10 प्रखंडों में 22 विकास शिविरों का शुभारंभ, वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल जमुई। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के तहत जमुई जिले में विकास शिविरों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी 10 प्रखंडों में कुल 22 विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से एससी-एसटी समुदाय के 40 टोलों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत जमुई प्रखंड की कुंदरी सनकुरहा पंचायत में आयोजित विकास शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी योग्य परिवार जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार लगेगा शिविर प्रशासन के अनुसार विकास शिविरों का आयोजन फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे तथा पात्र परिवारों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। एक ही जगह कई सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी विकास शिविरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, हर घर नल-जल योजना और बिजली कनेक्शन सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र परिवारों को जोड़ने की पहल की जाएगी। विकास मित्रों को प्रचार-प्रसार का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने जिले के सभी विकास मित्रों को अपने-अपने पंचायतों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास मित्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को शिविर की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे विकास शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
10 प्रखंडों में 22 विकास शिविरों का शुभारंभ, वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल जमुई। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के तहत जमुई जिले में विकास शिविरों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी 10 प्रखंडों में कुल 22 विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से एससी-एसटी समुदाय के 40 टोलों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत जमुई प्रखंड की कुंदरी सनकुरहा पंचायत में आयोजित विकास शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता ने दीप प्रज्वलित
कर किया। अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी योग्य परिवार जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार लगेगा शिविर प्रशासन के अनुसार विकास शिविरों का आयोजन फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे तथा पात्र परिवारों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। एक ही जगह कई सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी विकास शिविरों में
सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, हर घर नल-जल योजना और बिजली कनेक्शन सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी पात्र परिवारों को जोड़ने की पहल की जाएगी। विकास मित्रों को प्रचार-प्रसार का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने जिले के सभी विकास मित्रों को अपने-अपने पंचायतों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास मित्र अनुसूचित जाति एवं
अनुसूचित जनजाति परिवारों को शिविर की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे विकास शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
- डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल डीलक्स कंप्यूटर #जमुई में मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, दिखी भाई-बहन के प्रेम के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल1
- बड़ीबाग में प्रशासनिक बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों का परिचालन, हादसे का खतरा; वीडियो वायरल जमुई। खैरा प्रखंड के बड़ीबाग चौक के समीप प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरियर को हटाकर बालू लदे भारी वाहनों के परिचालन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैरियर हटाकर बालू लदे ट्रकों को रास्ता दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धेश्वर बालू घाट से आने वाले बालू लदे ट्रकों को संवेदक के मुंशी द्वारा कथित तौर पर बैरियर हटाकर इस मार्ग से पार कराया जा रहा है। यदि यह आरोप सही है तो इससे प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ीबाग चौक के समीप स्थित पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर है। ऐसे में लगातार बालू लदे भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है और उसी रास्ते से आवागमन का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कथित तौर पर बालू लदे ट्रकों को इस मार्ग से गुजारे जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाया है तो उसे हटाकर ट्रकों को पार कराना गंभीर मामला है। जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खासकर व्यस्त चौक के समीप इस तरह के वाहनों के आवागमन से राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, बैरियर हटाकर भारी वाहनों को पार कराने के आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आग्रह किया है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही बालू लदे भारी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए यदि समय रहते भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।1
- गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए ! गर्दनीबाग धरना स्थल पर आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी बिहार की बेटी जानवी और और उनके माँ ने क्या कहा जानिए !1
- Cm योगी जी ने PM Modi के लिए अभद्र बोलने वाली लड़की का जिक्र करते हुए Congress और Rahul पर बोला सुनिए1
