जनसमस्याओं को सुन पदाधिकारी ने कराई निष्पादन, बीडीओ ने 5 तो सीओ ने 8 मामलों की सुनवाई की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना 3.0 के अंतर्गत सोमवार को जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी एवं अंचल कार्यालय में सीओ मो सबिहुल हसन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जिसमें बीडीओ के कार्यालय में 5 और सीओ कार्यालय में 8 जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को लेकर लोग जनता दरबार में पहुंचे.अधिकारीद्वेय ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार को साढ़े बारह बजे से दो बजे तक और प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे से 4 बजे तक जनता दरबार लगाया जाना है.जिसमें जन समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए तत्काल निष्पादन भी कराई जानी है.इसी को लेकर जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचे. जिसमें बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.मौके पर आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े पेंशन आदि मामलों से जुड़े लोगों ने अपनी समस्या को बीडीओ के समक्ष रखा.मौके पर बीडीओ ममता कुमारी ने त्वरित कार्यवाही करने के लिए विभिन्न विभागों को इन मामलों को भेजकर निष्पादित करने का निर्देश दिया वहीं सीओ कार्यालय में परिमार्जन, भू-बंदोबस्त, जमाबंदी पंजी में सुधार, जमीन मापी, अतिक्रमण, आदि विषयों की सुनवाई सीओ द्वारा किया गया. सीओ सबिहुल हसन ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए आधे से अधिक मामलों का निष्पादन कराया.

- Post by Radhe krishna1
- आज दिनांक 17.02.2026 को कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ पूर्णिया के परिसर में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई डिजिटल पहल के तहत भारत विस्तार नामक प्लैटफॉर्म का प्रमोचन का सीधा प्रसारण किसानो को दिखाया गया। यह एक AI बेस्ड प्लैटफॉर्म है जो किसानो को उनकी अपनी भाषा में खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी मोबाइल फोन कॉल के जरिए उपलब्ध कराएगा। इस मोबाइल एप्लिकेशन में एक खास हेल्पलाइन नंबर 155261 है जो कि एक AI सहायक द्वारा नियंत्रित होगा। यह किसानो को फसल योजना बनाने, कीट रोग प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान, मंडी का भाव, योजना पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं शिकायत दर्ज करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी। केंद्र सरकार की मुख्य योजनाओं की जानकारी भी किसान इस भारत विस्तार प्लैटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकगण डॉ गोविंद कुमार, डॉ राबिया परवीन, डॉ संतोष कुमार, श्रीमती अनामिका कुमारी, श्री संजय कुमार, अन्य कर्मीगन अथवा भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय के रावे की छात्राएं मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में कुल जिले के 110 कृषक पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- शराब के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से भिड़ी महिलाएं; बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल1
- पेचैली गांव में आग लगने से दस जलावन के घर जल के राख1
- बिहार विधानसभा में जोकीहाट रजिस्ट्री ऑफिस में भवन निर्माण के साथ साथ आम जनता की सुविधा के लिए शौचालय एवं प्रतीक्षालय के निर्माण की माँग उठाया। जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम1
- अशोक ठाकुर जी का तो आप सभी नाम सुने ही होंगे गरीबों की आवाज उठाते उठाते 45 वर्ष की उम्र मैं इस दुनिया को कहा अलविदा मुस्कान ठाकुर हैं अशोक ठाकुर जी की बड़ी बेटी अब जनता दरबार को संभालेगी!!1
- jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha1
- बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ बंधक बनाया। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों को समझाकर उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।मामला पूर्णिया जिला के जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के करियात गांव की है। बताते चलें कि एक व्यक्ति जो डांसर का काम करता है और जलालगढ़ क्षेत्र में कहीं अपना प्रस्तुति देने के बाद इन क्षेत्रों में आया था। जहां उसके चेहरे पर मेकअप किया हुआ था जिसे देख कुछ बच्चे डर गए और स्थानीय महिलाओं को बच्चा चोर होने का संदेह हुआ। जिस बात को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ उक्त व्यक्ति के पास लग गई.पंचायत समिति सदस्य पंकज उर्फ नीरज भारती एवं मुखिया जनप्रतिनिधि दिलीप शर्मा ने सूझबूझ के कारण उक्त डांसर व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना होने से बचा लिया उन लोगों ने उसे करीब 11 बजे जलालगढ़ थाना लाया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने जांच कर बताया वह व्यक्ति जो डांस का काम करता है वह राधे श्याम मेहता अररिया जिला का रानीगंज प्रखंड का रहने वाला है। थाने से जांच कर उस डांसर को जनप्रतिनिधियों के समक्ष वापस भेजा गया।1