logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पक़रीबरावा ​16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार पक़रीबरावा ​16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार

5 hrs ago
user_Avdhesh kumar raj
Avdhesh kumar raj
Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
5 hrs ago

पक़रीबरावा ​16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार पक़रीबरावा ​16 अगस्त को पकरीबरावां में पासवान एकता मंच का महाजुटान, समाज को एकजुट करने की बड़ी रणनीति तैयार

More news from Bihar and nearby areas
  • 10 वर्षों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट शेखपुरा। बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला पिछले आठ वर्षों से लगातार जारी है। ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों लोग देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की मदद के लिए रास्ते में सेवा शिविर लगाकर अपना योगदान दे रहे हैं। सेवा भाव से जुड़े लोग श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस दौरान कांवरियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम सहित अन्य जरूरी सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहे इस सेवा कार्य ने शेखपुरा में सामाजिक सेवा की एक अलग पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं।
    1
    10 वर्षों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट

शेखपुरा। बाबा नायक साहू सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला पिछले आठ वर्षों से लगातार जारी है। ट्रस्ट से जुड़े सैकड़ों लोग देवघर जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की मदद के लिए रास्ते में सेवा शिविर लगाकर अपना योगदान दे रहे हैं।
सेवा भाव से जुड़े लोग श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस दौरान कांवरियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम सहित अन्य जरूरी सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहे इस सेवा कार्य ने शेखपुरा में सामाजिक सेवा की एक अलग पहचान बनाई है। बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    22 hrs ago
  • नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान
    1
    नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी
    1
    नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी
नाली निर्माण से बाजार जाने का मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय ,ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा गांव के उरसावां मौजा, जमुनिया खंधा और डुमराही में लगे 2 बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 महीने से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बनने से किसानों की खेती चौपट हो रही है। 200 एकड़ धान की फसल प्रभावित ग्रामीण तमौरी सिंह, संतोष सिंह, पिंटू सिंह, विनो सिंह, तीरो सिंह, बच्चू सिंह, विलायती सिंह, अरुण सिंह, उदय पहलवान आदि ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके कारण लगभग 200 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर सिंचाई के लिए बिजली जरूरी है, लेकिन बिजली नहीं रहने से खेती भगवान भरोसे चल रही है। कई बार दी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई किसानों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं। कनीय अभियंता ने दिया आश्वासन इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग पीएम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी सूचना अभी तक हमको नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मानव बल के माध्यम से दोनों ट्रांसफार्मर की जानकारी एकत्रित कर जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि किसानों के कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों ने मांग की है कि खरीफ सीजन को देखते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत अविलंब कराई जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।
    1
    शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 
200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान।
शर्मा गांव में 15 महीने से खराब पड़े 2 ट्रांसफार्मर। 
200 एकड़ धान की फसल पर संकट, किसान परेशान।
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा गांव के उरसावां मौजा, जमुनिया खंधा और डुमराही में लगे 2 बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 15 महीने से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर नहीं बनने से किसानों की खेती चौपट हो रही है।
200 एकड़ धान की फसल प्रभावित  
ग्रामीण तमौरी सिंह, संतोष सिंह, पिंटू सिंह, विनो सिंह, तीरो सिंह, बच्चू सिंह, विलायती सिंह, अरुण सिंह, उदय पहलवान आदि ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके कारण लगभग 200 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल सूखने की कगार पर है।
किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने पर सिंचाई के लिए बिजली जरूरी है, लेकिन बिजली नहीं रहने से खेती भगवान भरोसे चल रही है।
कई बार दी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई 
किसानों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार लिखित और मौखिक जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं।
कनीय अभियंता ने दिया आश्वासन  
इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग पीएम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी सूचना अभी तक हमको नहीं दी गई थी।
