M G M मेडिकल कॉलेज के M Y H अस्पताल में 5 लाख की बैरियाट्रिक सर्जरी हुई निशुल्क। इंदौर एम वाय एच अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल जहां बेरियाट्रिक सर्जरी पूर्णत निशुल्क की गई मध्यम वर्गीय 30वर्षीय महिला, निवासी इंदौर, जिनका वजन 120 किलो था, सोमवार को MGM मेडिकल कॉलेज के MYH अस्पताल के OPD में आईं और उन्होंने डॉक्टर अरविंद घनघोरिया से वजन कम करने के ऑपरेशन पर चर्चा की। डॉक्टर घनघोरिया और उनकी टीम ने पूरी योजना बनाई, डाइट प्लान तय किया, और ऑपरेशन की तारीख 12 फरवरी तय की। यह सर्जरी एम वाय एच अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक द्वारा किया गया और इसे मिनी गैस्ट्रिक बायपास(MGB) बेरियाट्रिक ,के रूप मैं किया गया, जो दूरबीन द्वारा फ्री में किया गया। इस आपरेशन में special बेरियाट्रिक लेप्रोस्कोपिक set लगता है तथा महंगे स्टेपलर लगते हे, जिनका वहन शासन द्वारा किया गया , निजी अस्पतालों में, इसी सर्जरी का खर्च 5 से 6 लाख बताया गया था। मरीज को मोटापे से जुड़ी कई बीमारियाँ थीं, जैसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन। ऑपरेशन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया, डॉ अजय गंगजी, डॉ नवीन गुप्ता, डॉ आशीष मिश्रा सहित पूरी टीम ने किया। यह ऑपरेशन लगभग दो घंटे चला ।ऑपरेशन के अगले दिन ही मरीज को चलने के लिए कहा गया और 17 फरवरी को, उन्हें अस्पताल से बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज ने डिस्चार्ज होने के पहले डॉक्टर टीम और स्टाफ को दिया धन्यवाद मरीज ने कहा कि ऐसा माहौल मुझे प्राइवेट हॉस्पिटल में भी नहीं मिलता और इतनी देखभाल भी वह लोग नहीं करते और पैसा अलग से ले लेते हैं खास तौर से में मेरा ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अरविंद घंगोरिया और उनके साथियों को और नर्सों को बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करती हूं यहां मुझे अच्छा माहौल मिला इसी वजह से मैं जल्दी ठीक हो गई हूं मुस्ताक शेख की रिपोर्ट

- Post by Satyanarayan D. panwar4
- Post by Vastvikta Darshan Official3
- मध्य प्रदेश के 71 जिलों की सुपर फास्ट खबरें इंडिया न्यूज़ 7 से सुनील कुशवाहा मध्य प्रदेश चीफ एडिटर1
- मानवता की मिसाल बन गए खरगोन के विजय,मृत्यु के बाद परिजनों ने किए अंगदान इन्दौर 19 फरवरी इंदौर और अहमदाबाद में अंगदान के लिए रात को 2ग्रीन कॉरिडोर बनाये गए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ह्रदय अहमदाबाद भेजा गया लीवर और किडनी ज्यूपिटर हास्पिटल के मरीजो को लगेंगे एक किडनी टी चोइथराम हास्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लान्ट होंगी इंदौर में अंगदान के क्षेत्र में सतत एवं संगठित प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य शासन की मंशा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित मार्गदर्शन में चिकित्सा संस्थानों द्वारा अंगदान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। खरगोन के विजय जायसवाल की दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान ब्रेनडेड, मरीज के परिजनों से काउंसलिंग कर उन्हें अंगदान के लिए मनाने वाली मुस्कान संस्था के अनुसार रात को शहर में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गए। पहला ग्रीन कॉरिडोर रात 10:30 बजे ज्यूपिटर विशेष हॉस्पिटल से देवी अहिल्या एयरपोर्ट इंदौर और दूसरा 10:45 बजे ज्यूपिटर विशेष अस्पताल से टी.चोइथराम हॉस्पिटल के लिए बनाया गया। 15 फरवरी को सुबह रोड एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए विजय जायसवाल ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे। उनकी ब्रेन डेथ की स्थिति पर ट्रीटिंग डॉक्टर डॉ.अंशुल जैन एवं सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ.वरुण देशमुख द्वारा विधान अनुसार मुस्कान ग्रुप के काउंसलर को सूचना जारी की गई। मुस्कान संस्था के सदस्यों ने मृतक के परिजनों से काउंसलिंग की। इसके बाद परिजनों ने साहसिक और परोपकारी निर्णय लेते हुए अंगदान की मंजूरी दी। मृतक की पत्नी श्रीमती आराधना जायसवाल को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने हार्ट, लिवर, दोनों किडनी, पैंक्रियास, लंग्स, इंटेस्टाइन और हार्ट वॉल्व दान करने की सहमति प्रदान की। परिजनों की सहमति के आधार पर चिकित्सकों की टीम द्वारा अंगदान एवं प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू की गई। विजय का हृदय merengo cims हॉस्पिटल अहमदाबाद, लिवर औऱ एक किडनी ज्यूपिटर विशेष हॉस्पिटल में इलाज करा रहे गम्भीर मरीज को और दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल के मरीज को ट्रांस्प्लांट की जाना है। खरगोन गांवशिंदे कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय श्री विजय की धर्मपत्नी श्रीमती आराधना जायसवाल, जेठ जी श्री विनोद जी जायसवाल, श्री विशाल जी जायसवाल एवं पुत्र प्रथमेश ने साहसिक एवं परोपकारी निर्णय लेते हुए अंगदान की स्वीकृति प्रदान की. मुस्कान ग्रुप के काउंसलर्स संदीपन आर्य, जीतू बगानी एवं लक्की खत्री द्वारा लगातार तीन दिन तक परिजनों को अंगदान हेतु विनती एवं काउंसलिंग की गई थी, SOTTO (मध्य प्रदेश शासन) के इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित कार्यालय से नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित, शुभम वर्मा एवं निधि शर्मा द्वारा योग्य प्रक्रिया जारी है। पूरी ही प्रक्रिया में इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खेड़े, एप्रुपरिएट अथॉरिटी डॉ अरविंद धनघरिया द्वारा मॉनिटरिंग जारी है।1
- इंदौर (Indore) के पंढरीनाथ (Pandharinath) क्षेत्र में आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जर्जर मकान (Dilapidated House) को जमींदोज कर दिया। कोर्ट के आदेश और सुरक्षा कारणों से की गई इस कार्रवाई के दौरान रहवासियों ने भारी हंगामा (Protest) किया। देखिए पूरी रिपोर्ट। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- 📌 इस वर्ष का बजट कुल ₹4,38,317 करोड़ (लगभग ₹4.38 लाख करोड़) रखा गया है। यह बजट 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश किया गया। इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। �1
- चंदन नगर थाना पुलिस ने भू ,माफिया फारूक को किया गिरफ्तार , सस्ते प्लॉट और जल्दी रजिस्ट्री का झांसा , लोगों से वसूली ना प्लॉट ना पैसा वापस !!! सतर्क रहें सावधान रहें ,!!1
- इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश के बजट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी बधाई (इंदौर पलासिया ) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2026 का बजट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेश किया इसकी प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार है और मध्य प्रदेश का बजट पेश किया गया है वह आम जनता के हित का है इस बजट के लिए में डॉक्टर मोहन यादव को बधाई देता हूं1