*कोतवाली रानीपुर* *हरिद्वार पुलिस ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण* *कड़ी पड़ताल और मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे* *लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन आदि समान व घटना में प्रयुक्त कैंची, मोटरसाइकिल बरामद* दिनांक 21-08-2026 को वादी मुकदमा श्री प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री धर्मचंद, निवासी मकान नं. 38, शिवलोक कॉलोनी फेज-3, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि के समय शिवलोक कॉलोनी के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश वादी का बैग छीनकर उसमें रखे लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, एप्पल आईफोन मोबाइल, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। उक्त घटना के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता से लेते हुए हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सीआईयु हरिद्वार की मदद से डिजिटल साक्ष्य एकत्रित करते हुए संदिग्धों की पड़ताल की गई। इसी क्रम में दिनांक 25-08-2026 को पुलिस टीम ने घटना के अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के दौरान मुखबिर मटेरियल गेट B.H.E.L. के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनके नाम-पते निम्न प्रकार प्रकाश में आए- 1. रितिक उर्फ टोपो पुत्र स्वर्गीय बिनोद चौधरी, निवासी ग्राम खंजरपुर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष। 2. सौरभ पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम टांडा साहूवाला, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष। 3. राजीव सैनी उर्फ सागर पुत्र अमृत सैनी, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष। *पूछताछ में हुआ घटना का खुलासा-* पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल आते थे सुनार की दुकान के पास में जहां से इन्होंने देखा कि ज्वेलर्स बूढ़ा व्यक्ति है और उसके संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया दिनांक 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए उसके बाद दिनांक 21-08-2026 को वह तीनों सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे। वहां मौका पाकर पहले कैंची से वादी के बैग को लटकाने वाला पट्टा काटा गया फिर बैग लूट लिया गया। वादी द्वारा अपना बचाव करने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके साथ छीना-झपटी की कैंची से वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार होकर लूटा गया सामान राजा गार्डन, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर ले गए। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली गई, जहां से घटना में लूटा गया सामान बरामद किया गया। *बरामदगी का विवरण-* 1- 05 सफेद धातु के सिक्के 2- 01 सफेद धातु की गाय की मूर्ति 3- 01 सफेद धातु का पेंडल 4- 01 एप्पल मोबाइल फोन 5- आधार कार्ड की छायाप्रति - प्रदीप कुमार शर्मा 6- बीएचईएल मेडिकल हेल्थ कार्ड/बुकलेट एवं अन्य दस्तावेज 7- 01 नीले रंग का बैग 8- घटना में प्रयुक्त 01 कैंची 9- घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा आपराधिक षड्यंत्र के संबंध में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तार आरोपित एवं बरामद माल को दिनांक 26-08-2026 को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *आपराधिक इतिहास-* 1. रितिक उर्फ टोपो मु0अ0सं0 08/21 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 मु0अ0सं0 332/25 धारा 109,191(2)191(3),3(5) बीएनएस चालानी थाना कनखल मु0अ0सं0 293/2026, धारा 309(6), 317(2), 3(5) बीएनएस चालानी कोत0 रानीपुर 2-सौरभ व 3. राजीव सैनी उर्फ सागर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 309(6),317(2),3(5) बीएनएस चालानी कोत0 रानीपुर *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2. व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी 3. उ0नि0 मंदीप सिंह 4. अपर उपनिरीक्षक सुबोध घड़ियाल 5. हे0कां0 जितेंद्र चौधरी 6. हे0कां0 बिमल सिंह 7. कां0 विवेक गुसाईं 8. का0 प्रेम सिंह 9. कां0 उदय नेगी 10. कां0 चालक नीलय यादव *सीआईयू टीम-* 1-निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट 2-का0 वसीम

- साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच शातिर साइबर अपराधियों को 35 ATM कार्ड, 14 बैंक पासबुक व 17 SIM कार्ड के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा हाल ही में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट/संभावित हॉटस्पॉट को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं दिए गए निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। दिनांक 25/26 अगस्त 2026 की रात्रि को पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान सज्जनपुर पीली क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की Swift कार में कुछ व्यक्ति साइबर फ्रॉड से जुड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रसियाबड़ सिंगल लाइन प्वाइंट पर चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ ही देर बाद चिड़ियापुर की ओर से आती हुई Swift कार संख्या