Shuru
Apke Nagar Ki App…
sre bal ambe Mata pooja smet ki or se sabhi bhaktjno ko hamre tarf se hardik shubh kamnaye Jai mata di
Raju.u.p.44
sre bal ambe Mata pooja smet ki or se sabhi bhaktjno ko hamre tarf se hardik shubh kamnaye Jai mata di
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी पुलिस का 25,000/- रुपये का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से छीने गए 4000/- रुपये बरामद अमेठी पुलिस ने मु0अ0सं0 77/26 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस थाना इन्हौना का 25,000/- रुपये का इनामी बदमाश अरबाज पुत्र बादशाह निवासी ग्राम दिलावलगढ़ मजरे आजादपुर थाना इन्हौना जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 4000/- रुपये बरामद हुए । पुलिस ने बताया कि अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इन्हौना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना मु0अ0सं0 77/26 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस थाना इन्हौना जनपद अमेठी में 25,000/- रुपये इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 4000/- रुपये बरामद हुए । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैनें अपने एक साथी सलीम उर्फ कलीम निवासी ग्राम खेरौना थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के साथ मिलकर थानाक्षेत्र इन्हौना से एक व्यक्ति से एक माह पूर्व मोबाइल छीनकर भाग गया था जिसे मैंने एक फेरी वाले व्यक्ति को 5000/- रुपये में बेंच दिया था जिसके 2000/- रुपये खर्च हो गये और कुछ दिन पहले थानाक्षेत्र जगदीशपुर से एक महिला से पर्स छीनकर भाग गया था जिसमें जो रुपये मिले थे उसी के शेष 1000/- रुपये हैं इसके अतिरिक्त जनपद रायबरेली से एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बेच दिया था जिसके रुपये खर्च हो गये । बरामदगी के आधार थाना इन्हौना पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.2
- शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शुक्रवार परेड में एसपी ने परखी पुलिस की फिटनेस अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी और अच्छी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, डॉग व स्वाट टीम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने के लिए मेस में तैयार भोजन का स्वाद भी लिया। 112-पीआरवी व थानों के वाहनों में भीड़ एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच की गई। रजिस्टरों व अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी लम्भुआ में फल वितरण व रक्तदान शिविर आयोजित* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक सीताराम वर्मा की अगुवाई में मरीजों और मातृत्व लाभार्थियों का किया गया सम्मान* प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लम्भुआ विधानसभा-190 के विधायक सीताराम वर्मा ने किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं मातृत्व लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही मानव सेवा के संदेश के साथ रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शेर बहादुर सिंह, संजीव पाण्डेय, संजय सरोज, रामकृपाल वर्मा, सत्य प्रकाश बरनवाल, सीताराम मोदनवाल, विजय त्रिपाठी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सीएचसी लम्भुआ के अधीक्षक डॉ. राघवेंद्र कुमार की मौजूदगी में चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।3
- भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू ने हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू समर्थको के साथ सराय खेमा गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा पाठ कराया दीपक जलाएं हजारों महिलाएं पुरुष थे2
- प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, काटा केक, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, काटा केक, अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और गणमान्य लोगों ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। देश के विकास के लिए उनके प्रयासों से लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश भी दिया। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में रक्तदान, फल वितरण, दीपदान एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, टूल किट वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में रक्तदान, फल वितरण, दीपदान एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, टूल किट वितरण कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।* *सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित प्रदशर्नी का मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन।* *स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम हुये आयोजित।* *विभिन्न स्थानों पर विशेष महाआरती, भव्य दीपदान एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब।* *विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं डेमो चेक का हुआ वितरण।* सुलतानपुर, 17 सितम्बर/मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद सुलतानपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दी गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। विधानसभा सुलतानपुर में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय एवं कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी एवं प्रतिनिधि मा0 विधायक सुलतानपुर श्रीमती आशा सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधिगणों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधि मा0 विधायक सुलतानपुर द्वारा जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को अवगत कराया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, ट्रामा सेन्टर, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भांय एवं वृद्धाश्रम तुराबखानी में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रदर्शनी आयोजित की गई। मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया, जिसका जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा अवलोकन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारम्भ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 सदस्य विधान परिषद, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विश्वकर्मा सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लाभार्थियों आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी, ज्योति