logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लेकर रणनीति बैठक एवं समीक्षा सम्पन्न शाजापुर - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय शाजापुर एवं सिविल न्यायालय शुजालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत अंजनी नंदन जोशी, समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्राधिकरण शाजापुर की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ता एवं आवेदक अधिवक्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बुधवार शाम 6 बजे प्राप्त हुई

1 hr ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
21dbf05e-3e41-46b5-acc6-e892d2acd039

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लेकर रणनीति बैठक एवं समीक्षा सम्पन्न शाजापुर - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय शाजापुर एवं सिविल न्यायालय शुजालपुर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर आनंद कुमार

cfd5aba9-810d-43fa-a78c-fc215fd361a4

तिवारी की अध्यक्षता में जिला अभिभाषक संघ के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत अंजनी नंदन जोशी, समस्त न्यायाधीशगण, जिला प्राधिकरण शाजापुर की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी, बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ता एवं आवेदक अधिवक्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बुधवार शाम 6 बजे प्राप्त हुई

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मध्य प्रदेश
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shajapur, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • शाजापुर - ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की और से मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा. मोहन बड़ोदिया से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट
    1
    शाजापुर - ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल की और से
मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा.
मोहन बड़ोदिया से गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। _इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    2
    कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन
*पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
_इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ईशान किशन टी-20 बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे: पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के बाद 17 पायदान की छलांग लगाई। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला। ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
    1
    ईशान किशन टी-20 बैटर रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे: पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के बाद 17 पायदान की छलांग लगाई।
ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टॉप-10 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में खेली गई 77 रनों की पारी का फायदा मिला।
ईशान 17 पायदान चढ़कर बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
    user_Pradeep sharma
    Pradeep sharma
    Shajapur, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता* चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 07 लाख रुपये की बरामद* *👉01 आरोपी को किया गिरफ्तार* *घटना का विवरण :* दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *प्रकरण का खुलासा :* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है। आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। *सराहनीय भूमिका :* इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता*
चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका  लगभग 07 लाख रुपये की बरामद*
*👉01 आरोपी को किया गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :*
दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*प्रकरण का खुलासा :*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई।
मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है।
आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका :*
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा.
    1
    मोहन बड़ोदिया - बुधवार को ग्राम खोरिया एमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरदीपुर सरपंच जगदीश जादौन, सरपंच जितेन्द्र जाट,सरपंच अजय सिंह चौहान,अवधेश अम्बावतिया, भूपेंद्र जाट, मोकम सिंह राजपूत, जीवन पाटीदार,शंकर कुम्भकार एवम आसपास के ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे. बता दे, प्रथम ईनाम 21,000 रुपये सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवम द्वितीय ईनाम जीवन पाटीदार द्वारा दिया जाएगा.
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • मोहन बड़ोदिया। दिन में तेज धूप खिलने से मौसम में फाल्गुन की बहार आने लगी है। नगर के आसपास पलाश के पेड़ों पर खिलने वाले फुल भी इनका संदेश देने लगे हैं। पलाश के पेड़ों पर खिल रहे फूलों से होली का पर्व के आने की शुरुआत हो गई है। 13 दिन के बाद 2 मार्च से पांच दिवसीय होली का उत्सव शुरुआत हो जाएगा। मालवा क्षेत्र में पलाश के पेड़ों में फूलों के आने के साथ ही फागउत्सव की तैयारी भी शुरू होती जा रही है ।फाल्गुन के आगमन के साथ ही वातावरण में तेज धूप के साथ हल्की ठंडक रहती है।पलाश के फूलों का खिलने ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है ,किसान और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यहां मौसम के बदलने मिजाज का स्वाभाविक संदेहवाहक है। दो राज्यों का राजकीय पुष्प है पलाश आकर्षक स्वरूप के कारण पलाश को उत्तर प्रदेश और झारखंड का राज्य पुष्प घोषित किया गया है। भारतीय डाक विभाग द्वारा भी इस पर डाक टिकट जारी कर इसे विशेष सम्मान प्रदान किया जा चुका है।पलाश को परसा और टेसू के नाम से भी जाना जाता है।जब इसके गहरे नारंगी लाल फूल एक साथ खिलते हैं तो पूरा वृक्ष पत्तियों से रहित फूलों से ढक जाता है। पलाश के फूलों को प्राचीन काल में होली के रंगों में भी प्रयोग किया जाता था ,यहां त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं, इसे सौंदर्य वर्धक फूल भी माना जाता है।
    2
    मोहन बड़ोदिया। दिन में तेज धूप खिलने से मौसम में फाल्गुन की बहार आने लगी है। नगर के आसपास पलाश के पेड़ों पर खिलने वाले फुल भी इनका संदेश देने लगे हैं। पलाश के पेड़ों पर खिल रहे फूलों से होली का पर्व के आने की शुरुआत हो गई है। 13 दिन के बाद 2 मार्च से पांच दिवसीय होली का उत्सव शुरुआत हो जाएगा। मालवा क्षेत्र में पलाश के पेड़ों में फूलों के आने के साथ ही फागउत्सव की तैयारी भी शुरू होती जा रही है ।फाल्गुन के आगमन के साथ ही वातावरण में तेज धूप के साथ हल्की ठंडक रहती है।पलाश के फूलों का खिलने ऋतु परिवर्तन का संकेत माना जाता है ,किसान और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यहां मौसम के बदलने मिजाज का स्वाभाविक संदेहवाहक है।
दो राज्यों का राजकीय पुष्प है पलाश 
आकर्षक स्वरूप के कारण पलाश को उत्तर प्रदेश और झारखंड का राज्य पुष्प घोषित किया गया है। भारतीय डाक विभाग द्वारा भी इस पर डाक टिकट जारी कर इसे विशेष सम्मान प्रदान किया जा चुका है।पलाश को परसा और टेसू के नाम से भी जाना जाता है।जब इसके गहरे नारंगी लाल फूल एक साथ खिलते हैं तो पूरा वृक्ष पत्तियों से रहित फूलों से ढक जाता है। पलाश के फूलों को प्राचीन काल में होली के रंगों में भी प्रयोग किया जाता था ,यहां त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचते हैं, इसे सौंदर्य वर्धक फूल भी माना जाता है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी. पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका. लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है #Madhyapradesh #Dindori #PublicHearing #LandDispute #LandDemarcation #RevenueDepartment #ATReel
    1
    मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक घिसटते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंच गया. यह देख कर सुरक्षाकर्मियों ने उसे उठाने का भी प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित आवेदक गुस्से में जोर-जोर से अपनी पीड़ा बताने लगा. मौके पर मौजूद जिला पंचायत CEO ने फरियादी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और फिर आवेदक की समस्या सुनी. पीड़ित आवेदक उमेश्वर सिंह ठाकुर का आरोप है कि कई वर्षों से जमीन के सीमांकन के लिए भटकाया जा रहा है. पैतृक जमीन पर चाचा ने कब्जा कर लिया है, जिसका सीमांकन कराने अनेक बार आवेदन दे चुका. लेकिन राजस्व के अधिकारी से लेकर पटवारी तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मजबूरन अपनी पीड़ा बताने के लिए कलेक्टर की जन सुनवाई में घिसटते हुए आना पड़ा है #Madhyapradesh #Dindori #PublicHearing #LandDispute #LandDemarcation #RevenueDepartment #ATReel
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shajapur, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.