logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को ध्वस्त किए जाने के आदेश के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद और गंगापार के जिलाध्यक्ष अली शेर खान की पूरी टीम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी श्री सत्यम मिश्रा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर और पूरे भारत की एक पहचान है। यह गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां हजारों युवा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यदि इस विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया जाता है, तो रामपुर सहित पूरे देश के शिक्षा क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान होगा और नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। एआईएमआईएम का मानना है कि यह किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि शिक्षा और नौजवानों के भविष्य का मामला है, जिसे बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कदम से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होगी। एआईएमआईएम ने सरकार से मांग की है कि विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की इस कार्यवाही को तुरंत रोका जाए। इसके साथ ही सरकार से अपील की गई है कि वह अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करके जिन इमारतों का नक्शा पास नहीं है, उन्हें पास करे और शिक्षा के इस मंदिर को आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित करे। इस दौरान मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष गंगापार शारिक कलीम, महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, रियाजुल हक चौधरी, इमरान अहमद बख्शी, माबूद आलम, मोहम्मद अली, मोहम्मद कौशैन, मोहम्मद अफजल, तरन्नुम, नाजनीन, रुखसाना, इमराना, मोहम्मद अयाज, तारिक नदीम, मोहम्मद नसीम और निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को ध्वस्त किए जाने के आदेश के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद और गंगापार के जिलाध्यक्ष अली शेर खान की पूरी टीम ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी श्री सत्यम मिश्रा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर और पूरे भारत की एक पहचान है। यह गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां हजारों युवा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यदि इस विश्वविद्यालय को ध्वस्त किया जाता है, तो रामपुर सहित पूरे देश के शिक्षा क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान होगा और नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। एआईएमआईएम का मानना है कि यह किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि शिक्षा और नौजवानों के भविष्य का मामला है, जिसे बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कदम से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होगी। एआईएमआईएम ने सरकार से मांग की है कि विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने की इस कार्यवाही को तुरंत रोका जाए। इसके साथ ही सरकार से अपील की गई है कि वह अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करके जिन इमारतों का नक्शा पास नहीं है, उन्हें पास करे और शिक्षा के इस मंदिर को आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित करे। इस दौरान मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष गंगापार शारिक कलीम, महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, रियाजुल हक चौधरी, इमरान अहमद बख्शी, माबूद आलम, मोहम्मद अली, मोहम्मद कौशैन, मोहम्मद अफजल, तरन्नुम, नाजनीन, रुखसाना, इमराना, मोहम्मद अयाज, तारिक नदीम, मोहम्मद नसीम और निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब प्रयागराज में भी देखने को मिली है। जिला प्रयागराज कचहरी सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कई स्थानों पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर इस घटना का विरोध किया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब प्रयागराज में भी देखने को मिली है। जिला प्रयागराज कचहरी सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कई स्थानों पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर इस घटना का विरोध किया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • प्रयागराज के गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन और एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और बिरहा गायकों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष अवसर पर ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, अजीत सिंह 'पप्पू', जसरा एवं कौंधियारा के खंड विकास अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद, प्रदेश सचिव राकेश निषाद, समाजसेवी अर्पित जायसवाल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद पटेल और पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधायक डॉ. वाचस्पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मौके को यादगार बनाते हुए विधायक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के निजी अस्पतालों और विद्यालयों को जनहित में वाटर कूलर भेंट किए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के आखिरी चरण में उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    प्रयागराज के गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन और एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और बिरहा गायकों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस विशेष अवसर पर ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, अजीत सिंह 'पप्पू', जसरा एवं कौंधियारा के खंड विकास अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि विजय निषाद उर्फ श्यामू निषाद, प्रदेश सचिव राकेश निषाद, समाजसेवी अर्पित जायसवाल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विनोद पटेल और पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधायक डॉ. वाचस्पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मौके को यादगार बनाते हुए विधायक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के निजी अस्पतालों और विद्यालयों को जनहित में वाटर कूलर भेंट किए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम के आखिरी चरण में उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर भारी उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राहुल गांधी आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों और नौजवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
    1
    राहुल गांधी आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों और नौजवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की आग प्रयागराज तक पहुंच गई है। इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में वकीलों ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रयागराज जिला कचहरी में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी और न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहने का फैसला लिया। इस विरोध का असर जिले की अलग-अलग तहसीलों में भी देखने को मिला, जहां वकीलों ने सड़कों पर टायर जलाकर और जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
    2
    दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की आग प्रयागराज तक पहुंच गई है। इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में वकीलों ने एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रयागराज जिला कचहरी में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी और न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहने का फैसला लिया। इस विरोध का असर जिले की अलग-अलग तहसीलों में भी देखने को मिला, जहां वकीलों ने सड़कों पर टायर जलाकर और जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज के गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन और एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और बिरहा गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस भव्य समारोह में ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, अजीत सिंह 'पप्पू', जसरा एवं कौंधियारा के खंड विकास अधिकारी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल और पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विधायक डॉ. वाचस्पति ने अपनी विधानसभा के निजी अस्पतालों और विद्यालयों को जनहित में वाटर कूलर भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
    3
    प्रयागराज के गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के जन्मदिन और एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और बिरहा गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस भव्य समारोह में ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, अजीत सिंह 'पप्पू', जसरा एवं कौंधियारा के खंड विकास अधिकारी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल और पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विधायक डॉ. वाचस्पति ने अपनी विधानसभा के निजी अस्पतालों और विद्यालयों को जनहित में वाटर कूलर भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है और वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री (PMO) जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं। सरकार की ओर से उन्हें अपना दूत बनाकर राहुल गांधी के पास बातचीत के लिए भेजा गया है।
    1
    प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री (PMO) जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं। सरकार की ओर से उन्हें अपना दूत बनाकर राहुल गांधी के पास बातचीत के लिए भेजा गया है।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आयोजित किसान महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस महापंचायत की अगुवाई कर रहे प्रमुख किसान नेता अनुज प्रताप सिंह ने किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। किसान नेता अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन आज उसे अपने ही अधिकारों और हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की जायज समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आयोजित किसान महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस महापंचायत की अगुवाई कर रहे प्रमुख किसान नेता अनुज प्रताप सिंह ने किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी।

किसान नेता अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन आज उसे अपने ही अधिकारों और हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की जायज समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब प्रयागराज तक पहुँच गया है। सोमवार को जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की घटना की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। इस कारण कुछ समय के लिए वहाँ यातायात प्रभावित हुआ और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब प्रयागराज तक पहुँच गया है। सोमवार को जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की घटना की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। इस कारण कुछ समय के लिए वहाँ यातायात प्रभावित हुआ और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.