Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhopal में ओवैसी के बयान पर बवाल! युवाओं को भड़काने और महिलाओं के अपमान का आरोप, FIR की मांग भोपाल में ओवैसी के कथित बयान को लेकर विवाद तेज हो गया है। विरोध करने वालों ने युवाओं को भड़काने और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। आखिर क्या कहा गया? देखिए पूरी खबर और अपनी राय कमेंट में बताइए।
HIGH NEWS LIVE
Bhopal में ओवैसी के बयान पर बवाल! युवाओं को भड़काने और महिलाओं के अपमान का आरोप, FIR की मांग भोपाल में ओवैसी के कथित बयान को लेकर विवाद तेज हो गया है। विरोध करने वालों ने युवाओं को भड़काने और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। आखिर क्या कहा गया? देखिए पूरी खबर और अपनी राय कमेंट में बताइए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प सप्ताह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद पुनः लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह एक आधुनिक और यूनिक मॉडल होगा, जिसमें ई-बसों सहित विभिन्न प्रकार की बस सेवाओं को चरणबद्ध रूप से हर नगर और हर जिले तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप, बस स्टैंड और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के साथ बेहतर कंट्रोलिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। सिटी बसों से लेकर राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवाएं भी शुरू होंगी। इससे प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ देश के प्रमुख तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन सुगम होगा। मध्यप्रदेश में मेट्रो सेवा की शुरुआत के बाद सड़क परिवहन के क्षेत्र में लोक परिवहन बस सेवा का पुनः शुभारंभ एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, अब सुगम यातायात की सुविधा को भी विस्तार दिया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी हमारे साथ उपस्थित रहेंगे। मैं भोपाल और मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। यह निर्णय प्रदेश की जनता के लिए सुविधा, कनेक्टिविटी और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- भोपाल के छोटे तालाब में गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी पूरी! भोपाल के छोटे तालाब में गणपति विसर्जन की तैयारी पूरी! प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। बप्पा की विदाई के लिए भोपाल तैयार1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ में बाइक राइडर्स के साथ शामिल होकर पौधारोपण किया।1
- *भोपाल में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी* एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार नजर आ रहे हैं—एक व्यक्ति बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा भारी-भरकम सामान के ऊपर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, बाइक अच्छी रफ्तार में चलती हुई नजर आ रही है, जिससे संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। क्या ट्रैफिक पुलिस की नजर ऐसे खतरनाक तरीके से सामान ढोने वाले वाहनों पर है हादसा होने का इंतजार या कार्रवाई पहले भोपाल कलेक्टर लालघाटी के रास्ते पर दिखाएं व्यक्ति चलता हुआ नजर आ रहा है गाड़ी1
- मप्र के 08 लाख 46 हजार युवाओं ने "छात्रों की गूंज" के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था! यह संख्या सबूत है कि युवा अब बदलाव चाहते हैं! 📍भोपाल1
- भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए झूला घर शुरू, डीजीपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन भोपाल के नेहरु नगर पुलिस लाइन स्थित पुलिस पब्लिक स्कूल में गुरुवार से झूला घर की शुरुआत हो गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने आज पुलिस लाइन पहुंचकर झूला घर ( डे केयर सेंटर) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद डीजीपी कैलाश मकवाणा ने झूलाघर का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। झूला घर में महिला पुलिसकर्मी या कामकाजी पुलिस दंपतियों के छोटे बच्चों की देखरेख हो सकेगी ड्यूटी के दौरान उन्हें बच्चों के लालन-पालन की चिंता नहीं सताएगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस विभाग में महिला आरक्षक, सब-इंस्पेक्टर और डीएसपी स्तर तक महिला अधिकारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पति-पत्नी दोनों के कामकाजी होने से बच्चों की सुरक्षा और देखभाल एक बड़ी समस्या बन जाती है। त्योहारों के दौरान या देर रात तक चलने वाली लंबी ड्यूटी में महिला अधिकारी बिना किसी तनाव के काम कर सकें, इसके लिए इस झूलाघर की व्यवस्था की गई है। विभाग की और से कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। झूलाघर की सुविधा से महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल में सहूलियत मिलेगी और वे अपने काम पर ध्यान दे सकेंगी। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों की देखभाल में परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में बच्चों के लिए झूलाघर तैयार किया गया है। यहां बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह उपलब्ध कराना है। बाइट- कैलाश मकबाना डी जी पी4
- *भोपाल -जहांगीराबाद के तत्कालीन TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया..* FIR के बाद बोले राजन सिंह अहिरवार... कहना बहुत कुछ चाहता हूं, लेकिन कह नहीं सकता.. सत्य हमेशा सूर्य के समान होता है, बादल कितने भी घने हों, छंटेंगे.. मैं गलत काम के लिए सस्पेंड नहीं हुआ, न किसी आपराधिक मामले में.. मेरे विभाग के अधिकारी मेरे साथ खड़े हैं... तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी.. *महिला अधिकारी को मामले से दूर रखने की राजन सिंह ने की मांग...* *महिला अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप...* *पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव देती हैं...* जहांगीराबाद की जनता के सहयोग और अपनापन को राजन सिंह ने किया याद गुंडागर्दी... जुआ-सट्टे पर लगाम लगाने के लिए काम करने का किया दावा.. FIR के बाद राजन सिंह का वीडियो संदेश.. पूरा मामला आपके सामने है, खुद आकलन करिए... *भोपाल -जहांगीराबाद के तत्कालीन TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया..* FIR के बाद बोले राजन सिंह अहिरवार... कहना बहुत कुछ चाहता हूं, लेकिन कह नहीं सकता.. सत्य हमेशा सूर्य के समान होता है, बादल कितने भी घने हों, छंटेंगे.. मैं गलत काम के लिए सस्पेंड नहीं हुआ, न किसी आपराधिक मामले में.. मेरे विभाग के अधिकारी मेरे साथ खड़े हैं... तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी.. *महिला अधिकारी को मामले से दूर रखने की राजन सिंह ने की मांग...* *महिला अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप...* *पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव देती हैं...* जहांगीराबाद की जनता के सहयोग और अपनापन को राजन सिंह ने किया याद गुंडागर्दी... जुआ-सट्टे पर लगाम लगाने के लिए काम करने का किया दावा.. FIR के बाद राजन सिंह का वीडियो संदेश.. पूरा मामला आपके सामने है, खुद आकलन करिए...1
- *भोपाल में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी* एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार नजर आ रहे हैं—एक व्यक्ति बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा भारी-भरकम सामान के ऊपर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, बाइक अच्छी रफ्तार में चलती हुई नजर आ रही है, जिससे संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। क्या ट्रैफिक पुलिस की नजर ऐसे खतरनाक तरीके से सामान ढोने वाले वाहनों पर है हादसा होने का इंतजार या कार्रवाई पहले भोपाल कलेक्टर लालघाटी के रास्ते पर दिखाएं व्यक्ति चलता हुआ नजर आ रहा है गाड़ी1