Shuru
Apke Nagar Ki App…
Just try to sing a song
Real hero kundan
Just try to sing a song
More news from झारखंड and nearby areas
- छाताबाद में वार्ड-2 के पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान ने किया धूमधाम से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन1
- धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाघमारा क्षेत्र का दौरा किया एवं बाघमारा की जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव से औपचारिक मुलाकात की उनके साथ उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद थे1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निकाय चुनाव के संचालन को लेकर निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन था, जिसके साथ ही प्रशिक्षण के पहले चरण का समापन हो गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, जिन पर आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को बैलट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया, मतपत्र की वैधता, मतदान केंद्रों पर पालन की जाने वाली सावधानियां तथा चुनावी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने कर्मियों को बताया कि मतदान के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए प्रत्येक चरण में सतर्कता और नियमों का पालन आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में चुनाव कर्मियों ने भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी कराया. प्रशिक्षकों ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण का दूसरा चरण 14 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें शेष कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और पहले चरण में दी गई जानकारियों का पुनरावलोकन भी किया जाएगा.1
- गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी किशोरी पंडित का श,व गरहाटांड टांड़ के पास रेलवे पटरी के समीप संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे श,व देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल ले आई। मृ,तक की पहचान चुंगलो गांव के किशोरी पंडित के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी पंडित कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के घर जमुई गए थे और मधुपुर-गिरिडीह ट्रेन से लौटते समय ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौ,त हो गई। मृ,तक के भतीजे राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिचितों द्वारा दूरभाष के माध्यम से घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम चल रहा है। जीआरपी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत,उपायुक्त नर किया उद्घाटन धनबाद।अग्नि प्रभावित और भू-धसान क्षेत्र में बसे परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने की कवायद जारी है।हजारों लोगों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाया भी जा चुका है। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से रोजगार को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। इसी दिशा में बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-5 में झारशिल्प केंद्र की शुरुआत की गई है, ताकि बेलगड़िया टाउनशिप की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर से पहचान भी मिल सके। साथ ही आने वाले समय में बाँस और जूट जैसे पारंपरिक संसाधनों से यहां रोजगार का बड़ा रास्ता भी खुलेगा। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने दीप प्रज्वलन कर झारशिल्प केंद्र का उद्घाटन किया है। यह केंद्र एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन का एक्सटेंशन सेंटर है, जहां महिलाओं को बाँस और जूट से जुड़े हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न सिर्फ नया हुनर सीखेंगी, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी भी हो सकेंगी। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और इसका पूरा लाभ उठाने की अपील की। झारशिल्प केंद्र की खास बात यह है कि यहां केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ने की भी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बेलगड़िया की महिलाओं के चेहरे पर नई उम्मीद और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था।1
- नगर भवन में मंगलवार को 10 बजे से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग रॉची के तत्वाधान में रोजगार मेला-2025" का आयोजन किया गया।1
- छटाबाद और छाता बाद पांच नंबर में वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान का कार्यालय आतिशबाजी एवं फूलमालाओं के साथ मंगलवार को संध्या विधिवत फीता काटकर उद्घाटन हुआ हुआ इस संबंध में वशिष्ठ चौहान ने वार्ड नंबर 2 के लोगों से क्या कुछ कहा आइए जानते हैं1
- लोहरदगा जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और ऐतिहासिक आगाज बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर स्टेडियम खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया और खेल भावना को बनाए रखने का संदेश दिया गया। मौके पर मौजूद दर्शकों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही रंगारंग माहौल बन गया और खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में छुपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे जिले से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलें, यही उनकी सोच है। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। वहीं भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोहरदगा आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि डीपी साहू जी ने क्रिकेट मैदान को बेहद खूबसूरत और आधुनिक रूप दिया है, जो किसी बड़े शहर के स्टेडियम से कम नहीं है। अक्षरा सिंह ने बताया कि वह लोहरदगा फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई थीं, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होकर उन्हें विशेष खुशी हो रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा जरूरी खेल भावना होती है। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से जिले में खेल के प्रति नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।1
- नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर उत्पाद विभाग के द्वारा गावा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया।1