डोईवाला के भानिया वाला में बाइक चोरी की घटना, सीसीटीवी में कैद। The Aman Times 🚨 डोईवाला–भानियावाला में चोरों का आतंक। अपराधियों में पुलिस का खौफ हो रहा कम।। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ हैं। अब ताजा मामला भानिया वाला में बाइक चोरी का हैं। भानियावाला मैन मार्केट में आज सुबह तड़के एक शातिर चोर ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सौरभ प्रजापति (पुत्र राजकुमार प्रजापति), निवासी वार्ड नंबर 10, मैन मार्केट भानियावाला ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डोईवाला पुलिस में दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। ⚠️ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
डोईवाला के भानिया वाला में बाइक चोरी की घटना, सीसीटीवी में कैद। The Aman Times 🚨 डोईवाला–भानियावाला में चोरों का आतंक। अपराधियों में पुलिस का खौफ हो रहा कम।। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ हैं। अब ताजा मामला भानिया वाला में बाइक चोरी का हैं। भानियावाला मैन मार्केट में आज सुबह तड़के एक शातिर चोर ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सौरभ प्रजापति (पुत्र राजकुमार प्रजापति), निवासी वार्ड नंबर 10, मैन मार्केट भानियावाला ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डोईवाला पुलिस में दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। ⚠️ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
- The Aman Times 🔥 “हाउ इज द जोश?” — हाई सर! 🔥 देहरादून में वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान दून पुलिस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। एसएसपी देहरादून की मोटिवेशनल ब्रीफिंग का असर साफ दिखा—नए रिक्रूट्स का जोश और अनुभवी पुलिसकर्मियों की समझ का बेहतरीन तालमेल रहा। 👮♂️ पहली बार ड्यूटी पर उतरे जवानों को प्रेरित किया गया, वहीं सीनियर कर्मियों को अनुभव का सही इस्तेमाल करने की सीख दी गई। ✅ नतीजा: पूरा वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न। 👏 एसएसपी ने सभी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।1
- Maa daat Kali ke pahli bar kiye darshan1
- 12april2026 5:20pm new fly over opening se phle ki ghathnaa1
- 🔥 PLOT FOR SALE | ANUPAM VIHAR | GMS ROAD, DEHRADUN 🏡 📍 Prime Location: Anupam Vihar, GMS Road (Engineer Enclave & Haripuram Enclave se direct connectivity) 📐 Plot Size Details: • Total Area: 500 Gaj • Front: 85 Ft • Depth: 52 Ft • Road Width: 20 Ft 🚪 Double Entry Plot: • Entry 1: Engineer Enclave side • Entry 2: Haripuram Enclave side ✨ Perfect for: • Luxury Villa 🏡 • Builder Project 🏢 • Investment 📈 📌 Nearby Locations: • Balliwala Chowk – 5 Min • Clock Tower Dehradun – 10 Min • ISBT Dehradun – 12 Min • Graphic Era University – 10 Min • Jolly Grant Airport – 35 Min 💰 Best Deal | High Growth Location 🚀 📞 Contact Now: • 9528242511 (Miss Ritu Singh) • 8077606460 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. (Trusted Name in Real Estate) #GMSRoad #AnupamVihar #DehradunProperty #PlotForSale #500GajPlot #DehradunRealEstate #PropertyDealer #LuxuryLiving #InvestmentOpportunity #RealEstateIndia #PropertyInDehradun #DoubleEntryPlot #BuilderDeal #DreamHome #LandForSale #UttarakhandHousing #DehradunPlots #PrimeLocation #RealEstateDeals #PropertyInvestment #MissRituSingh1
- देहरादून। नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की और देश व उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे लंबा रोड शो है। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है और वे इस बार भी उत्तराखंड से नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रोड शो में उमड़े जनसैलाब और लोगों के प्यार पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनता का प्यार देखते हुए वह तेजी से वाहन चलवाकर जनसभा में नहीं पहुंच पाए। लोगों का अभिवादन करने के लिए उनके वाहन को धीरे-धीरे चलाया गया, जिस कारण जनसभा में पहुंचने में एक घंटे से अधिक का विलंब हो गया। इसके लिए उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से क्षमा मांगी। यह भव्य रोड शो इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है।4
- अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान पाकिस्तान में हुई वार्ता रही बेनतीजा1
- दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 313/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0- 314/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। *पूछताछ में हकीकत आयी सामने-* पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया। आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। *पंजीकृत मुकदमें-* 1-मु0अ0सं0-313/26 धारा 103(1)/ 309(6)/317(2) बी0एन0एस0 2-मु0अ0सं0-314/26 धारा 303(2)/ 317(2) बी0एन0एस0 *विवरण आरोपित-* विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष *बरामदगी मु0अ0सं0 313/26-* 1-हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस 2-मन्दिर से चोरी इन्वर्टर *बरामदगी मु0अ0सं0 314/26-* मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर *पुलिस टीम-* 1-सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी 2-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 3-व0उ0नि0 नितिन चौहान 4-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी 5- हे0कानि0 रियाज अली 6-हे0कानि0 पंचम प्रकाश 7-हे0कानि0 विनोद कुमार 8-कानि0 गंगा सिंह 9-कानि0 ध्वजवीर सिंह 10- कानि0 वसीम SOG1
- The Aman Times 🚨 👉 दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी 🍾 डोईवाला पुलिस ने लालतप्पड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 📦 आरोपी के पास से 05 पेटी अवैध देशी शराब “माल्टा” बरामद 👤 गिरफ्तार आरोपी: कृष्णवीर (निवासी बिजनौर, हाल निवासी लालतप्पड़) ⚖️ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई 👮♂️ पुलिस टीम की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी पर लगा अंकुश1