Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ पंचायत चुनाव की लॉटरी पर फिर लगी रोक, 17-18 सितंबर का कार्यक्रम टला राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली लॉटरी प्रक्रिया को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के लिए लॉटरी 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मंगलवार को इसे स्थगित करने का आदेश जारी किया। विभाग के अनुसार कलेक्टरों की ओर से लॉटरी को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। अब नई तारीख को लेकर विभाग की ओर से आगे आदेश जारी किया जाएगा।
रामअवतार मीडिया रिपोर्टर
ब्रेकिंग न्यूज़ पंचायत चुनाव की लॉटरी पर फिर लगी रोक, 17-18 सितंबर का कार्यक्रम टला राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली लॉटरी प्रक्रिया को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के लिए लॉटरी 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मंगलवार को इसे स्थगित करने का आदेश जारी किया। विभाग के अनुसार कलेक्टरों की ओर से लॉटरी को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। अब नई तारीख को लेकर विभाग की ओर से आगे आदेश जारी किया जाएगा।
- रामअवतार मीडिया रिपोर्टरकिशनगढ़, अजमेर, राजस्थानस्पष्टीकरण: पोस्ट की “और पढ़ें” वाली पूरी न्यूज़ सही है। केवल न्यूज़ इमेज की हेडिंग में टाइपिंग के दौरान “दो दिन बाद होगी थी ” छप गया है, जबकि सही शब्द “दो दिन बाद होनी थी” है। कृपया खबर की सही जानकारी के लिए “और पढ़ें” में दिए गए पूरे समाचार को पढ़ें। यह केवल हेडिंग की टाइपिंग त्रुटि है, खबर के मूल समाचार में कोई गलती नहीं है। पाठकों के लिए सूचना: पोस्ट तैयार करते समय यदि किसी शब्द में टाइपिंग/एडिटिंग की त्रुटि रह गई हो तो उसे अनजाने में हुई मानवीय भूल समझें। समाचार की सही एवं विस्तृत जानकारी “और पढ़ें” में उपलब्ध है। हम लगातार प्रयास करते हैं कि समाचार पूरी तरह सही और स्पष्ट रूप में आप तक पहुँचे। किसी भी त्रुटि के लिए खेद है। सही जानकारी आप तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। सहयोग बनाए रखें।1 hr ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- AJMER कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को दिलाई शपथ Dainik News AJMER1
- 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ 🌧️ अजमेर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत 🌧️ अजमेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। 🌧️☔ अजमेर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत। #Ajmer #AjmerNews #Rain #बारिश #मूसलाधारबारिश #मौसम #Rajasthan1
- ऐतिहासिक सिंह द्वार के पास सुलभ शौचालय बदहाल, गंदगी और बदबू से दुकानदार-राहगीर परेशान रूपनगढ़। ऐतिहासिक रूपनगढ़ की पहचान माने जाने वाला मुख्य प्रवेश द्वार ‘सिंह द्वार’ आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। सिंह द्वार के पास बना सुलभ शौचालय लंबे समय से अव्यवस्थाओं और गंदगी का शिकार है। शौचालय के आसपास गंदगी और कचरे का ढेर लगा हुआ है। हालात यह हैं कि शौचालय के पीछे का हिस्सा भी टूट चुका है और आसपास कबाड़ जमा होने से पूरा क्षेत्र बदहाल नजर आ रहा है। सफाई के अभाव में उठने वाली तेज दुर्गंध ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह द्वार रूपनगढ़ की ऐतिहासिक पहचान है, लेकिन इसके पास ही सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर रही है। ऐतिहासिक द्वार की शान पर गंदगी का दाग लगा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई करवाने, टूटे हिस्से की मरम्मत कराने और सुलभ शौचालय की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- अजमेर इस बार 11 निर्दलीय पार्षद बने महापौर की डोर निर्दलीय के हाथों में1
- अजमेर नगर निगम में निर्दलीयों का दम! सोफिया कुरैशी-अजहर खान की जीत, मेयर पद पर क्या बोले नीरज जैन? अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद अब मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी सोफिया कुरैशी ने 232 वोटों से, जबकि वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय प्रत्याशी अजहर खान ने 41 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 80 से भाजपा ने जीत हासिल की। चुनावी नतीजों के बीच नगर निगम के पूर्व मेयर नीरज जैन से मेयर पद को लेकर खास बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मेयर पद के लिए जो भी संभव होगा, वह कोशिश करेंगे। इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में विजेता पार्षदों, वार्ड 80 के भाजपा प्रत्याशी के पिता और नीरज जैन से बातचीत के जरिए जानिए—अजमेर नगर निगम में जीत के बाद क्या है पार्षदों का रुख और मेयर पद का सियासी गणित क्या कहता है? देखिए अजमेर नगर निगम चुनाव की खास ग्राउंड रिपोर्ट।1
- नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा नसीराबाद के लोहरवाड़ा में गूंजे गणपति के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक महाराज का विशाल मेला धूमधाम से भरा1
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmer निर्दलीयों उम्मीदवारों ने बाजी मारी Dainik News AJMER1