क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या की घटना पुरी खबर जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट पर क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या की घटना ने खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह क्षेत्र न केवल राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सैकड़ों लोगों की आजीविका भी इसी पर निर्भर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय (उम्र लगभग 76 वर्ष) की हत्या 7 तारीख की मध्य रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच किए जाने की आशंका जताई जा रही है। तड़के करीब 3:00 से 3:30 बजे गिट्टी लोडिंग के लिए पहुंचे कर्मियों ने जब उन्हें मृत अवस्था में देखा, तब स्थानीय थाने को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद सोनभद्र में वर्तमान समय में पुलिसिंग बेहतर प्रणाली के तहत कार्य कर रही है और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया गया, वहीं ऑफिस में लगे कैमरे और डिस्प्ले को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर डीवीआर सुरक्षित अवस्था में मिला, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक के पास मौजूद नकद धनराशि सुरक्षित अवस्था में मिली, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह वारदात केवल लूट की नीयत से नहीं की गई। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए मामले की जांच एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को सौंपी गई है। एसओजी की टीम हर एक बिंदु पर तकनीकी और क्रमबद्ध तरीके से जांच कर रही है—चाहे वह घटनास्थल की स्थिति हो, साक्ष्य, संभावित आवाजाही मार्ग या फिर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड। क्रेशर बेल्ट में पहले से ही चोरी की घटनाएं क्रेशर व्यवसायियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं। मदर पार्ट्स और लोहे से संबंधित सामग्री की चोरी को लेकर लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। ऐसे में इस रहस्यमयी हत्या की घटना ने व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्रेशर एवं खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस गंभीर अपराध के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।
क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या की घटना पुरी खबर जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट पर क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या की घटना ने खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह क्षेत्र न केवल राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सैकड़ों लोगों की आजीविका भी इसी पर निर्भर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय (उम्र लगभग 76 वर्ष) की हत्या 7 तारीख की मध्य रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच किए जाने की आशंका जताई जा रही है। तड़के करीब 3:00 से 3:30 बजे गिट्टी लोडिंग के लिए पहुंचे कर्मियों ने जब उन्हें मृत अवस्था में देखा, तब स्थानीय थाने को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन
की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद सोनभद्र में वर्तमान समय में पुलिसिंग बेहतर प्रणाली के तहत कार्य कर रही है और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया गया, वहीं ऑफिस में लगे कैमरे और डिस्प्ले को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर डीवीआर सुरक्षित अवस्था में मिला, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक के पास मौजूद नकद धनराशि सुरक्षित अवस्था में मिली, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह वारदात केवल लूट की नीयत से नहीं की गई। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए मामले की जांच एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को सौंपी गई है। एसओजी की टीम हर एक बिंदु पर तकनीकी और क्रमबद्ध तरीके से जांच कर
रही है—चाहे वह घटनास्थल की स्थिति हो, साक्ष्य, संभावित आवाजाही मार्ग या फिर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड। क्रेशर बेल्ट में पहले से ही चोरी की घटनाएं क्रेशर व्यवसायियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं। मदर पार्ट्स और लोहे से संबंधित सामग्री की चोरी को लेकर लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। ऐसे में इस रहस्यमयी हत्या की घटना ने व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्रेशर एवं खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस गंभीर अपराध के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।
- *जनपद – सोनभद्र* ओबरा *मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान* *महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर जनपद भर में सघन जनजागरूकता* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, साइबर अपराध के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, संदेश अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। *आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—* ☎ 112 – आपातकालीन सेवा ☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन ☎ 181 – महिला हेल्पलाइन ☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन ☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह आश्वस्त किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*2
- जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति 5. 0 के द्वारा अभियान चलाकर सशक्तिकरण महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है महिला पुलिस गांव-गांव और विद्यालय में जाकर मिशन शक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करा रही हैं1
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (मूल पता– ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़) को दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार गया। उक्त क्रम में दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 11:01 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोहन उर्फ चिन्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर समय करीब 15:43 बजे घटनास्थल ककरी वारफाल पेड़ के पास, पत्थर के नीचे से, बहदग्राम ककरी (थाना अनपरा) से लगभग 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* 1. रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार उम्र – लगभग 26 वर्ष निवासी–सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, मूल पता – ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ *अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास* – 01. मु0अ0सं0 142/2020 धारा 8/21 NDPS Act 02. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act *बरामदगी का विवरण –* 06 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग – ₹1,20,000/- *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 01. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 04. हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 05. का0 पवन कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 06. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।1
- ग्राम पंचायत बभनौली कलां ग्राम बभनौली खुर्द मे 2008 -2009 में नाले का निर्माण हुआ था जिसका मरम्मत एक बार भी नहीं हुआ है और ना ही उसे नाले की साफ सफाई कराई गई है ग्राम प्रधान से मरम्मत और सफाई के लिए बोला गया तो उनके द्वारा यह बोला गया की वहां के रहने वाले लोगो के द्वारा उस नाले को मिट्टी पाठ कर बंद कर दिया गया जबकि वह नाले इतने समय से बरसात की पानी और मिट्टी बहाव के वजह से नाले बंद हो गए और 2008 -9 मे बने नाले के ढक्कन भी टूट चुके हैं और इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी किंतु ग्राम पंचायत बभनौली कला सफाई कर्मी के द्वारा उसे शिकायत को फर्जी सिग्नेचर करके निरस्त कर दिया गया और उनसे मैंने बोला की इस नाले को आप कब तक सफाई कर आएंगे तो उन्होंने बोला यह मेरा काम नहीं है यह ग्राम प्रधान मनरेगा द्वारा कराएंगे जबकि नाले आमतौर पर साफ सफाई होते हैं तो वह कभी बंद नहीं होते नाले के बंद होने के कारण नालों का पानी ऊपर बहते हैं जिसके कारण मलेरिया और मच्छर तमाम तरह की बीमारियां फैलती है यहां पर छोटे-छोटे बच्चे खेलते कूदते नाले के आसपास उनका घर है जिनके वजह से वह सब बीमार भी पढ़ सकते हैं।।2
- सोनभद्र व्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र के रोवर्ट्रसगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई ।1
- Post by पत्रकार अमान खान1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- *जनपद – सोनभद्र* ओबरा *थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (मूल पता– ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़) को दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार गया। उक्त क्रम में दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 11:01 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोहन उर्फ चिन्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर समय करीब 15:43 बजे घटनास्थल ककरी वारफाल पेड़ के पास, पत्थर के नीचे से, बहदग्राम ककरी (थाना अनपरा) से लगभग 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –* 1. रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार उम्र – लगभग 26 वर्ष निवासी–सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, मूल पता – ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ *अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास* – 01. मु0अ0सं0 142/2020 धारा 8/21 NDPS Act 02. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act *बरामदगी का विवरण –* 06 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग – ₹1,20,000/- *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 01. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 03. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 04. हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 05. का0 पवन कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र। 06. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।2