Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटेवर में हरियालो राजस्थान अभियान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लव कुश बाल मंदिर में वितरित किए पौधे वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर स्थित लव कुश बाल मंदिर विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक विशेष पर्यावरण जागरूकता एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार व अतिथियों द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य चरण में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों के साथ शिक्षण स्टाफ को विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें अपने घर व आसपास के उचित स्थानों पर लगाकर नियमित देखभाल, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं।
Local Tv News Channel

More news from राजस्थान and nearby areas
- कानोड़ में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर, सैकड़ों कार्यकर्ता व नगरवासी हुए शामिल प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार को भाजपा मंडल कानोड़ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीजे एवं बैंड-बाजे की मधुर धुनों पर देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा में पूरा नगर तिरंगामय हो गया। अभियान संयोजक पवन व्यास ने बताया कि यात्रा को भाजपा देहात जिला प्रवक्ता व यात्रा प्रभारी सुरेश डांगी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कोर्ट चौराहे से प्रारंभ होकर जम्मू चौक, बापू बाजार, नीमच रोड, ब्रह्मपुरी एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कोर्ट चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।1
- पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया उदयपुर के आदिवासियों के नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री खेम राज कटारा जी की 20वीं पुण्यतिथि पर बारा पाल स्थित उनके पैतृक गांव में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक श्रीमती सज्जन कटारा एवं गिर्वा प्रधान श्रीमती सुखविंर कटारा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विवेक कटारा समेत उदयपुर जिले के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रह कर आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की3
- मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने उदयपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम उदयपुर। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मस्तान बाबा ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी जनाब सी.एम. इब्राहिम साहब चार दिवसीय मस्तान बाबा के 29वें उर्स में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। सी.एम. इब्राहिम साहब आज सुबह बेंगलुरु से उदयपुर पहुंचे, जहां मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे 8 अगस्त से 12 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। उर्स की शुरुआत 9 अगस्त शाम 5 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम शिरकत करेंगे। वहीं 12 अगस्त शाम 5 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में कार्यवाहक सदर सैयद सज्जाद हुसैन, सेक्रेट्री इक़बाल बेग, कोऑर्डिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेक्रेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शैख़ सहित ट्रस्ट सदस्य आरिफ़ ख़ान, मोहम्मद आसिफ़, ख़ालिक शेख़, अकील हुसैन, अयूब भाई गाड़ेवाला और नूर हसन मौजूद रहे। मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनिस इक़बाल ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है।1
- आदिवासी दिवस सलूंबर 9 अगस्त 2026...................... salumber mein aadivasi Divas manaya jaega cal1
- बरोड़िया से एकलिंग नाथ दर्शन करने के लिए रवाना हुआ पैदल यात्रियों का जत्था, वल्लभनगर में किया स्वागत सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। बरोड़िया से युवाओं का एक दल पैदल एकलिंगनाथ महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रियों का यह दल रविवार को वल्लभनगर कस्बे में पहुंचा। यात्रा के बारे में निर्भय सिंह ने बताया कि वे करीब 20 वर्षों से हर साल सावन माह में पैदल एकलिंगजी महादेव दर्शन के लिए यात्रा करते आ रहे हैं। बरोड़िया से शुरू हुई यह पैदल यात्रा वल्लभनगर होते हुए एकलिंगजी पहुंचेगी।1
- कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार? टोरंटो में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने हिमांशी खुराना की मौत पर दुख और हैरानी जताई थी और कहा था कि वे उनके परिवार को हर संभव मदद दे रहे हैं. 7 महीने बाद उसका कातिल गिरफ्तार हुआ है.1