logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा निजी स्कूलों में किताब व यूनिफॉर्म की मनमानी पर रोक लगेगी: डीएम मनीष बंसल सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी पर निर्णायक प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम–2018 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है की कोई भी निजी स्कूल छात्रों को किसी विशेष दुकान, विक्रेता या स्थान से किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की अब प्रत्येक विद्यालय को कक्षावार पुस्तकों की सूची तैयार कर, उसमें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के लिंक सार्वजनिक रूप से देने होंगे। जिससे अभिभावक अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर सकें। यही व्यवस्था स्कूल यूनिफॉर्म और शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री पर भी लागू होगी। यह आदेश केवल प्रशासनिक निर्देश नहीं, बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा इसे सख्ती से लागू कराए जाने की बात साबित करती है की प्रशासन यदि ईमानदारी से चाहे तो शिक्षा को व्यापार नहीं, सेवा बनाया जा सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की जिलाधिकारी जनपद में स्थित स्कूलों में अपनी इस मंशा को किस स्तर पर और कैसे लागू कराते हैं। वीडियो: डीएम जानकारी देते हुए

14 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा निजी स्कूलों में किताब व यूनिफॉर्म की मनमानी पर रोक लगेगी: डीएम मनीष बंसल सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों की मनमानी पर निर्णायक प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम–2018 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है की कोई भी निजी स्कूल छात्रों को किसी विशेष दुकान, विक्रेता या स्थान से किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की अब प्रत्येक विद्यालय को कक्षावार पुस्तकों की सूची तैयार कर, उसमें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के लिंक सार्वजनिक रूप से देने होंगे। जिससे अभिभावक अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर सकें। यही व्यवस्था स्कूल यूनिफॉर्म और शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री पर भी लागू होगी। यह आदेश केवल प्रशासनिक निर्देश नहीं, बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा इसे सख्ती से लागू कराए जाने की बात साबित करती है की प्रशासन यदि ईमानदारी से चाहे तो शिक्षा को व्यापार नहीं, सेवा बनाया जा सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की जिलाधिकारी जनपद में स्थित स्कूलों में अपनी इस मंशा को किस स्तर पर और कैसे लागू कराते हैं। वीडियो: डीएम जानकारी देते हुए

  • user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh
    आप क्या सोचते हैं इस बारे में, डीएम लागू करे पाएंगे स्कूलों में ये फ़रमान?
    14 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    4
    सहारनपुर। 
जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों  के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई।
परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न  कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    1
    स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    user_Rajat gupta
    Rajat gupta
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    1
    यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    user_Karan singh
    Karan singh
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी
    1
    कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    3 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    सहारनपुर। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.