UK-08AF-0560 को रोककर चेक किया गया। कार में सवार 05 व्यक्तियों की तलाशी एवं वाहन की तलाशी के दौरान एक पिठ्ठू बैग से भारी मात्रा में ATM कार्ड, बैंक पासबुक, SIM कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं नगदी बरामद हुई। *एक बैग में मिला साइबर फ्रॉड का पूरा सेटअप* *पुलिस द्वारा बरामद किया गया—* • 35 ATM/Debit Cards • 14 Bank Passbooks • 17 Mobile SIM Cards • 18 Mobile Phones • 02 Laptops • 01 Laptop Charger • 10 ATM Covers • PAN Cards • ₹37,500 नगद *14 पासबुकों से सामने आया बड़ा बैंकिंग नेटवर्क* बरामद पासबुकों में Central Bank of India, Indian Overseas Bank, SBI, UCO Bank, Bank of Maharashtra, Indian Bank एवं The Nainital Bank Ltd. सहित विभिन्न बैंकों के खाते पाए गए। इनमें Rishikesh, Haridwar, Kankhal, Dehradun एवं आसपास के क्षेत्रों से संबंधित खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी मिली। *बरामद पासबुकों में प्रमुख खाते बैंक* *शाखा/क्षेत्र* *खाताधारक* *Central Bank of India* Koyalghati, - Rishikesh Shyam Mandal *Central Bank of India* Koyalghati, - Rishikesh Vishal *Indian Overseas Bank* Kankhal, Haridwar Rohit Bisht *SBI* Uttarakhand क्षेत्र Vivek Kumar *SBI* Jagjitpur Rohit Bisht *UCO Bank* Rishikesh Vishal *Indian Overseas Bank* Kankhal Nikhil Lodha *Bank of Maharashtra* Haridwar Rohit *Indian Bank* Rishikesh क्षेत्र Vishal *Indian Bank* Rishikesh क्षेत्र Shyam Mandal *Bank of Maharashtra* Haridwar Anmol *Indian Bank/Allahabad Bank* Rajpur Road, Dehradun Faraz Khan *The Nainital Bank Ltd.* — Vishal *Indian Bank* Sector-1 क्षेत्र Aditya 💳 *35 ATM कार्डों में मिला कई बैंकों का नेटवर्क* बरामद ATM/Debit Cards में Union Bank, Bank of Maharashtra, Indian Overseas Bank, Uttarakhand Gramin Bank, Nainital Bank, Canara Bank, Punjab National Bank, Central Bank of India, Indian Bank, UCO Bank, Bank of Baroda, City Union Bank एवं HDFC Bank सहित विभिन्न बैंकों के कार्ड पाए गए। 💰 *₹2.75 करोड़ से अधिक की डिजिटल मनी ट्रेल के सुराग* बरामद बैंक पासबुक, ATM कार्ड एवं मोबाइल फोन के प्रारंभिक परीक्षण में WhatsApp चैट, बैंक खाता विवरण, QR Codes तथा पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत सामने आई। प्रारंभिक बैंकिंग एवं डिजिटल विश्लेषण में ₹2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बैंक खातों की विस्तृत स्टेटमेंट, KYC, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद साइबर अपराध से संबंधित वास्तविक धनराशि एवं पूरी मनी ट्रेल का निर्धारण किया जाएगा। 📲 *WhatsApp चैट से खुली मनी ट्रेल की परतें* बरामद मोबाइल फोन के प्रारंभिक अवलोकन में कई व्यक्तियों के साथ बैंक खाता नंबर, खाताधारकों के नाम, लेन-देन संबंधी बातचीत एवं QR Codes साझा किए जाने के साक्ष्य मिले। मोबाइल की गैलरी में विभिन्न पासबुक एवं बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की तस्वीरें भी मिलीं। 🔄 *ऐसे चलता था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क* पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्थानीय लोगों से बैंक खाते, पासबुक, ATM कार्ड एवं SIM प्राप्त करते थे। इन खातों का ATM PIN एवं UPI ID तैयार कर उनका एक्सेस अपने पास रखते थे। साइबर फ्रॉड की रकम खाते में आने के बाद उसे— म्यूल अकाउंट → UPI → दूसरे खाते → ATM/CDM → Cash के माध्यम से निकालकर आपस में कमीशन के रूप में बांटा जाता था। 👮♂️ *नालंदा–नवादा से हरिद्वार तक नेटवर्क* गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश नालंदा एवं नवादा, बिहार के निवासी हैं। पूछताछ में बिहार क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा बैंक खाते उपलब्ध कराने एवं साइबर फ्रॉड की रकम के संबंध में सूचना देने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों की भूमिका एवं पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। 📦 *बरामदगी एक नजर में* 35 ATM Cards | 14 Bank Passbooks | 17 SIM Cards 18 Mobile Phones | 02 Laptops | 01 Charger 10 ATM Covers | PAN Cards | ₹37,500 Cash ⚖️ *वैधानिक कार्रवाई* आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 317(2), 3(5) BNS एवं धारा 66C, 66D IT Act के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद मोबाइल फोन एवं लैपटॉप का विस्तृत डिजिटल परीक्षण माननीय न्यायालय की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। बैंक खातों एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर अन्य साइबर अपराधियों, म्यूल अकाउंट धारकों एवं मुख्य संचालकों की पहचान की जा रही है। 