Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली से बड़ी खबर! CM रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई! उत्तम नगर में तरुण के हत्यारे कट्टरपंथी मुसलमानों के अवैध घर पर चला बुलडोजर!
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
दिल्ली से बड़ी खबर! CM रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई! उत्तम नगर में तरुण के हत्यारे कट्टरपंथी मुसलमानों के अवैध घर पर चला बुलडोजर!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बागेश्वर महाराज की बधाई, बोले— जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं भारत द्वारा तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर Dhirendra Krishna Shastri ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत सही रणनीति, कड़े परिश्रम और खिलाड़ियों के जुनून का परिणाम है। महाराज जी ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता। अगर सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा साथ हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों और भारतीय टीम को बधाई दी।1
- कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है, डॉ संजीव अग्रवाल एचपीवी वैक्सीन से कैंसर का बचाव होता है,जनपद पंचायत सीईओ 14-15 साल की बच्चियों को मुफ्त टीका, अभी तक 100 लड़कियों को लगा सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया राजेश बबेले बीना। सोमवार को सरकारी अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान की अहमियत समझाई। *वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी* उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रदीप पाल ने कहा कि यह वैक्सीन बच्चियों में कैंसर से लड़ने की शक्ति बढ़ाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को प्रेरित किया जाए। *कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है, निर्मला सप्रे* विधायक निर्मला सप्रे ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह निःशुल्क सुरक्षा कवच प्रदान किया है। *कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है* बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होता है। यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण फैलता है। हालांकि कई बार यह संक्रमण खुद ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे, तो कैंसर का रूप ले लेता है। बीना में अब तक लगभग 100 बच्चियों का टीकाकरण किया जा चुका है। *बाजार में महंगी, अस्पताल में मुफ्त* डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि जो वैक्सीन बाजार में करीब 4000 रुपये की मिलती है, वह सरकारी अस्पतालों में 14 से 15 साल की बच्चियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। *टीकाकरण के लिए जरूरी नियम* *आयु सीमा* 14 से 15 वर्ष की किशोरियां। *दस्तावेज* आधार कार्ड लाना अनिवार्य है (आधार न होने पर सहमति पत्र भरना होगा)। *पंजीयन* इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। प्रशासन ने अपील की है कि इस आयु वर्ग की सभी किशोरियां आगे आएं और वैक्सीन लगवाकर भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी के खतरे को कम करें।4
- होली रंग पंचमी मनाने का सही तरीका आज जान लो आप लोग ऐसे मनाते हैं रंग पंचमी।1
- घूमने गए थे कटरा बाजार नहीं बना हमारा इसीलिए फॉर्म बनवाने गए थे तीन दिन हो गए रोज को ऑनलाइन की दुकान पर चक्कर काट रही है 😍🥰🪴😊😄😅6
- *बड़ी खवर ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक, एक ही परिवार के 9 लोगों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला* छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव के हरपुरा में बालू माफियाओं का आतंक सामने आया है। अवैध बालू उत्खनन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग और पांच पुरुष कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों में राजाराम यादव (65 वर्ष), रामकली यादव (50 वर्ष), केशकली यादव (30 वर्ष), ऊषा यादव (36 वर्ष), मुकेश यादव (30 वर्ष), पप्पू यादव (38 वर्ष), बृजेश यादव (31 वर्ष), नीलेश यादव (27 वर्ष) और रग्घू यादव (35 वर्ष) निवासी हरपुरा शामिल हैं। पीड़ितों के अनुसार मथथू, धूराम, रघुराज, नन्ना, सत्तू, हीरा, राजू सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सभी लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है1
- दमोह में नाबालिग की हत्या कर खून पीने और मांस खाने वाला आरोपी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया दमोह जिले में नाबालिग की हत्या कर सिर फोड़ने, खून पीने और मांस खाने के सनसनीखेज मामले का आरोपी सोमवार को जेल से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आरोपी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उसे जेल से अस्पताल लाकर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है। यह मामला पहले ही पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- दिनांक 9/3/2026 आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन राजेश बबेले बीना/आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पताल में दिया धरना किया विरोध प्रदर्शन।अस्पताल की लापरवाही और 100 बिस्तर भवन की मांग; नायब तहसीलदार मेहराज मेहर को सौंपा ज्ञापन। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में धरना दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की। *100 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का काम अटका* प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीना प्रदेश की सर्वाधिक राजस्व देने वाली तहसीलों में से एक है, इसके बावजूद यहां की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग। ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ और पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। *आमरण अनशन की दी चेतावनी* धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बीना की जनता के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान विंग जिला अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा सहित मोहनलाल, लक्ष्मण सिंह और दमयंती दांगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- Post by Dharmendra sahu1