logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज शहर के राजा बगीचा में CBSE 10वीं के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

2 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

रफीगंज शहर के राजा बगीचा में CBSE 10वीं के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित रफीगंज (औरंगाबाद)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस अवसर पर रफीगंज प्रखंड के राजाबगीचा स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के निदेशक रौशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के छात्र सोनू कुमार ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष कुमार ने 92 प्रतिशत, रीत कुमारी ने 87 प्रतिशत, फैज़ान अकरम ने 85.6 प्रतिशत, रिशु कुमारी ने 84 प्रतिशत तथा आस्था ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सभी अन्य छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इस सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान में एक छोटा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गोह थाना क्षेत्र के NH120 गया-दाऊदनगर मुख्य पथ पर निजामपुर लाइन होटल के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेश प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार अपने बाइक से नगाइन जा रहा था, जैसे ही  निजामपुर लाइन होटल के समीप पहुँचा की दाउदनगर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे हसपुरा थाना क्षेत्र के चिरैया टाड़ निवासी नसीम शेख के पुत्र नईअर शेख का अचानक संतुलन बिगड़ने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से गोह सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गयाजी मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरा युवक किसी आवश्यक कार्य से गयाजी जा रहा था।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • **प्रेस विज्ञप्ति** **पटना एवं मुजफ्फरपुर के बाद गया में कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा–सह–सखी निवास’ का उद्घाटन** **दिनांक:** 16.04.26 **स्थान:** पटना/गया, बिहार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एककामकाजी महिला महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गया में “कामकाजी महिला छात्रावास (आकांक्षा–सह–सखी निवास)” का उद्घाटन आज वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर **समाज कल्याण विभाग की सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी** द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप एवं ज़िला प्रतिनिधि डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया, नैना कुमारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गया एवं महिला एवं बाल विकाश निगम की परियोजना प्रबंधक, जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद विशाल कुमार वर्मा, आरती कुमारी केंद्र प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। यह छात्रावास राज्य सरकार की **“मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना”** एवं केंद्र सरकार की **“मिशन शक्ति योजना”** के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल के निकट सुरक्षित एवं सुलभ आवास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस छात्रावास की स्थापना की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र ₹3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है। छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं। उद्घाटन अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करेगा। यह परियोजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    1
    **प्रेस विज्ञप्ति**
**पटना एवं मुजफ्फरपुर के बाद गया में कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा–सह–सखी निवास’ का उद्घाटन**
**दिनांक:** 16.04.26 
**स्थान:** पटना/गया, बिहार
महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एककामकाजी महिला महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गया में “कामकाजी महिला छात्रावास (आकांक्षा–सह–सखी निवास)” का उद्घाटन आज वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर **समाज कल्याण विभाग की सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी** द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप एवं ज़िला प्रतिनिधि डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया, नैना कुमारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गया एवं महिला एवं बाल विकाश निगम की परियोजना प्रबंधक, जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद विशाल कुमार वर्मा, आरती कुमारी केंद्र प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
यह छात्रावास राज्य सरकार की **“मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना”** एवं केंद्र सरकार की **“मिशन शक्ति योजना”** के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल के निकट सुरक्षित एवं सुलभ आवास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस छात्रावास की स्थापना की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है।
छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र ₹3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है।
छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं।
उद्घाटन अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करेगा।
यह परियोजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Chotu
    3
    Post by Chotu
    user_Chotu
    Chotu
    कलेर, अरवल, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    20 hrs ago
  • अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!
    1
    अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में  लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    Arwal, Bihar•
    19 hrs ago
  • Post by Gulesh kumar
    3
    Post by Gulesh kumar
    user_Gulesh kumar
    Gulesh kumar
    हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • अग्निशमन विभाग रफीगंज द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को तीसरे दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्थानीय युवाओं एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मखदुमपुर के समीप तक गई और पुनः वहीं से लौटकर प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस प्रकार कुल 5 किलोमीटर की दूरी तय कर मैराथन का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मैराथन दौड़ का भी मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और विभाग द्वारा आगे भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    1
    अग्निशमन विभाग रफीगंज द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को तीसरे दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्थानीय युवाओं एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मखदुमपुर के समीप तक गई और पुनः वहीं से लौटकर प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस प्रकार कुल 5 किलोमीटर की दूरी तय कर मैराथन का समापन हुआ।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मैराथन दौड़ का भी मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और विभाग द्वारा आगे भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
    1
    गया। गया महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले गोद ली गई स्लम बस्ती, पुलिस लाइन ग्वालबीघा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं गया कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक—सौरव, इस्तियाक, खुशबू, अभिषेक, प्रेम, सावन, पूजा,शुभम ,रंजना  एवं सृष्टि—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बीच जागरूकता फैलाना तथा बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • जहानाबाद के नौरू गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार होरीलगंज निवासी कुमार गौरव अभिनव अपनी जमीन देखने नौरू गांव पहुंचे थे। उसी दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है और आरोपी पक्ष भी उस जमीन पर अपना दावा करता है। इसी पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
    1
    जहानाबाद के नौरू गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार होरीलगंज निवासी कुमार गौरव अभिनव अपनी जमीन देखने नौरू गांव पहुंचे थे। उसी दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है और आरोपी पक्ष भी उस जमीन पर अपना दावा करता है। इसी पुरानी रंजिश के कारण यह घटना हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.