🚨 *हरिद्वार पुलिस की बड़ी उपलब्धि* *पुलिस मुख्यालय के साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत कार्रवाई* → Swift कार की चेकिंग → 05 गिरफ्तारियां → 35 ATM कार्ड → 14 पासबुक → 17 SIM → 18 मोबाइल → 02 लैपटॉप → ₹37,500 नगद → *₹2.75 करोड़ से अधिक की संदिग्ध डिजिटल मनी ट्रेल* 👮♂️ *गिरफ्तार अभियुक्त* कृष्णा पाण्डे, उम्र 24 वर्ष — नालंदा, बिहार निरंजन कुमार, उम्र 24 वर्ष — नवादा, बिहार सन्नी, उम्र 21 वर्ष — हरिद्वार चन्द्रमणि कुमार, उम्र 24 वर्ष — नवादा, बिहार चन्दन पाण्डे, उम्र 20 वर्ष — हरिद्वार *पुलिस टीम* • SP City अभय सिंह • CO City शिशुपाल नेगी • CO साइबर क्राइम/भगवानपुर सुमित पाण्डे • थानाध्यक्ष नितेश शर्मा • SSI मनोज रावत • SI देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी चंडी घाट • SI मोहन कठैत चौकी प्रभारी लालढांग • SI गगन मैठाणी कोतवाली ज्वालापुर •ASI रविन्द्र गौड़ कोतवाली श्यामपुर •ASI देवेंद्र यादव कोतवाली श्यामपुर •हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह नेगी साइबर क्राइम हरिद्वार •हेड कॉन्स्टेबल 392 प्रमोद कुमार कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 321 राहुल देव कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 442 सुशील चौहान कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 885 मनमोहन सैनी कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 569 सुदेश खरोला कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 31 नीरज बिष्ट कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 1522 अनिल रावत कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 691 जितेंद्र घिल्डियाल कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 1359 अजय चौहान कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 515 संदीप रावत्त कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल 744 राजेन्द्र नेगी कोतवाली श्यामपुर •कांस्टेबल वसीम SOG हरिद्वार • कांस्टेबल चालक मोहन रावत्त Ps श्यामपुर • होमगार्ड 2339 विनोद रावत्त PS श्यामपुर • होमगार्ड 2310 नितिन चौहान PS श्यामपुर1
- लक्सर। स्वराज फाउंडेशन एवं लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को JSS नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।1
- नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ से तबाही, तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने मचाई भारी तबाही 🌊⚠️ The Aman Times नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ से तबाही, तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने मचाई भारी तबाही 🌊⚠️ उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। तिमुरे, रसुवागढ़ी और स्याफ्रुबेंसी समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से बाजार, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में आया। अधिकारियों ने इसके पीछे ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) या तिब्बत में किसी जलाशय/झील के अचानक टूटने की आशंका जताई है, हालांकि कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है। बड़ी संख्या में लोग संपर्क से बाहर हैं। नेपाल सेना ने राहत एवं बचाव अभियान तेज करते हुए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। वहीं बाढ़ से नेपाल-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क और कई पुल भी बह गए हैं। निचले इलाकों में भी प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह एक विकसित होती खबर है।1
- लोकेशन लक्सर से है मातृ शक्ति के आशीर्वाद से गूंजा बहादुरपुर खादर हजारों बहनों ने सचिन अग्रवाल को बांधा रक्षासूत्र (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर जहां मातृ शक्ति आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत भाई-बहन के रिश्ते का एक भव्य और भावुक नजारा देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने आज विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें 500 प्लस महिलाएं दलित समाज की मौजूद रही व 600 प्लस महिलाएं अन्य समाज की नजर आई आज के इस प्रोग्राम कर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर हजारों बहनों से रक्षासूत्र यानी राखी बंधवाई और बहनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं हर बहन ने सचिन अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।वहीं सचिन अग्रवाल की ओर से भी बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार स्वरूप गिफ्ट भेंट किए गए। हजारों बहनों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया।कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की तस्वीरें देखने को मिलीं।इस दौरान सचिन अग्रवाल ने कहा कि सभी बहनें जिस तरह मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रही हैं मैं सभी बहनों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं1
- अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा! अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा!1
- सभी धर्मों की महिलाओं ने लिया हिस्सा, प्रदेश मंत्री दीप्ति रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बढ़ाया उत्साह मोहम्मदपुर पांडा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, हजारों मातृशक्ति ने मुनीष सैनी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र1
- रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल1
- - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत* - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत*1