उन्होंने कहा कि मानव बल के माध्यम से दोनों ट्रांसफार्मर की जानकारी एकत्रित कर जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि किसानों के कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किसानों ने मांग की है कि खरीफ सीजन को देखते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत अविलंब कराई जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान नालंदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नालंदा जिला परिषद की ओर से चल रही राष्ट्रीय पदयात्रा का आज चौथा दिन रहा। गिरियक प्रखंड के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। पदयात्रा पुरी, पावापुरी, पुरी मोड़, बकरा, दुर्गापुर, घोषरामा सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। पदयात्रा का नेतृत्व सत्येंद्र कृष्ण उर्फ चुनचुन सिंह और शिव कुमार यादव उर्फ सरदार जी ने किया। इस दौरान महेश्वरी प्रसाद सिंह, पवन कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री उपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवम कुमार, अविनाश कुमार, अनिल कुमार, अंसार मियां, मुन्ना कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान गेरुआ, मुस्लिम टोली, घोषरामा मंदिर के समीप, दुर्गापुर, पुरी, पुरी मोड़ और बकरा में ग्राम गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सत्येंद्र कृष्ण उर्फ चुनचुन सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर बदहाल हैं। उन्होंने बड़े कॉरपोरेट घरानों पर देश के संसाधनों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। वहीं शिव कुमार यादव ने किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के सवालों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संसद और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर जंतर-मंतर पर भी आंदोलन किया जाएगा। पवन कुमार ने नौजवानों से बड़ी संख्या में 1 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की। एकंगरसराय क्षेत्र में पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए भाकपा नालंदा जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान और उसमें दिए गए अधिकारों की रक्षा जरूरी है। गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग उन्होंने उठाई। राजकिशोर प्रसाद ने नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी, पेपर लीक, आरक्षण, भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। किसानों ने उर्वरक की कथित कालाबाजारी, सिंचाई की समस्या और बिजली की बढ़ती परेशानी का मुद्दा उठाया। मजदूरों ने पांच डिसमिल जमीन और वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी। पार्टी नेताओं ने किसानों के कर्ज माफ करने, जमीन की बंदोबस्ती में भ्रष्टाचार रोकने, बिहार और नालंदा में बड़े उद्योग स्थापित कर रोजगार उपलब्ध कराने तथा मजदूरों के पलायन को रोकने की मांग की। भाकपा नेताओं का कहना है कि रोजगार के अभाव में बिहार के मजदूर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु और ओडिशा जैसे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों के सवालों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली मार्च किया जाएगा और अपने अधिकारों को कानूनी दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। बन्दे भारत न्यूज, बिहार शरीफ–नालंदा।
    1
    नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान
नालंदा में भाकपा की पदयात्रा का चौथा दिन, 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान
नालंदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, नालंदा जिला परिषद की ओर से चल रही राष्ट्रीय पदयात्रा का आज चौथा दिन रहा। गिरियक प्रखंड के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।
पदयात्रा पुरी, पावापुरी, पुरी मोड़, बकरा, दुर्गापुर, घोषरामा सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। पदयात्रा का नेतृत्व सत्येंद्र कृष्ण उर्फ चुनचुन सिंह और शिव कुमार यादव उर्फ सरदार जी ने किया।
इस दौरान महेश्वरी प्रसाद सिंह, पवन कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री उपेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवम कुमार, अविनाश कुमार, अनिल कुमार, अंसार मियां, मुन्ना कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान गेरुआ, मुस्लिम टोली, घोषरामा मंदिर के समीप, दुर्गापुर, पुरी, पुरी मोड़ और बकरा में ग्राम गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सत्येंद्र कृष्ण उर्फ चुनचुन सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर बदहाल हैं। उन्होंने बड़े कॉरपोरेट घरानों पर देश के संसाधनों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।
वहीं शिव कुमार यादव ने किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के सवालों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली मार्च का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संसद और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर जंतर-मंतर पर भी आंदोलन किया जाएगा।
पवन कुमार ने नौजवानों से बड़ी संख्या में 1 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की।
एकंगरसराय क्षेत्र में पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए भाकपा नालंदा जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान और उसमें दिए गए अधिकारों की रक्षा जरूरी है। गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग उन्होंने उठाई।
राजकिशोर प्रसाद ने नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी, पेपर लीक, आरक्षण, भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
