाग और कंपनी के प्रति आभार जताते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह पहल न केवल बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी।4
- चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी गहन समीक्षा की गई है। इन मामलों में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंग के सक्रिय सदस्यों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए आईजी ने बताया कि पहले अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया था और हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती भी हुई है। आईजी ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। अंत में आईजी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नक्सली अभी भी छिपे हुए हैं, तो वे झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाकर मुख्यधारा में लौट सकते1
- इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल1