logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में आयोजित वार्षिक आमसभा के लिए लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रावना। पटना में आयोजित वार्षिक आम सभा के लिए नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रवाना। लखीसराय। केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार को लखीसराय जिला पीडब्ल्यू संघ (दिव्यांगजन) जिला इकाई के बैनर तले दिव्यांगजन पटना स्थित वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए बस से रविवार की पूर्वाहन 8:30 पर रवाना हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन एवं पटेल सेवा संस्थान के अभिषेक पटेल द्वारा सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। बताया गया कि इस महत्वपूर्ण आम सभा में राज्य के कुल 38 जिलों से दिव्यांगजन भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल हो सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

2 days ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 days ago

पटना में आयोजित वार्षिक आमसभा के लिए लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रावना। पटना में आयोजित वार्षिक आम सभा के लिए नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान से दिव्यांगजन रवाना। लखीसराय। केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार को लखीसराय जिला पीडब्ल्यू संघ (दिव्यांगजन) जिला इकाई के बैनर तले दिव्यांगजन पटना स्थित वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए बस से रविवार की पूर्वाहन 8:30 पर रवाना हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन एवं पटेल सेवा संस्थान के अभिषेक पटेल द्वारा सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। बताया गया कि इस महत्वपूर्ण आम सभा में राज्य के कुल 38 जिलों से दिव्यांगजन भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल हो सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की बैठकें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक बुलाई गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    1
    लखीसराय सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक बुलाई गई।
बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • रामगढ़ चौक में द्वितीय एवं तृतीय बैच की जनगणना प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन में भारत की जनगणना 2027 की सफलता को लेकर प्रखंड के द्वितीय एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं सभी फील्ड ट्रेनर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार डिजिटल जनगणना भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है जनगणना के आधार पर ही सरकार अपने योजना का बजट बनती है एवं इसके आधार पर ही परिसीमन तय होता है इसलिए इस कार्य में पारदर्शिता अत्यंत जरूरी है मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं कि हमारे प्रखंड के जितने भी प्रगणक के एवं पर्यवेक्षक हैं इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे जिसका रिजल्ट भविष्य में सुनहला होगा। यह प्रशिक्षण अगले 21 अप्रैल तक चलेगा इसके उपरांत अगले बैच का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ की जाएगी।
    1
    रामगढ़ चौक में द्वितीय एवं तृतीय बैच की जनगणना प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन में  भारत की जनगणना 2027 की सफलता को लेकर प्रखंड के द्वितीय एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं सभी फील्ड ट्रेनर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार डिजिटल जनगणना भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है जनगणना के आधार पर ही सरकार अपने योजना का बजट बनती है एवं इसके आधार पर ही परिसीमन तय होता है इसलिए इस कार्य में पारदर्शिता अत्यंत जरूरी है मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं कि हमारे प्रखंड के जितने भी प्रगणक के एवं पर्यवेक्षक हैं इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे जिसका रिजल्ट भविष्य में सुनहला होगा। यह प्रशिक्षण अगले 21 अप्रैल तक चलेगा इसके उपरांत अगले बैच का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ की जाएगी।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • बोल रहा है क्या अब नहीं आएंगे
    1
    बोल रहा है क्या अब नहीं आएंगे
    user_Dr Lalan Kumar
    Dr Lalan Kumar
    Doctor चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    31 min ago
  • #बिहारऔर_उत्तर प्रदेश (UP) के आम जनमानस की वर्तमान स्थित #रोजगार की कमी, पलायन सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार-यूपी जाने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ @sauravjbt
    1
    #बिहारऔर_उत्तर प्रदेश (UP) के आम जनमानस की वर्तमान स्थित #रोजगार की कमी, पलायन
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार-यूपी जाने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ @sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Video Creator चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    57 min ago
