समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 के हेमनपुर गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांव की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र के लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प दोहराया। इस अभियान का नेतृत्व संस्थान के संस्थापक उमा शंकर सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। उमा शंकर सिंह ने बताया कि गूंज एवं सूर्य नारायण सेवा समिति केवल इसी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में भी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था समय-समय पर इस अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप घरेलू उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती है, ताकि समाज सेवा के प्रति उनका उत्साह बना रहे। इस अभियान में सक्रिय रूप से श्रमदान देने वालों में काली देवी, पवनिया देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, सुंदर मांझी, चंदेश्वर मांझी, नरेश मांझी, देवेंद्र सहनी, कोमल देवी, अनीता देवी और रेखा देवी सहित दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने अपनी भागीदारी निभाई है, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

- समस्तीपुर के पटोरी व्यवहार न्यायालय पर संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संघर्ष मोर्चा संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन, नगर परिषद अध्यक्षा प्रियंका सुमन और प्रखंड प्रमुख सुरेश राय सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समाज सेवी सह नगर परिषद अध्यक्षा प्रतिनिधि प्रभाश राय ने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया और सड़क से लेकर कोर्ट तक मजबूती से साथ देने की बात कही।1
- बिहार में आर्म्स एक्ट के मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। इन दोनों को गोपालगंज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है।1
- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत चकवाखर में "मॉडर्न फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर" का उद्घाटन हुआ है। इस केंद्र के खुलने से अब आधुनिक मशीनों के द्वारा लोगों के लिए पीठ दर्द, गर्दन दर्द, लकवा और गठिया जैसी बीमारियों का इलाज कराना काफी आसान हो जाएगा।1
- समस्तीपुर के मोरवा क्षेत्र में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष सहनी को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी और मुकेश सहनी को लेकर पोस्ट्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।1
- बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत गोरौल थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी का अपहरण और गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी गई है।1
- वैशाली जिले के हाजीपुर अंतर्गत नवादा खुर्द के वार्ड नंबर 44 में करही पेठिया के बगल में पिछले 15 दिनों से सड़क को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है।1
- बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत राजासन पंचायत में आर्मी के जवान और उनके पिता के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस भावुक क्षण के दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं।1