विश्वकर्मा, रमेश चन्द्र, दिलीप कुमार सहित अन्य लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत लाभार्थियों अमिश कुमार, प्रिया दुबे, आदर्श, महेश एवं आलिया बानो को डेमो चेक प्रदान किए गए। माटीकला योजना के अंतर्गत राहुल प्रजापति, सूरज, अरविन्द, मुकेश आदि को विद्युत चालित चाक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के अंतर्गत शिव कुमारी, कुसुमा, गुमानी सहित अन्य लाभार्थियों तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत प्रहलाद, लीलावती, मीना सहित अन्य लाभार्थियों एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत विनय कुमार, गुड़िया, अंकित, दिलीप कुमार सहित अन्य लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। मा0 सदस्य विधान परिषद एवं मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा ने जनसामान्य को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कारीगरों एवं परम्परागत हस्तशिल्पियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऋण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी जनसामान्य को दी। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त उद्योग द्वारा जनप्रतिनिधियों को मोमेंटो भेट किया गया। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल में जनपद के विभिन्न धार्मिक, सार्वजनिक एवं शासकीय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिर/उपकेन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। धोपाप धाम, लम्भुआ में विशेष महाआरती एवं भव्य दीपदान, विजेथुआ धाम, कादीपुर में धार्मिक अनुष्ठान एवं दीप प्रज्ज्वलन, सीताकुण्ड नगर क्षेत्र में सांस्कृतिक संध्या एवं सरोवर दीप प्रज्ज्वलन तथा पारिजात पार्क में पर्यावरण संकल्प, आशीर्वाद संकल्प एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्बन्धित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा जनसामान्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय करौंदीकला, राजकीय पॉलिटेक्निक अखण्डनगर, नवनिर्मित थाना बंधुआकलां, नवनिर्मित थाना धनपतगंज, अग्निशमन केन्द्र कादीपुर एवं अग्निशमन केन्द्र जयसिंहपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रमों का अवलोकन किया। जनपदवासियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को सेवा, जनभागीदारी एवं विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। ----------------------------------- जिला सूचना कार्यालय, सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।1
- चोरी की निहाई बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार: सुल्तानपुर में 25 किलो की लोहा काटने वाली निहाई के साथ पकड़े गए सुलतानपुर में पुलिस ने चोरी की 25 किलो वजनी निहाई के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर धम्मौर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे नक्छेद निवासी संतोष यादव ने 16 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन शाम करीब 7 बजे उनके बरामदे से लगभग 25 किलोग्राम वजनी लोहे की निहाई चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर धम्मौर थाने में राकेश यादव और विपिन यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मामला पंजीकृत किया गया। राकेश यादव अमेठा गांव का रहने वाला है, जबकि विपिन यादव पूरे नक्छेद का निवासी है। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को गुप्त सूचना पर दुर्वासा का पुरवा, अमेठा तालाब के पास से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई 25 किलोग्राम वजनी लोहे की निहाई बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र स्व. जयपाल यादव और विपिन यादव (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र जगदम्बा प्रसाद यादव शामिल हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें सुल्तानपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल राजन यादव की टीम शामिल थी।1
- रंगोली सजाकर दीये जलाए, तालियों से पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई रंगोली सजाकर दीये जलाए, तालियों से पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस अमेठी कस्बे के वार्ड नंबर एक में अनोखे अंदाज में मनाया गया। भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने रंगोली सजाकर दीये जलाए और तालियां बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी समेत महिलाएं, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। बैनरों पर ‘धन्यवाद मोदी जी’ जैसे संदेश लिखे थे। दीयों और रंगोली से कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा। बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। महेश सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान और महिलाओं को लाभ मिला है। लक्ष्मी सोनी ने कहा कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य हुआ है।1
- सुलतानपुर में पिता-पुत्र को चाकू-लाठी से पीटने वाला गिरफ्तार: आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी बरामद सुलतानपुर के धम्मौर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र को चाकू और लाठी से पीटने के आरोपी गोकुल प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज (17 सितंबर) मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक लाठी भी बरामद की है। यह मामला 16 सितंबर का है। धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव निवासी विक्रम कोरी ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 9 बजे गोकुल प्रसाद ने उनके पिता रामसेवक को बिना किसी वजह के गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद गोकुल ने चाकू से उन पर कई वार किए। जब विक्रम के बेटे रवि और गोकुल की बेटी नेहा बीच-बचाव करने आए, तो गोकुल ने उन्हें भी गाली दी। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू और लाठी से उनके साथ भी मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर धम्मौर थाने में गोकुल प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कतकौली गांव निवासी गोकुल प्रसाद (48) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि गोकुल प्रसाद का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ धम्मौर थाने में आबकारी अधिनियम और अमेठी के पीपरपुर थाने में मारपीट व धमकी देने के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुलतानपुर कोर्ट में पेश किया गया है।1