स्मार्ट मीटर बंद होते ही बिजली ठप, एडवांस भुगतान के लिए विभाग में उमड़ी भीड़ स्मार्ट मीटर बंद होते ही बिजली ठप, एडवांस भुगतान के लिए विभाग में उमड़ी भीड़ ठाकुरद्वारा। नगर में स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा। कई घरों में मीटर चालू रहने के बावजूद सप्लाई आगे नहीं पहुंच पाई, जिससे अचानक बिजली कटने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बिजली चालू कराने के लिए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पहुंचकर एडवांस (एस्टरा) भुगतान किया। भुगतान के बाद संबंधित कनेक्शनों की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। इस दौरान बिजली विभाग कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई और लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में सप्लाई आने के बावजूद घरों तक बिजली नहीं पहुंच रही है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने समय पर बिल जमा किया था, फिर भी उनकी सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद मजबूरी में उन्हें एडवांस भुगतान कर बिजली चालू करानी पड़ी। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली पर आधारित हैं, और बैलेंस समाप्त होने पर सप्लाई स्वतः बंद हो जाती है उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बैलेंस बनाए रखने की सलाह दी गई है ताकि ऐसी समस्या से बचा जा सके। बिजली विभाग में दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने के अधिकारी एस एच ओ पर लगाया गंभीर आरोप जिसके बाद पुलिस पहुची सरकारी अस्पताल पीड़ित के लिए पुलिस ने लिए पीड़ित के ब्यान,1
- बयान देने जा रहे पत्रकार की सड़क हादसे में हालत गंभीर, SHO पर लगाए गए आरोपों से मामला गरमाया1
- अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में थाना रहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से बिजली की मोटर और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रधान ने बताया कि पुलिस टीम ने पतेई खादर में जेबड़ा की ओर बनी पुलिया के पास से आरोपी अंकित पुत्र अशोक, गौतम पुत्र मुन्नू निवासी जेबड़ा थाना रहरा, अनुज पुत्र मुकेश निवासी इकौंदा थाना डिडौली, निशांत पुत्र मलखान सिंह निवासी मंसूरपुर कस्बा उझारी थाना सैदनंगली, निपेंद्र पुत्र केशव सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना शिवाला कला जिला बिजनौर तथा रिफाकत पुत्र रियाकत निवासी शाहपुर कला थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसानों के खेतों में बने नलकूपों से मोटर व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। घटना के समय भी आरोपी टेम्पो लेकर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वारदात से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिजली ट्यूबवेल मोटर, चार मोटर बॉडी खोखे, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन काटा, चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल होने वाला नीले रंग का टेम्पो लोडर और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।1
- Post by 7News Live Uk1
- रामपुर के बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी सहायिका की जॉइनिंग दिलवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ईशा नाज़ का आरोप है कि पहले 30 हजार रुपये लिए गए और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग की गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे वापस लेने के लिए भी उसे कई दिनों तक चक्कर काटने पड़े और दबाव बनाने पर धमकी भी दी गई। आज पीड़िता ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब सवाल ये है कि क्या इस मामले में जांच होगी या नहीं?1
- Post by Jpn7 News1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1