रामनवमी को लेकर जयनगर थाना में शांति समिति की बैठक, शोभायात्रा को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर जयनगर। रामनवमी पर्व को लेकर जयनगर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने रामनवमी शोभायात्रा के आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। आयोजन समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा के मार्ग, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ दीपक कुमार ने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल शोभायात्रा के साथ-साथ मौजूद रहेंगे, ताकि विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने, नियमों का उल्लंघन करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सादे लिवास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो भीड़ के बीच रहकर निगरानी करेंगे। डीएसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में प्रशासन और आयोजन समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और शोभायात्रा का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, नगर पंचायत जयनगर के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अरविंद तिवारी, बैधनाथ ठाकुर, पवन सिंह, पवन यादव, भूषण सिंह, राज कुमार सिंह, धीरेंद्र झा, शिवशंकर ठाकुर, उद्धव कुँवर, सुरेंद्र महतो, मोती लाल यादव, अनिल सिंह, अमित मांझी, संतोष पंजिजार, बबलू राउत, गुलाब दास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में प्रशासन की ओर से संदेश दिया गया कि रामनवमी का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

- मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। मधुबनी के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर गांव में अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय अरुण कुमार झा को गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार झा को तुरंत1
- जयनगर के बेतौन्हा गांव में भीषण अगलगी, तीन भैंस झुलसीं, तीन बाइक व चार साइकिल जलकर राख1
- मधुबनी में मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाई, OCULUS 2.0 का शानदार आयोजन! 🏥🚀1
- मधेपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्कूल के शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी1
- आज दिनांक-04.04.2026 को भिट्ठा थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अलग-अलग कांडों में कुल 1769.135 लीटर देसी एवं विदेशी शराब का विधिवत् विनष्टिकरण किया गया।1
- Post by Uday Mahto1
- आज दिनांक 04.04.2026 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिला अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सुविधा ऐप से प्राप्त नया विद्युत संबंध, धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के मोबाइल नंबर पर दर्ज शिकायत की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किया गया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायत का समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र निर्माण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। उक्त बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, राघोपुर, सुपौल जिला अंतर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि राजस्व संग्रहण, एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- मुस्लिम लड़की बनी हिंदू बोली शुरू से ही मेरा आस्था भगवान की ओर है।1