हरिद्वार ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती 8 मई की शाम करीब चार बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद रात को ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल को सौंपी गई!! ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई. छात्रा दो दिनों से लापता चल रही थी. शनिवार रात को छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी. रविवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा. आरोप लगाए कि कुछ युवकों ने छात्रा का अपहरण किया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उल्टा छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया. हालांकि पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं देर रात प्रारंभिक जांच में खुलासा किया कि विषाक्त पदार्थ से छात्रा की मौत हुई. आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गहनता से मामले की जांच जारी है. रविवार देर रात हरिद्वार के एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग छात्रा ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया. प्राथमिक जांच में विषाक्त पदार्थ से नाबालिग की मौत हुई थी. फिर भी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रख एफएसएल भेजा जाएगा. एसपी सिटी अभय सिंह के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी माध्यमों की मदद से किशोरी को अगले ही दिन यानी शनिवार को बरामद कर लिया था. हालांकि, बरामदगी के कुछ घंटों बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम में किशोरी के शरीर में संदिग्ध जहरीला पदार्थ होने की बात सामने आई है. मामले में परिजनों ने किशोरी के दोस्त समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती 8 मई की शाम करीब चार बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद रात को ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल को सौंपी गई. पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज होने के बाद छात्रा की तलाश तेज कर दी. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से खोजबीन करते हुए 9 मई की ही सुबह करीब 11 बजे किशोरी को पुलिस और परिजनों ने तलाश लिया. पूछताछ के लिए किशोरी को परिजनों की सहमति से कोतवाली लाया गया. पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपने मित्र ऋतिक के साथ घूमने गई थी. दोनों पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश गए, जहां गंगा किनारे समय बिताया. रात में कनखल क्षेत्र में गंगा किनारे रुके रहे. सुबह छात्रा ने अपनी एक सहेली को फोन कर अपने कनखल में होने की जानकारी दी, जिसके बाद सहेली ने परिजनों को सूचना दी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस और परिजनों ने छात्रा को बरामद कर लिया. पूछताछ के दौरान छात्रा और उसके परिजनों ने किसी प्रकार का अपराध न होने और कोई कार्रवाई न चाहने की मौखिक बात कही थी. आवश्यक पूछताछ के बाद किशोरी को दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरामद की गई किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. परिजन उसे उपचार के लिए रानीपुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे! जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई. रविवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया. प्रारंभिक स्तर पर डॉक्टरों ने किशोरी के शरीर में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ से होने की आशंका जताई है! विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया, जिसे एफएसएल के लिए भेजा जाएगा. किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने उसके कुछ अन्य महिला व पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं! एसपी सिटी अभय सिंह का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

- एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।1
- किसान मजदूर महासंग्राम संगठन की राष्ट्रीय मुख्यालय देहरादून में एक अहम बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संकेत मिला कि संगठन जल्द ही एक बड़े मुद्दे पर कदम उठाएगा।1
- धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से अधिक गोलियां और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।1
- 🚨 ऋषिकेश में गंगा नदी के रैपिड क्षेत्र में युवक बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी 🚨 The Aman Times 🚨 ऋषिकेश में गंगा नदी के रैपिड क्षेत्र में युवक बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी 🚨 ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत हिल्टन रैपिड के समीप गंगा नदी में एक युवक के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने एक साथी के साथ सीताराम आश्रम में कथा श्रवण हेतु आया था। दोनों युवक नहाने के लिए प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में गए, जहां तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक नदी में बह गया। 📌 युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम सीमा रिस्टना, भिकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह श्रीरंगमलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, वृंदावन (मथुरा) का छात्र बताया जा रहा है। SDRF, स्थानीय पुलिस और जल पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ⚠️ प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी के रैपिड एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।1
- देहरादून में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने उसे सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से जबरन उठाया और जमुनवाला पुल पर ले जाकर मारपीट की, मोबाइल-नकदी लूटी। घायल इंजीनियर दून अस्पताल में भर्ती है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- नई टिहरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न कानूनी सेवाओं और सलाह का लाभ उठाया।1
- ग्राम पंचायत सराय में बाहरी विकास की गंगा अधिकारी और जनप्रतिनिधि मोन 📍 सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, बरसात से पहले ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सराय ग्राम पंचायत में बरसात का मौसम नजदीक आते ही गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं तथा लंबे समय से उनकी सफाई नहीं कराई गई है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है और बरसात के मौसम में जलभराव एवं बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गांव के हालात और भी खराब हो सकते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही का शिकार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। 📢 ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायती राज विभाग तथा जिलाधिकारी हरिद्वार से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।2
- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1