Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी कैबिनेट का फैसला- 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी, CM कल इस योजना की शुरुवात करेंगे, 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी, करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा लाभ,वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगे, रक्षाबंधन के पूर्व महिलाओं को सरकार का उपहार ।
Journalist S N Yadav
योगी कैबिनेट का फैसला- 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी, CM कल इस योजना की शुरुवात करेंगे, 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी, करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा लाभ,वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगे, रक्षाबंधन के पूर्व महिलाओं को सरकार का उपहार ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण मीरजापुर में 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* *मीरजापुर, 25 अगस्त 2026।* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को आज विकास भवन सभागार, मीरजापुर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला सहकारी समिति डॉ. जगदीश सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्री श्याम सुंदर केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र ने नव चयनितों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि विस्तार को बढ़ावा दे रही है। इन प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से किसानों को नई तकनीकी जानकारी सीधे खेत तक पहुंचेगी। मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के निरंतर अवसर दे रही है। कृषि विभाग में हुई यह नियुक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार ने नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों से अपेक्षा की कि वे सरकार की समस्त कृषि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाएं। गौरतलब है कि आज लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के कुल 3446 चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मीरजापुर के कार्यक्रम में भी देखा गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि रक्षा दीपक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया।1
- मिर्ज़ापुर: विजयपुर में बारह वफात और रक्षाबंधन के दृष्टिगत पुलिस और PAC का रूट मार्च।1
- मिर्जापुर: आगामी त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरीं SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिर्जापुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में SP अर्पणा रजत कौशिक ने पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को परखा गया। SP ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से लोगों से भी अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 🔴 मिर्जापुर पुलिस त्योहारों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। #Mirzapur #MirzapurPolice #BreakingNews #UPPolice #FestivalSecurity LawAndOrder SPMirzapur1
- यूपी के बाज़ार में चीनी 70 रुपया प्रति किलो से अधिक की दर पर बिक रही है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चीनी की कोई कमी नहीं, हमारे पास सात महीने का स्टॉक है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर1
- ज्ञानपुर भदोही चकवा महावीर का यह प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेला, जिसे बुढ़वा मंगल मेले के नाम से भी जाना जाता है, जनपद भदोही की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। मान्यता है कि यह मंदिर पांडवकालीन है और प्रत्येक आयोजन होता है। आरसी इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु भगवान महावीर के दर्शन और मेले की परंपरा का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। इस वर्ष मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गई हैं। साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और अन्य सभी सुविधाएँ बहुत ही सराहनीय हैं। मैं विशेष रूप से जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी जी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देना चाहूँगा। उनके कुशल निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था इतनी बेहतर है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले रहे हैं। साथ ही मेला समिति के अध्यक्ष श्री नागेंद्र सिंह जी, सहयोगी श्री संदीप सिंह जी, श्री नागेंद्र नाथ मिश्रा जी, श्री कृपासंकर सिंह जी, अनुज हरेंद्र प्रताप सिंह जी तथा व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारियों, मंदिर के पुजारियों, स्वयंसेवकों और आसपास के सभी ग्रामवासियों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आप सभी के सामूहिक प्रयासों से यह मेला अनुशासन, सेवा और आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूँ कि मेले की गरिमा बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और भगवान महावीर का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। सभी को बुढ़वा मंगल मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ। संवादाता रामेश्वर तिवारी उजाला स्पीड न्यूज ज्ञानपुर भदोही4
- मिर्ज़ापुर: मिलादुन्नबी पर GNRF ने मंडलीय अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और पानी।1