  • जमुई में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रुझनिया गांव में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। अभियान का नेतृत्व SSB के अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कंपनी कमांडर और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में SSB द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा था। SSB और जिला पुलिस ने दोहराया कि नक्सलवाद के हर प्रतीक को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या SSB को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #JamuiNews #SSB #NaxalOperation #PoliceAction #BreakingNews #BiharNews #SecurityForces #AntiNaxal #LawAndOrder #LatestNews #HindiNews #LocalNews #Update
    1
    जमुई में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रुझनिया गांव में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई।
अभियान का नेतृत्व SSB के अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कंपनी कमांडर और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में SSB द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा था।
SSB और जिला पुलिस ने दोहराया कि नक्सलवाद के हर प्रतीक को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या SSB को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#JamuiNews #SSB #NaxalOperation #PoliceAction #BreakingNews #BiharNews #SecurityForces #AntiNaxal #LawAndOrder #LatestNews #HindiNews #LocalNews #Update
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    8 min ago
  • महिला आरक्षण बिल संसद में गिरने के बाद सियासत लगातार गरमाती नजर आ रही है. यूपी में अलग-अलग जगह इस बिल के गिरने को लेकर विपक्ष के खिलाफ बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. लखनऊ में बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला सशक्ति करण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर नहीं है और केवल विपक्ष राजनीति हवा दे रही है
    1
    महिला आरक्षण बिल संसद में गिरने के बाद सियासत लगातार गरमाती नजर आ रही है. यूपी में अलग-अलग जगह इस बिल के गिरने को लेकर विपक्ष के खिलाफ बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. लखनऊ में बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला सशक्ति करण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर नहीं है और केवल विपक्ष राजनीति हवा दे रही है
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • यह अद्भुत काम हर कोई कर नहीं सकता और हर किसी के बस की बात नहीं है जब समय मिले जरूर तैयार रहे कब किसका वक्त आज है अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    यह अद्भुत काम हर कोई कर नहीं सकता और हर किसी के बस की बात नहीं है जब समय मिले जरूर तैयार रहे कब किसका वक्त आज है
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Medical Lab शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने पर कोली गांव में मनाई गई होली लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के कोली गांव में सब इंस्पेक्टर ओमकार कुशवाहा शिक्षिका संजू सिंन्हा के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाकर होली मनाई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया। मौके पर सुंदर महतो भारत यादव नवीन महतो सोमलता सिंन्हा विमली देवी सिवन यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे बधाई समारोह के दौरान सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा ने बताया कि लव कुश की वास्तव में अब भाजपा के द्वारा सरकार बनाई गई है सम्राट चौधरी युवा नेता है युवाओं के प्रति उनके समर्पण की भावना बिहार के जनता के लिए कुछ करने की सोच एवं बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रूप देते हुए अपराधियों से भय मुक्त राज्य बनाने का संकल्प जो लिया है उसे वह पूरा करेंगे इसको लेकर आज मेरे गांव में सभी लोगों के द्वारा रंग अमीर गुलाल लगाकर जहां होली मनाई गई वहीं मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई।
    1
    सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बने पर कोली गांव में मनाई गई होली लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के कोली गांव में सब इंस्पेक्टर ओमकार कुशवाहा शिक्षिका संजू सिंन्हा के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को रंग अमीर गुलाल लगाकर होली मनाई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया। मौके पर सुंदर महतो भारत यादव नवीन महतो सोमलता सिंन्हा विमली देवी सिवन यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे बधाई समारोह के दौरान सब इंस्पेक्टर ओंकार कुशवाहा ने बताया कि लव कुश की वास्तव में अब भाजपा के द्वारा सरकार बनाई गई है सम्राट चौधरी युवा नेता है युवाओं के प्रति उनके समर्पण की भावना बिहार के जनता के लिए कुछ करने की सोच एवं बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रूप देते हुए अपराधियों से भय मुक्त राज्य बनाने का संकल्प जो लिया है उसे वह पूरा करेंगे इसको लेकर आज मेरे गांव में सभी लोगों के द्वारा रंग अमीर गुलाल लगाकर जहां होली मनाई गई वहीं मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.