logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"थाना कदवाया द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद आरोपी गिरफ्तार "थाना कदवाया द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद आरोपी गिरफ्तार" अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी श्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कदवाया द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.02.2026 को फरियादी राजेन्द्र पुत्र वीरन सिंह जाटव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम टोरिया, थाना इंदार, जिला शिवपुरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि फरियादी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP33 ZL4199) अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कदवाया में अपराध क्रमांक 18/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 20.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति खनियाधाना रोड से कदवाया की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल वाहन चेकिंग की कार्यवाही की गई। इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसका चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक पुत्र सुखबीर यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम आलम पिपरोदा, थाना मायापुर, जिला शिवपुरी (म.प्र.) बताया। वाहन के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर उक्त मोटरसाइकिल थाना कदवाया के अपराध क्रमांक 18/26 में चोरी गई होना प्रमाणित हुआ। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 25.11.2025 को ग्राम कदवाया से अपने गांव जाते समय उसे एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसमें चाबी लगी हुई थी, जिसे उसने चोरी कर अपने घर ले जाकर छिपा दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी गई मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल अशोकनगर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कदवाया निरीक्षक मनीष सिंह जादौन, सउनि रूमाल सिंह भील, प्रआर राम सिंह, प्रआर अरविन्द रघुवंशी, आरक्षक आकाश यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र दांगी, आरक्षक रमेश भील, आरक्षक राजकुमार मीणा, आरक्षक अरशद अली, आरक्षक रवि राणा एवं चालक आरक्षक शंकरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

6 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
6 hrs ago
9f18ed6f-eedc-43e9-b596-dc75e09425db

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बीना रिफाइनरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन अब तेज होता नजर आ रहा है। दो दिनों से जारी इस प्रदर्शन में आज शाम प्रशासन हरकत में आया।
    1
    बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बीना रिफाइनरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन अब तेज होता नजर आ रहा है। दो दिनों से जारी इस प्रदर्शन में आज शाम प्रशासन हरकत में आया।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि। रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है। यह बात प्रमोद राय ने कहा कि आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें। काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।
    9
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे
बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि।
रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले
पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है।
यह बात प्रमोद राय ने कहा कि  आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें।
काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ 
मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं।
स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    8 hrs ago
  • पंच परमेश्वर तालाब में मिला अज्ञात महिला का बहता हुआ शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम और करवाया पोस्टमार्टम
    1
    पंच परमेश्वर तालाब में मिला अज्ञात महिला का बहता हुआ शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम और करवाया पोस्टमार्टम
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक और सवारी टैक्सी की टक्कर में कई यात्री घायल ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने सामने से आ रही सवारी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक और सवारी टैक्सी की टक्कर में कई यात्री घायल
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने सामने से आ रही सवारी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें आज कस्बा जाखलौन में परशुराम जयंती के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा जाखलौन के मेंन चौराहा राजमार्ग चौराहा होते हुए रामराजा मंदिर फिर रामराजा मंदिर से वापस इंद्र अखाड़ा मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा समाप्त होने पर सभी लौगो ने पूजा अर्चन किया
    2
    जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें आज कस्बा जाखलौन  में परशुराम जयंती के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा जाखलौन  के मेंन चौराहा राजमार्ग चौराहा होते हुए रामराजा मंदिर फिर रामराजा मंदिर से वापस इंद्र अखाड़ा मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा समाप्त होने पर सभी  लौगो ने पूजा अर्चन किया
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Lalitpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया। इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है। इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया।
इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। 
जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। 
जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है।
इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.