शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त लंजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना हो गई, जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडजी 2892 का चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, तभी बड़गांव से लांजी की तरफ आ रही मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त मोटर सायकल पर सवार फुलदास पांचे 50 वर्ष और संतोष जामरे 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी पंहुचाया गया, जहां फुलदास पांचे ने अस्पताल पंहुचते ही दम तोड़ दिया, जबकि संतोष जामरे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी अनुसार बुलेरो की टक्कर से सड़क किनारे खड़े 5 दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।
शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त लंजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना हो गई, जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडजी 2892 का चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, तभी बड़गांव से लांजी की तरफ आ रही मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त मोटर सायकल पर सवार फुलदास पांचे 50 वर्ष और संतोष जामरे 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी पंहुचाया गया, जहां फुलदास पांचे ने अस्पताल पंहुचते ही दम तोड़ दिया, जबकि संतोष जामरे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी अनुसार बुलेरो की टक्कर से सड़क किनारे खड़े 5 दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।
- सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण। सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा। रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।1
- सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस ने किए व्यापक यातायात एवं सुरक्षा इंतजाम सावन माह के प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात संचालन, मार्ग डायवर्सन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।1
- प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है। कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले। शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 000000000000000000000000001
- सिवनी जिले में 01 जून से अब तक 505.5 मिमी औसत बारिश दर्ज सिवनी जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 7.0 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश सिवनी तहसील में 641.0 मिमी और सबसे कम घंसौर में 333.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में भी सिवनी तहसील में सबसे ज्यादा 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।1
- लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।4
- नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर1
- सिवनी: कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और उसकी 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 1 अगस्त 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और लाठी-डंडे या हथियार लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा और अनुमति मिलने पर भी केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन दे सकेंगे। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।1
- Seoni News: घोड़े पर बैठे ये कोई दूल्हा नहीं... अपने विद्यार्थियों के दिलों के 'मास्टर जी' हैं, जिन्हें मिली यादगार विदाई1
- सिमगा जनपद पंचायत में शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन, सीईओ पर कार्यालय छोड़ने का आरोप सिमगा। जनपद पंचायत सिमगा में शिवसेना पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित एवं ग्रामीण समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सी.पी. मनहरे कार्यालय छोड़कर चले गए। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के दोनों मुख्य गेट बंद रहे। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी बाउंड्री वॉल फांदकर कार्यालय के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दिए। शिवसेना पदाधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने सीईओ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ से दूरभाष पर चर्चा की गई। जिला सीईओ के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। तहसीलदार के साथ प्रदर्शनकारियों की छह सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।2