Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी पुलिस लाइन में होली पर्व को लेकर पारंपरिक उत्साह देखने को मिला, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी पुलिस लाइन में होली पर्व को लेकर पारंपरिक उत्साह देखने को मिला, जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने विधि-विधान से होलिका दहन किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- , जिसकी पहचान थाना सराय अंकिल अंतर्गत गुमशुदा सहायक अध्यापक कृष्णबाबू वर्मा निवासी धर्मपुर कनैली के रूप में हुई है। शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- कौशाम्बी..... होली पर्व पर हुड़दंग और अशांति, अफवाह फैलाने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही.... थानाध्यक्ष पिपरी होली पर्व की पूर्व संध्या और रमजान पर्व पर थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह एसएसआई विनोद यादव और चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल का मयफोर्स बाजारों में भ्रमण कर लिया जा रहा जायजा, लोगो को पर्व को शांति पूर्वक मनाने की की जा रही अपील और चेतावनियाँ भी दी जा रही है कि यदि आप उपद्रव करते हुए पकड़े गए तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। गौरतलब हो कि लगातार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की जा रही है। डीएम डॉ अमित पाल शर्मा और एसपी राजेश कुमार की पर्व पर लगातार पैनी नजर बनी हुई है और उनके द्वारा लगातार अधिकारियों को पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। देखे खास रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS के साथ1
- खागा फतेहपुर ::- संदेश साफ था-वरदान या शक्ति का दुरुपयोग अंततः विनाश ही लाता है, जबकि सच्ची आस्था की रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं. उसी स्मृति में हर साल होलिका दहन किया जाता है. अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है, जिसे होली कहा जाता है. मान्यता है कि होलिका की अग्नि से बचने की खुशी में लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया था. होली मनाने की विस्तृत प्रक्रिया: होलिका दहन (पूर्व संध्या): लोग शाम को इकट्ठे होकर लकड़ी, सूखे पत्तों और टहनियों से अलाव (होलिका) जलाते हैं, जो बुराई के अंत का प्रतीक है। इसके चारों ओर पूजा और परिक्रमा की जाती है। रंगों का उत्सव (मुख्य दिन): सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग (अबीर-गुलाल) लगाते हैं और गले मिलते हैं। इस दिन पानी की बंदूकें (पिचकारी), पानी के गुब्बारे और गीतों के साथ होली खेली जाती है। विशेष व्यंजन: होली में गुझिया, ठंडाई, दही वड़े और कई तरह के स्नैक्स जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं। सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता: ब्रज की होली: वृंदावन और बरसाना में लट्ठमार होली और फूलों वाली होली विशेष रूप से प्रसिद्ध है। बंगाल/ओडिशा: यहाँ इसे 'दोल पूर्णिमा' के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक मिलन: लोग पुरानी कड़वाहट भूलकर दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के घर जाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।4
- ऊंचाहार , रायबरेली । बीती 26 फरवरी की रात एनटीपीसी के संविदा कर्मचारी के साथ सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस घटना को अंजाम देने वाले कुलचे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें से एक स्थानीय व्यक्ति है और अन्य पांच बदमाश फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी गांव निवासी अंकित पाल के साथ बीती 26 फरवरी की रात में लूट की घटना हुई थी वह एनटीपीसी में संविदा कर्मचारी है ।रात में वह ऊंचाहार से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में डिहवा गांव के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे लैपटॉप ,मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान तमंचे की नोक पर छीन लिया ।इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने अमन तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर , क्रिश कुमार व आदर्श पासी निवासी गण पटेल नगर थाना हरिहरगंज जनपद फतेहपुर, दीपू वाल्मीक निवासी राधा नगर फतेहपुर , अमित रावत निवासी दक्षिण गौतम नगर थाना कोतवाली नगर फतेहपुर और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पैडापुरा निवासी अश्वनी उर्फ शनि को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सारे बदमाश नशे के आदी हैं, और नशे के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे ।जब यह दूसरी बार घटना को अंजाम देने की फिराक में थे ,तभी ऊंचाहार पुलिस ने इन्हें दबोच लिया ।इनके कब्जे से अवैध असला घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट गया सामान बरामद किया गया है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशाम्बी....05 अभियक्तों से 57 ली0 अवैध देशी शराब व 20 विन्डीज लाईम देशी शराब बरामद व 1.25 कुंतल लहन नष्ट कराया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 02.03.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चेकिंग की गयी। कार्यवाही के दौरान कुल 05 नफर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 57 ली0 अवैध देशी शराब व 20 अदद विन्डीज लाईम देशी शराब (कुल मात्रा 4000 एम0एल0) बरामद की गयी एवं लगभग 1.25 कुंतल लहन नष्ट कराया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- कहा है कि 'सभी थाने ध्यान दें किसी भी थाने के अंदर किसी पत्रकार द्वारा अगर वीडियोग्राफी की जातीं तो तत्काल मुकदमा लिखवाएं' डिप्टी एसपी मैडम की आडियो वायरल हो रही है1