सिलेंडर ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने: चाय दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला सिलेंडर ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने: चाय दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला अमेठी जिले के जायस कस्बे में एक चाय की दुकान में लगी आग और सिलेंडर ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। फुटेज में दिख रहा है कि दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। मामला टांडा-बांदा राजमार्ग किनारे स्थित बन्ने खान की चाय की दुकान का है, जो जायस थाना क्षेत्र में आती है। सुबह अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट की तीव्रता साफ दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि धमाके से ठीक पहले मौके पर मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर हट चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह फुटेज हादसे की भयावहता को दर्शाता है और आग सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की बड़ी सीख भी देता है।

- गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party3
- अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, , हीरालाल यादव, प्रदेश सचिवसमेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। हीरालाल यादव ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती और मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत की नींव रखता है। वहीं पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, घनश्याम वर्मा, मनीराम वर्मा, तुफैल खान, , महावीर कश्यप, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक मैच1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ1
- *प्रतापगढ़* अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।1
- Post by REPORTER ANKIT4
- अमेठी में गैस की किल्लत दूर होने का नाम नही ले रही है।लगातार उपभोक्ता एजेंसी के बाहर कतार में गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे है लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नही मिल पा रही है।आज किसान मजदूर सेवा संस्थान ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।संगठन ने कहा है कि अगर तीन दिनों में व्यवस्था नही सुधरी तो एजेंसी में ताला बंद कर दिया जाएगा। दरअसल अमेठी कस्बे में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी लगातार विवादों में रहा है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं।एजेंसी संचालक द्वारा कुछ दिनों पहले गैस गोदाम के बाहर एक रूट मैप लगाया गया कि उपभोक्ता अब एजेंसी पर नही आएंगे और उन्हें घर बैठे ही सिलेंडर मिलेगा जिन लोगों की पर्चियां कटी हुई है।लेकिन इसके बावजूद भी सिलेंडर लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है।कई दिन इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर घर नहीं पहुंचा तो एक बार फिर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए गैस गोदाम के बाहर लाइन में लग रहे है।अब किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश प्रभारी ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आज सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस की काला बाजारी की जा रही है और जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पा रही है।अगर तीन दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो गैस एजेंसी में ताला लगा दिया जाएगा अगर हमारे किसान ही गैस नहीं पाएंगे तो ऐसी एजेंसी का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि सीओ ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कराएंगे।2