गोरखपुर में गैस सिलेंडर को लेकर संग्राम, एजेंसी पर भारी हंगामा देखते ही देखते लात-घूंसे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। गोरखपुर में गैस सिलेंडर को लेकर संग्राम, एजेंसी पर भारी हंगामा — पुलिस तैनात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और लाइन में आगे घुसने को लेकर लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते भीड़ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल किसी तरह की बड़ी अनहोनी की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

- Post by Mahesh media Patrkaar1
- लखनऊ के ठाकुरगंज की बेबस बेसहारा महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश 40 से 50 दबंगों ने घेरा लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास दबंगई का मामला सामने आया है यहां एक महिला बेबस बेसहारा खाली प्लाट पर 40 से 50 अज्ञात दबंगों ने बोला धावा पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि भारी संख्या में आए इन लोगों ने बलपूर्वक जमीन को घेरने की कोशिश की जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जाँच कर रहा हैं1
- लखनऊ में एक युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- राजधानी लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ईदगाह के इमाम के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली द्वारा बताया गया!! 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!1
- लखनऊ में गैस खत्म होने की अफवाह पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने शुरू किया औचक निरीक्षण। गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। गैस सप्लाई कंपनियों का सर्वर डाउन, वितरण में हो रही देरी। सर्वर समस्या के कारण लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही गैस। गैस खत्म होने की खबर पूरी तरह से झूठी- एडीएम सप्लाई ज्योति गौतम। एडीएम सप्लाई ने कहा- गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं। सर्वर डाउन की समस्या दूर करने के लिए चल रहा काम।2
- ये घटना होली वाले दिन हुई थी..आरोप है कि पुलिस युवती की FIR दर्ज नहीं कर रही है..!1
- उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपने ही पिता पर बांके से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है।1
- लखनऊ खिन्नी चौराहे के पास बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी। मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का। चोरी की घटना CCTV में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लोगों का आरोप—पुलिस गश्त न होने से चोर सक्रिय। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।2