जगदीशपुर में एयरपोर्ट बाउंड्री के पास स्थित एक ट्यूबवेल के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया फूलपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 ताश पत्ते व ₹3,345 बरामद वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जगदीशपुर में एयरपोर्ट बाउंड्री के पास स्थित एक ट्यूबवेल के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 52 अदद ताश के पत्ते और कुल ₹3,345 नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव अपनी टीम हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव व कांस्टेबल राकेश सरोज के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के बाद मंगारी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि जगदीशपुर गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने हिकमत अमली से घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: अमरदेव पुत्र रामलाल (32) – निवासी प्रसादपुर, थाना बड़ागांव अरविंद पुत्र स्व. लालजी (38) – निवासी मंगारी, थाना फूलपुर दिलीप कुमार पुत्र लालजी राम (45) – निवासी रघुनाथपुर, थाना फूलपुर बरामदगी: मौके से फड़ पर: ₹2045 नगद अभियुक्तों की तलाशी से: ₹1300 नगद कुल नकदी: ₹3345 52 ताश के पत्ते तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग व सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर राहगीरों से गवाही के लिए कहा गया, लेकिन वे सामाजिक भय के चलते आगे नहीं आए। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

- आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।1
- चोलापुर थाना की घटना . शादी सुधा लडकी विश्वकर्मा परिवार से है लडका अजय कुमार गौतम. चमार जातीय से लडका कुवार है1
- जौनपुर नेवढ़िया थानाक्षेत्र के इटीयबार गांव में दो पक्ष की मारपीट का वीडियो वायरल1
- इस विडियो मे हम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर पर लगे आरोप पर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमे दिखाया गया है की किस तरह से शंकराचार्य को फसाने की साजिस रची गयी थी। varanasi varanasi News varanasi breaking News varanasi local News varanasi trending News local News1
- मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने किया जांच पड़ताल राजातालाब।लॉ कॉलेज रोड पर राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक गोविंद गुप्ता को मामले की जानकारी सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकानदार ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में स्थानीय राजातालाब थाने को भी लिखित जानकारी दी।मौके पर राजातालाब थानाध्यक्ष पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान में रात को कोई नहीं रहता चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।चोरों ने दुकान से महंगी साड़ी चुरा ली जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है।साथ ही5000 रुपया नगद और दस चांदी के सिक्के भी पार कर दिए।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से राजातालाब क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। थानाध्यक्ष राजातालाब दयाराम का कहना था कि चोरी की घटना का मौका मुआयना किया गया है जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम की गठित की गई है।2
- उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम – Saint Mary School Bhadohi1
- उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के तत्वाधान में विहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन संस्कृत संकुल में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासन के सभी विभागों ने अपने अपने योजनाओं का स्टाल लगाया था। एवं जो भी योजनाएं विभागों द्वारा चलाई जा रही हैं उसका प्रचार प्रसार भी किया गया। जिला नगरी विकास अभिकरण परियोजना विभाग डूडा के द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का स्टॉल लगाया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा योजना का प्रमाण पत्र मिला। इस कार्यक्रम में नगर पथ विक्रय समिति (TVC) के सदस्य एवं भारतीय पथ विक्रेता संघ से सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 👉 डूडा विभाग से- श्री सुशील सिंह जी, बबलू यादव जी, श्वेता राय जी, विवेक सिंह चौहान जी, बृजेश जी,सलमान जी, प्रीति सिंह जी,अनुराग जी,पवन सिंह जी, कुमुद जी, कमलेदु जी, अभिषेक जी, 👉नगर पथ विक्रय समिति (TVC)- - से बांकेलाल जी, देवेन शाह जी, सीमा पांडे जी,मुन्नी देवी जी,, भारतीय पथ विक्रेता संघ-- से आशीष कुमार गुप्ता, रोशन अग्रहरि जी, मंगल सिंह जी धर्मेंद्र पांडे जी,अजय सिंह जी, सुनील केसरी जी, प्रदीप गुप्ता जी, विनोद गुप्ता,संतोष गुप्ता जी, नीरज गुप्ता जी, ममता गुप्ता जी, शिवजी चौरसिया,प्रमोद ठाकुर जी, रूपेश जायसवाल जी विकास जी, इत्यादि लोग उपस्थित थे।2
- वाराणसी: रामकटोरा विराट कॉम्प्लेक्स में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकटोरा स्थित विराट कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना को टाला जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।3