- राखी के बाजार में छाईं झाझा की सृष्टि-अंकिता, सृष्टि और अंकिता की हस्तनिर्मित फोटो राखियों की बढ़ी मांग, पढ़ाई के साथ आगे बढ़ा रहीं मां का अधूरा सपना..... जमुई के झाझा की चचेरी बहनें सृष्टि और अंकिता रक्षाबंधन के लिए अनोखी और खूबसूरत हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं। दोनों बहनें कई वर्षों से आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी हैं और अलग-अलग अवसरों के लिए अपने हाथों से सजावटी व उपयोगी वस्तुएं बनाती हैं। इस बार रक्षाबंधन के लिए उन्होंने कई तरह की राखियां तैयार की हैं, जिसमें फोटो वाली राखियों की खास मांग है। लोग अपने भाई-बहन की तस्वीर लगवाकर राखियों को व्यक्तिगत और यादगार बना रहे हैं। सृष्टि बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही क्राफ्ट बनाने का शौक था। स्कूल के दिनों से ही वह अलग-अलग तरह की चीजें बनाया करती थीं। अपनी मां को कढ़ाई-बुनाई करते देखकर उनका रुझान इस कला की ओर बढ़ा और धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। रक्षाबंधन के लिए दोनों बहनों ने करीब 10 दिन पहले राखियां बनाना शुरू किया और सृष्टि के मुताबिक अब तक उन्हें 500 से अधिक राखियों के ऑर्डर मिल चुके हैं। ग्राहक WhatsApp और Instagram के जरिए उनसे संपर्क कर राखियां मंगवा रहे हैं। अंकिता कहती हैं कि क्राफ्ट बनाना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक सुकून भरा अनुभव है। दोनों बहनें साथ बैठकर क्राफ्ट तैयार करती हैं और पढ़ाई के साथ अपने हुनर को भी आगे बढ़ा रही हैं। सृष्टि ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर में हैं, जबकि अंकिता दूसरे सेमेस्टर में पढ़ रही हैं। दोनों बहनों ने मिलकर एक शानदार इग्लू मॉडल भी तैयार किया है, जो उनकी रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण है। उनके माता-पिता भी उनके इस हुनर को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करते हैं। लेकिन इस कहानी के पीछे एक भावुक वजह भी है। सृष्टि बताती हैं कि उनकी मां भी कभी इसी तरह का काम करती थीं, लेकिन अपने हुनर को बड़े स्तर तक नहीं ले जा सकीं। अब सृष्टि और अंकिता अपनी मां के उसी अधूरे सपने को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। ❤️ झाझा की इन दो बेटियों की मेहनत, हुनर और मां के सपने को पूरा करने की कहानी जरूर देखें। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | 8 जिलों में बाढ़ का खतरा, SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश, पत्नी का मर्डर बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें। आज के बुलेटिन में बाढ़ के बढ़ते खतरे, अपराध और पुलिस से जुड़ी बड़ी घटनाओं समेत प्रदेश की अन्य अहम खबरें शामिल हैं। 🌊 1️⃣ बिहार के 8 जिलों में बाढ़ का खतरा गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदी के उफान से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। 🚔 2️⃣ SUV से पुलिस को कुचलने की कोशिश एक मामले में SUV सवार द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 🔴 3️⃣ पत्नी की हत्या से सनसनी बिहार में पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 4️⃣ बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। 5️⃣ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। 6️⃣ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है। 7️⃣ बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी खबरें प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिनभर कई महत्वपूर्ण और स्थानीय खबरें सामने आईं। 8️⃣ बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन अलर्ट संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। 9️⃣ अपराध की अन्य बड़ी खबरें बिहार के अलग-अलग हिस्सों से अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई अपडेट सामने आए। 🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम और बिहार की अन्य महत्वपूर्ण खबरों का पूरा अपडेट इस वीडियो में मिलेगा। 📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने जीता ‘Miss Reina Hispanoamericana India 2026’, अब बोलीविया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। नक्सल प्रभावित जमुई जिले के हरनाहा निवासी उमाकांत सिंह और विभा देवी की बेटी लक्ष्मी ने Miss Reina Hispanoamericana India 2026 का खिताब अपने नाम किया है। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्मी ने देश के अलग-अलग राज्यों से आई प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईकेए एरिना में आयोजित किया गया था। इस खिताब के साथ लक्ष्मी को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वह वर्ष 2027 में बोलीविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी। 🏆 लक्ष्मी का अब तक का सफर लक्ष्मी का मॉडलिंग सफर चुनौतियों से भरा रहा है। करियर की शुरुआत में उन्हें सामाजिक सोच और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा। • 2021: पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में Best Smile Award • फरवरी 2022: Miss Bettiah का खिताब • 2022: Miss Teen India Supermodel • 2025: Miss Face of India का खिताब • 2025: Miss South Asia Universe में Second Runner-Up • 2026: Miss Reina Hispanoamericana India 2026 का खिताब खिताब जीतने के बाद लक्ष्मी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संस्कृति, आत्मविश्वास, खूबसूरती और मजबूती को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। लक्ष्मी की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे जमुई जिले में खुशी का माहौल है। अब सभी की नजरें वर्ष 2027 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां जमुई की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 🇮🇳 जमुई की बेटी, भारत की पहचान—लक्ष्मी भार्गव को ढेरों शुभकामनाएं! 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'" BTSC ड्रेसर छात्रों का बड़ा ऐलान: 'मेरिट लिस्ट में धांधली बर्दाश्त नहीं, सरकार पूरी करे हमारी मांगें'"1