किसानों ने उर्वरक की कथित कालाबाजारी, सिंचाई की समस्या और बिजली की बढ़ती परेशानी का मुद्दा उठाया। मजदूरों ने पांच डिसमिल जमीन और वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी।
पार्टी नेताओं ने किसानों के कर्ज माफ करने, जमीन की बंदोबस्ती में भ्रष्टाचार रोकने, बिहार और नालंदा में बड़े उद्योग स्थापित कर रोजगार उपलब्ध कराने तथा मजदूरों के पलायन को रोकने की मांग की।
भाकपा नेताओं का कहना है कि रोजगार के अभाव में बिहार के मजदूर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु और ओडिशा जैसे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
पदयात्रा के दौरान नेताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों के सवालों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली मार्च किया जाएगा और अपने अधिकारों को कानूनी दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।
बन्दे भारत न्यूज, बिहार शरीफ–नालंदा।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    12 hrs ago
  • मैं किसी का पसंदीदा नहीं… लेकिन आखिर में मुझे छोड़कर पछताएंगे। ❤️‍🔥 कुछ लोग आपकी कीमत तब समझते हैं, जब आप उनकी ज़िंदगी से दूर हो जाते हैं। 👑 मैं किसी का पसंदीदा नहीं… लेकिन आखिर में मुझे छोड़कर पछताएंगे। ❤️‍🔥 कुछ लोग आपकी कीमत तब समझते हैं, जब आप उनकी ज़िंदगी से दूर हो जाते हैं। 👑
    1
    मैं किसी का पसंदीदा नहीं…
लेकिन आखिर में मुझे छोड़कर पछताएंगे। ❤️‍🔥
कुछ लोग आपकी कीमत तब समझते हैं,
जब आप उनकी ज़िंदगी से दूर हो जाते हैं। 👑
मैं किसी का पसंदीदा नहीं…
लेकिन आखिर में मुझे छोड़कर पछताएंगे। ❤️‍🔥
कुछ लोग आपकी कीमत तब समझते हैं,
जब आप उनकी ज़िंदगी से दूर हो जाते हैं। 👑
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    15 hrs ago
  • खेतों में मेहनत के बाद दर्द से परेशान ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा
    1
    खेतों में मेहनत के बाद दर्द से परेशान ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर कर दी हत्या, सड़क पर उतरा जनसैलाब.... #ख़बरें Tv: बिहार के नालंदा जिले में बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पसर गया है और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हमला मृतक की पहचान जगाई गांव निवासी गनौरी बिन्द के 45 वर्षीय पुत्र श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रविवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तारापुर गांव के पास पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बेहद करीब से उनके गले में गोली मारी। गोली लगने के बाद श्याम प्रसाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पहुँचे, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। सड़क पर फूटा आक्रोश, घंटों लगा रहा जाम हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना से नाराज लोगों ने शव को एकंगरसराय चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। पुलिस जांच और आश्वासन जाम की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं, जैसे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है ग्रामीण ने कहा"हमारे गांव के एक जागरूक प्रतिनिधि की इस तरह दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। इलाके में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, हम चुप नहीं बैठेंगे। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है।" परिजन का कहना है"उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें मार डाला। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों उनकी जान ली। हमें बस इंसाफ चाहिए और हत्यारों की गिरफ्तारी चाहिए।"
    2
    नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर कर दी हत्या, सड़क पर उतरा जनसैलाब....
#ख़बरें Tv: बिहार के नालंदा जिले में बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमनारखास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पसर गया है और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया।
ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हमला
मृतक की पहचान जगाई गांव निवासी गनौरी बिन्द के 45 वर्षीय पुत्र श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रविवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तारापुर गांव के पास पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने बेहद करीब से उनके गले में गोली मारी। गोली लगने के बाद श्याम प्रसाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पहुँचे, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।
सड़क पर फूटा आक्रोश, घंटों लगा रहा जाम
हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना से नाराज लोगों ने शव को एकंगरसराय चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया।
पुलिस जांच और आश्वासन
जाम की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं, जैसे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है
ग्रामीण ने कहा"हमारे गांव के एक जागरूक प्रतिनिधि की इस तरह दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। इलाके में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, हम चुप नहीं बैठेंगे। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है।"
परिजन का कहना है"उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें मार डाला। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों उनकी जान ली। हमें बस इंसाफ चाहिए और हत्यारों की गिरफ्तारी चाहिए।"
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.