Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज भोपालगढ़ में पधारे राधे कृष्णा ग्रुप के मालिक दरियाव भाटी लोगों से धुम धाम से किया स्वागत आज भोपालगढ़ में एक शादी के प्रोग्राम में हमारे इलाके के सबसे ज्यादा करोड़पति व्यक्ति तथा श्री राधे कृष्णा ग्रुप के मालिक दरियाव भाटी खुद पधारे उन के काफिले में लगभग 700 लग्जरी गाड़ीयां थी, सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी
Rinku Bhati
आज भोपालगढ़ में पधारे राधे कृष्णा ग्रुप के मालिक दरियाव भाटी लोगों से धुम धाम से किया स्वागत आज भोपालगढ़ में एक शादी के प्रोग्राम में हमारे इलाके के सबसे ज्यादा करोड़पति व्यक्ति तथा श्री राधे कृष्णा ग्रुप के मालिक दरियाव भाटी खुद पधारे उन के काफिले में लगभग 700 लग्जरी गाड़ीयां थी, सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ | खींवसर आकला बाईपास पर मिले बलदेव नाइक के शव मामले में दूसरे दिन बनी सहमति। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शव लिया। ब्रेकिंग न्यूज़ | खींवसर आकला बाईपास पर मिले बलदेव नाइक के शव मामले में दूसरे दिन बनी सहमति। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शव लिया। पुलिस ने मेडिकल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।1
- #मेड़ता में मीरा महोत्सव का भव्य समापन, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़1
- सैनिक भाइयों के लिए पादूकलां की महिलाओं का अनोखा स्नेह, 101 राखियां भेजीं सीमा पादूकलां,,,पादूकलां से देशभक्ति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल सामने आई है। सैनिक भाइयों के लिए रविदास महिला मंडल की महिलाओं ने 101 रक्षा सूत्र एकत्रित कर डाक विभाग को सौंपे हैं। पादूकलां के रविदास मोहल्ला स्थित गंगा माई मंदिर के पास रविदास महिला मंडल की सदस्य रक्षा चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने यह पहल की। महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए 101 राखियां एकत्रित कीं और उपडाकपाल विकास निंबावत, डाक वितरक अखिल मोहम्मद एवं सुशील सेन को सौंप दीं।महिलाओं ने कहा कि देश की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिक भाइयों तक पहुंचने वाली प्रत्येक राखी बहनों के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश है। इस दौरान मंजु, माया, रामप्यारी, ममता, संगीता, कविता, कांता, निशा, रुक्मिणी, सुमन, राधा, कृष्णा, गीता, कमला, पुष्पा, विमला, चंद्रकांता, भारती, मन्नू, तन्नू, रितिका, भंवरी देवी, पार्वती, विष्णुकांता, शोभा देवी, दीपिका, बसंती, मुन्नी देवी एवं रक्षा चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।पादूकलां की महिलाओं की यह पहल सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही है।3
- ईदमिलादुंबी जलसे में पुलिस प्रशाशन ओर मेला कमेटी दोनों सवालों के घेरे में जोधपुर में आज निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जलसे में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला आज मेंले में भारी संख्या में भीड़ देखी गई जिसके लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ओर जलसे के साथ भी कई जवान देखे गए लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये हे कि जब आचार सहित लगी हुई हे तो खुली तलवार हाथ में लेकर जलसा शुरू से अंत तक देखी गई इसमें पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान की नजर क्यों नहीं गई ओर अगर उनकी नजर गई तो इनको रोका क्यों नहीं गया । देखा गया कि आज कई लोगों के एक हाथ में तलवार तो दूसरे हाथ ने म्यान थी । कमला नेहरू नगर मदीना कॉलोनी के अखाड़े के साथ तकरीबन बीस जनों के हाथ में तलवार थी । अभी कुछ दिन पहले कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने अभय कमांड का दौरा कर जोधपुर की सुरक्षित होना बताया ओर कहा कि हर जगह अभय कमांड की नजर हे तो सवाल खड़ा करता हे तो जलसा शुरू से अंत तक तलवारे लहराते देखी गई तो इनको रोका क्यों नहीं हाथ से तलवारे क्यों नहीं ली ? परमिशन के दौरान नियम में भी लिखा हुआ होता हे कि कोई भी धार दार हथियार या जिससे किसी को नुकसान हो ऐसी वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा तो मेला कमेटी ने कठोर कदम क्यों नहीं उठाए जब जलसा होने से पहले पुलिस प्रशाशन ओर जलसा कमेटी मेम्बर्स की मीटिंग होती हे जिसमें सारी बाते साफ कर दो जाती हे ?1
- जोधपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुराना शहर मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत घोष का भव्य संचालन निकल गया इस संचालन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। यह संचालन चांदपोल गौर के मैदान रामेश्वर नाथ महादेव के बाद प्रदर्शन करते हुए व्यास पार्क, नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोलद्वार पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में महानगर सहकार्यवाह श्री अशोक जी जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश जी, गोविंद जी सोनी और संचालक देवीलाल जी का शनि दे रहा। ओमप्रकाश जी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रचना को समझाया।1
- SDM कार्यालय की खिड़की से निकला सांप, सुरेंद्र सिंह ने पकड़ा रायपुर। SDM कार्यालय स्थित SDO ऑफिस की खिड़की से अचानक सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरेंद्र सिंह ब्यावर मौके पर पहुंचे और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप पकड़े जाने के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रिपोर्ट: सुरेंद्र सिंह ब्यावर1
- जोधपुर में वाहन चोरी का खुलासा, 3 पावर बाइक बरामद आरोपी ने कहा कि चोरी जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन पावर बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की रात एक कॉलोनी से तीन बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 500-600 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और 300-350 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर तकनीकी साक्ष्यों व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।पुलिस ने 21 वर्षीय सागर को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। पूछताछ और अनुसंधान के दौरान चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय शहर में आकर अलग-अलग इलाकों में खड़ी दुपहिया गाड़ियों को निशाना बनाते और उन्हें ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में ले जाकर बेचने का प्रयास करते थे।1
- तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें। तिब्बत की ओर से रसुवा में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। त्रिशुली नदी के किनारे, मुगलिन तक रहने वाले लोगों से अगली सूचना तक सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है। त्रिशुली नदी के किनारे रहने वाले सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। पहाड़ की ओर से अनुमान से कहीं अधिक भीषण बाढ़ आ सकती है, इसलिए जलस्तर बढ़ने का इंतजार न करें। नदी से जितना संभव हो सके दूर चले जाएं और तुरंत अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को सूचित करें।1