गाजियाबाद : जिम में युवती से बदसलूकी, विरोध करने पर जिम संचालक पर हमला; थाने पर लोगों का हंगामा। गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के महिंद्रा एन्क्लेव स्थित एक जिम में युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक जिम में एक्सरसाइज कर रही युवती के साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, युवती ने इस मामले की शिकायत जिम संचालक सचिन चौधरी उर्फ गुड्डू से की। आरोप है कि जब जिम संचालक ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ जिम पहुंचा और कथित तौर पर हथियार की बट से हमला कर सचिन चौधरी को घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया। इस बात की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि पुलिस आरोपी को दोबारा पकड़कर थाने लाई और पीछे के रास्ते से अंदर ले जाकर बंद किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

- 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 🚩🚩जय श्री राम🚩🚩 देश भक्ति तो हम बाद मे दिखाएंगे अभी अखंड भारत को मजबूत करना है इसलिए रास्ट्र निर्माण मे लगे हुए है l1
- दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता और सांसद प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्ष ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने ऐलान किया – आंदोलन अभी थमेगा नहीं, अगला प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होगा! संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रखने का विपक्ष ने किया ऐला #DelhiNews #BreakingNews #RahulGandhi #VoteChori #RamlilaMaidan #ElectionCommission1
- आज महा गठबंधन की रैली में जुटा लाखों का मजमा देश के कई राज्यों से लोग शामिल हुए1
- दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर सिंह ने INDIA गठबंधन की मेगा रैली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पर कहा दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली के DCP रोहित राजबीर सिंह ने INDIA गठबंधन की मेगा रैली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पर कहा, "इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लोग आने लगे हैं...हमारी व्यवस्था बहुत दुरूस्त है...जिस रूट पर मार्च किया जाएगा, वहां भी हमने सुरक्षा तैनात की है...हमने इस पूरे इलाके को 200-250 CCTV कैमरों से कवर किया है और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं..."1
- भाजपा सहयोगी दल प्रचारक युवा मोर्चा प्रदेश सचिव प्रमोद कश्यप निषाद पार्टी आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जी के कल कर्मों द्वारा विधायक सरवन कुमार निषाद जी की विधानसभा चोरा चोरी में कराया गया विकास1
- वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली के मद्देनजर आज दिल्ली का रामलीला मैदान मंच से कुछ ऐसा दिख रहा है 🚨👇🏻 क्या लगता है, कितने लोग आज दिल्ली आए होंगे..??1
- दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता और सांसद प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्ष ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने ऐलान किया – आंदोलन अभी थमेगा नहीं, अगला प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होगा! संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रखने का विपक्ष ने किया ऐलान! #DelhiNews #BreakingNews #RahulGandhi #VoteChori #RamlilaMaidan #ElectionCommission1
- आज महा गठबंधन की रैली में जुटा लाखों का मजमा देश के कई राज्यों से लोग शामिल हुए1