*हैडलाइन* *गोगामेड़ी (हनुमानगढ़): 28 अगस्त से शुरू होगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला, 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना - कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, SP बी. आदित्य और विधायक संजीव बेनीवाल ने की तैयारियों की समीक्षा, 255 CCTV, 650 दुकानों के आवंटन और सुरक्षा-भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश* *28 अगस्त से शुरू होगा उत्तर भारत का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला, 40 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना* *हनुमानगढ़।* उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को गोगामेड़ी स्थित पंचायत भवन में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भादरा विधायक श्री संजीव बेनीवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य भी उपस्थित रहे। बैठक में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए पूर्व बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, टेंट एवं बैरिकेडिंग, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं पार्किंग, विद्युत, पेयजल, सफाई, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इस वर्ष मेले में लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के भीतर 6 प्रसाद एवं आवश्यक सामग्री की दुकानें स्थापित की जाएगी। मेला क्षेत्र में लगभग 650 दुकानों का आवंटन किया गया है तथा श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए बड़े डोम भी लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस बार 255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है, जिनसे पूरे मेला क्षेत्र एवं बैरिकेडिंग मार्ग की निगरानी की जाएगी। आसपास के पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मेले के दौरान आयोजित होने वाला पशु मेला भी विशेष आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र में विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया और गोगामेड़ी पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक श्री कुलदीप, नोहर उपखंड अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव एवं भादरा उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम, तहसीलदार श्री बजरंग लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*

- ब्लॉग सत्संग बाबा भुमणशाह जी निमंत्रण दिया गया, अधिक से अधिक साधसंगत पहुंचे1
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों,को जबरन आगे बढ़ने से रोका औ1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।1
- जयपुर वालों इस रास्ते भूल कर भी मत निकलना हो जाएगी हालत खराब, सरकार साइलेंट डूबी राजधानी जयपुर वालों इस रास्ते भूल कर भी मत निकलना हो जाएगी हालत खराब, सरकार साइलेंट डूबी राजधानी1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश #newsjanawaz जोधपुर में MP की शातिर नकबजन गैंग का पर्दाफाश, माता का थान और महामंदिर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई *जोधपुर।* शहर की माता का थान थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महामंदिर थाना पुलिस के साथ मिलकर पुलिस ने मध्यप्रदेश से आई शातिर नकबजन गैंग को धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि गैंग पहले शहर से बाइक चुराती थी। फिर उसी चोरी की बाइक पर सवार होकर कॉलोनियों की रेकी करती और सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।1
- 3 करोड़ 15 लाख रुपए की हेरोइन के साथ वाजिद गिरफ्तार।3 करोड़ 15 लाख रुपए की हेरोइन के साथ वाजिद गिरफ्तार। 3 करोड़ 15 लाख रुपए की हेरोइन के साथ वाजिद गिरफ्तार।1